Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

KapoorFamilyDispute: 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर सास-बहू आमने-सामने!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!
देहरादून

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!

15 STPs with a capacity of 166.45 MLD are operational in Dehradun.
Sponsored By: KABIR SINGHNovember 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DehradunNews
DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त :- एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने गंगा एवं उसकी प्रमुख सहायक नदियों के पुनर्जीवन, स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर अधिकारियों को प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने रिस्पना एवं बिंदाल नदियों में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा नदी किनारे ऐसे संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर जाली एवं स्क्रीन लगाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सेप्टिक टैंकरों की नियमित निगरानी करने तथा उनसे निकलने वाले मल-मूत्र का निर्धारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में समुचित उपचार कराने के बाद ही निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का नगर निगम में अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश भी दिए, ताकि कचरा परिवहन एवं निस्तारण की व्यवस्था पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन एसटीपी के कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करने तथा प्रस्तावित नए एसटीपी के निर्माण के लिए तत्काल आगणन तैयार करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले नए एसटीपी का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। इसके साथ ही जनपद के सभी घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए नदियों में सीधे प्रवाहित होने वाले सभी सात नालों को एसटीपी से टैप करने के निर्देश दिए।

कूड़ा डंपिंग पर रहेगी सख्त निगरानी

जिलाधिकारी ने सभी शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) को अपने-अपने क्षेत्रों में डंपिंग यार्ड का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में कहीं भी अनधिकृत रूप से कूड़ा डंप नहीं होना चाहिए। जिला पंचायत एवं विकासखंडों को आवंटित कॉम्पेक्टर मशीनों के माध्यम से कूड़े के निस्तारण की भी नियमित जांच की जाए, ताकि अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने शहरी क्षेत्रों में बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान कर वहां कूड़े का अनिवार्य रूप से पृथक्करण (सेग्रीगेशन) सुनिश्चित कराने को कहा। गीले एवं सूखे कचरे का नियमानुसार अलग-अलग निस्तारण करने तथा निकाय अधिकारियों को संपूर्ण कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण की भी होगी जांच

जिलाधिकारी ने सभी अस्पतालों, मेडिकल लैब एवं क्लीनिकों से निकलने वाले जैव चिकित्सा अपशिष्ट (बायोमेडिकल वेस्ट) का नियमित निरीक्षण करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप उसका सुरक्षित निस्तारण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण एवं नदियों की स्वच्छता बनाए रखने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी से कार्य करें।

देहरादून में 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित

बैठक में जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों ने जनपद में संचालित एवं निर्माणाधीन एसटीपी की प्रगति की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में देहरादून में कुल 166.45 एमएलडी क्षमता के 15 एसटीपी संचालित हैं। सीवेज कनेक्शन के लिए निर्धारित 1,55,601 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 73,767 घरों को सीवेज कनेक्शन से जोड़ा जा चुका है। इसके अतिरिक्त सात नए एसटीपी का निर्माण प्रस्तावित है।

#DehradunNews #DMDehradun #india BindalRiver BreakingNews CleanRiver Dehradun EnvironmentNews GangaConservation naradpost naradpostbreakingnews news RispanaRiver STP uttarakhand UttarakhandNews WaterPollution
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleWhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!
Narad Post

Related Posts

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

KapoorFamilyDispute: 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर सास-बहू आमने-सामने!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

TamilNaduNews: तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश!

Sponsor: KABIR SINGHGNovember 27, 2026

UttarakhandNews: उत्तराखंड के 14 मदरसों को नोटिस, मचा हड़कंप!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त :- एसटीपी निर्माण में…

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

KapoorFamilyDispute: 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर सास-बहू आमने-सामने!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

TamilNaduNews: तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश!

Sponsor: KABIR SINGHGNovember 27, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?