Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

October 3, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » देहरादून वाले अब हरिद्वार की दौड़ नहीं लगाएंगे 
देहरादून

देहरादून वाले अब हरिद्वार की दौड़ नहीं लगाएंगे 

Now Haridwar like facility in Dehradun itself – wave of happiness among the public!
Narad PostBy Narad PostFebruary 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
हरिद्वार
हरिद्वार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

देहरादून वाले अब हरिद्वार की दौड़ नहीं लगाएंगे : निकट भविष्य में हरिद्वार आने वाली ट्रेनें हर्रावाला तक आएंगी। इससे दून वासियों को रेल यातायात के अधिक विकल्प मिलेंगे और हरिद्वार की दौड़ भी नहीं लगानी पड़ेगी।इसके लिए शहर से सटे हर्रावाला रेलवे स्टेशन में 24 कोच की ट्रेन लाने को निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। इन दिनों यहां अमृत स्टेशन योजना के तहत 16 करोड़ रुपये से नया भवन और प्लेटफार्म चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके बाद ट्रैक बढ़ाए जाएंगे और ट्रेन की धुलाई के लिए वाशिंग लाइन का निर्माण भी होगा।

रोजाना करते हैं 15,000 से अधिक यात्री आवागमन

देहरादून रेलवे स्टेशन से रोजाना 15,000 से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। यहां से प्रतिदिन 15 ट्रेन दिल्ली, अमृतसर, हावड़ा, प्रयागराज, लखनऊ, कोटा समेत विभिन्न शहरों के लिए आवागमन करती हैं। ट्रेनों की संख्या कम होने से कई बार यात्रियों को सीट नहीं मिल पाती और उन्हें हरिद्वार से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। ऊंचाई पर और स्थान कम होने के कारण दून रेलवे स्टेशन में 24 कोच की ट्रेन आ नहीं सकती। इस कारण रेलवे ट्रेनों में कोच भी नहीं बढ़ा पा रहा। वर्तमान में देहरादून तक 16 कोच की ट्रेन आती है। ऐसे में उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल हर्रावाला रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के रूप में विकसित कर रहा है।

इन रूट के लिए मिलेंगे नए विकल्प

हरिद्वार रेलवे स्टेशन में रोजाना 30 ट्रेनों का आवागमन होता है। इसमें लंबे रूट की ऊना-हिमाचल एक्सप्रेस, पुरी जाने वाली कलिंगा एक्सप्रेस, जम्मू जाने वाली हेमकुंट एक्सप्रेस, उज्जैन के लिए लक्ष्मीबाई नगर एक्सप्रेस, पुणे जाने वाली हुबली एक्सप्रेस के अलावा तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस, बाड़मेर एक्सप्रेस व बांद्रा एक्सप्रेस शामिल हैं। हर्रावाला रेलवे स्टेशन विकसित होने के बाद इन ट्रेनों का फेरा हरिद्वार से बढ़ाकर हर्रावाला तक किया जाना है। इससे दूनवासी भी आसानी से इन ट्रेनों में सफर कर सकेंगे।

जून तक बन जाएगा हर्रावाला स्टेशन का नया भवन

अमृत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत सितंबर 2023 में हर्रावाला रेलवे स्टेशन में नया भवन बनाने और प्लेटफार्म चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ था, लेकिन जमीन के नीचे बड़ी मात्रा में केबल होने से खोदाई में लंबा समय लग गया। अब नए भवन के लिए पिलर खड़े हो गए हैं और दीवारों की चिनाई की जा रही है। इस भवन में सर्कुलेटिंग एरिया, तकनीकी कार्यों के लिए कमरे, कार्यालय, टिकट घर, ग्रीन बेल्ट, प्रतीक्षालय आदि होंगे।

यार्ड रिमॉडलिंग, वाशिंग लाइन के लिए रेलवे बोर्ड से बजट स्वीकृति का इंतजार

हर्रावाला रेलवे स्टेशन में वर्तमान में सिर्फ एक प्लेटफार्म है। दो अन्य प्लेटफार्म बनाने, यार्ड रिमॉडलिंग (पटरी व्यवस्थित) करने और वाशिंग लाइन बनाने के लिए करीब 170 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर रेलवे बोर्ड में प्रस्तुत किया गया है। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल का दावा है कि वर्ष 2026 तक रेलवे बोर्ड से इसकी स्वीकृति मिल जाएगी और निर्माण शुरू होगा।

#CityDevelopment #CityLife #DehradunBuzz #DehradunCity #GoodNews #DehradunDevelopment #DehradunLife #DoonDiaries #Doondiary #haridwar #HaridwarFacilities #HaridwarTravel #HaridwarUpdates #LocalNews #NewBeginnings #NewServices #UttarakhandLive #UttarakhandTourism BreakingNews Dehradun DehradunUpdates narad post narad post breaking news uttarakhand UttarakhandNews देहरादून वाले अब हरिद्वार की दौड़ नहीं लगाएंगे
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleक्या सच में अखाड़ों में होते हैं पुलिस स्टेशन? जानिए पूरा सच !
Next Article स्मार्ट दून में 1.6 करोड़ में बनेंगे सात शौचालय
Narad Post

Related Posts

FreeDiagnosticServices : निःशुल्क डायग्नोस्टिक सेवाओं की निरंतरता बनाना जरुरी – डॉ संदीप तिवारी

October 1, 2026

UttarakhandSchoolTiming : पहाड़ों में बढ़ी ठंड तो बदली स्कूल की टाइमिंग

October 1, 2026

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे

September 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

By Narad PostOctober 3, 20260

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो :-  फिल्म निर्माता करण…

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026

CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

October 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?