Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

KapoorFamilyDispute: 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर सास-बहू आमने-सामने!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!
NARAD POST BREAKING NEWS

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!

WhatsApp introduces a 'Scheduled Messages' feature—now you can set messages in advance!
Sponsored By: KABIR SINGHNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WhatsAppNewFeature
WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर :- अब किसी को जन्मदिन या शादी की सालगिरह की बधाई देने के लिए रात 12 बजे तक जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी. WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया Scheduled Messages फीचर पेश किया है. इसकी मदद से आप पहले ही मैसेज लिखकर उसकी तारीख और समय तय कर सकेंगे. खास बात यह है कि तय समय पर मैसेज अपने आप भेज दिया जाएगा. इसके लिए उस वक्त आपका स्मार्टफोन चालू होना या इंटरनेट से कनेक्ट होना भी जरूरी नहीं होगा।

WhatsApp पर टेक्स्ट के साथ फोटो-वीडियो भी कर सकेंगे शेड्यूल

Meta के मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने Scheduled Messages फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है. इस फीचर की मदद से यूजर्स सिर्फ टेक्स्ट मैसेज ही नहीं, बल्कि फोटो और वीडियो भी पहले से शेड्यूल कर सकेंगे. यह सुविधा पर्सनल चैट के साथ-साथ ग्रुप चैट में भी काम करेगी. यानी आप किसी खास दिन के लिए पहले ही मैसेज तैयार कर सकते हैं और तय समय पर WhatsApp उसे अपने आप भेज देगा।

10 मिनट से लेकर 14 दिन तक पहले शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज

WhatsApp के नए फीचर के तहत यूजर्स 10 मिनट से लेकर 14 दिन तक पहले मैसेज शेड्यूल कर सकेंगे. कंपनी ने इसका ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह सुविधा एंड्रॉयड और आईफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी. इसके जरिए जन्मदिन, एनिवर्सरी या किसी जरूरी काम से जुड़े मैसेज पहले से तैयार करके रखे जा सकेंगे।

WhatsApp पर मैसेज शेड्यूल करने का तरीका काफी आसान रखा गया है. इसके लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
अब उस व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलें, जिसे मैसेज भेजना है।
चैट बॉक्स में अपना मैसेज टाइप करें. आप इसमें इमोजी भी जोड़ सकते हैं।
मैसेज तैयार होने के बाद सेंड बटन को कुछ देर तक दबाकर रखेंV
इसके बाद मैसेज शेड्यूल करने का ऑप्शन दिखाई देगा।
अब अपनी जरूरत के हिसाब से तारीख और समय चुनें।
समय और तारीख सेट करते ही आपका मैसेज शेड्यूल हो जाएगा।
इसके बाद तय समय आते ही WhatsApp मैसेज अपने आप भेज देगा. मैसेज पाने वाले व्यक्ति को यह एक सामान्य WhatsApp मैसेज की तरह ही दिखाई देगा।

भेजने से पहले शेड्यूल मैसेज डिलीट करने का भी मिलेगा ऑप्शन

WhatsApp यूजर्स को सिर्फ मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा ही नहीं देगा, बल्कि उसे डिलीट करने का विकल्प भी मिलेगा. इसके लिए ऐप में एक अलग व्यू ऑप्शन दिया जाएगा. यहां यूजर्स अपने सभी शेड्यूल किए गए मैसेज देख सकेंगे. अगर किसी मैसेज को भेजने से पहले हटाना चाहते हैं, तो उसे डिलीट कर सकते हैं. हालांकि, शेड्यूल किए गए मैसेज को एडिट करने की सुविधा मिलेगी या नहीं, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

फोन स्विच ऑफ होने पर भी डिलीवर होगा मैसेज

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि मैसेज भेजने के लिए तय समय पर आपका स्मार्टफोन चालू होना जरूरी नहीं होगा. मान लीजिए आपने रात 12 बजे किसी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मैसेज शेड्यूल किया है और उस वक्त आपका फोन स्विच ऑफ है या आप ऐसी जगह हैं, जहां नेटवर्क नहीं मिलता. इसके बावजूद मैसेज तय समय पर अपने आप डिलीवर हो जाएगा. यानी अब जरूरी मैसेज भेजने के लिए फोन हाथ में रखने या रातभर जागने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शेड्यूल मैसेज में भी मिलेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

WhatsApp ने इस नए फीचर में यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी का भी ध्यान रखा है. कंपनी के मुताबिक, शेड्यूल किए गए मैसेज में भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की सुविधा मिलेगी. इसका मतलब है कि मैसेज की सुरक्षा पहले की तरह बनी रहेगी. यूजर्स बिना किसी चिंता के अपने जरूरी मैसेज पहले से तैयार करके शेड्यूल कर सकेंगे।
#DigitalUpdate #india #SmartphoneTips #WhatsAppNewFeature Android BreakingNews Dehradun iPhone Meta naradpost naradpostbreakingnews news ScheduledMessages TechNews uttarakhand whatsapp WhatsAppUpdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKapoorFamilyDispute: 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर सास-बहू आमने-सामने!
Next Article DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!
Narad Post

Related Posts

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

KapoorFamilyDispute: 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर सास-बहू आमने-सामने!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

TamilNaduNews: तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश!

Sponsor: KABIR SINGHGNovember 27, 2026

UttarakhandNews: उत्तराखंड के 14 मदरसों को नोटिस, मचा हड़कंप!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

DehradunNews: देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए DM सख्त :- एसटीपी निर्माण में…

WhatsAppNewFeature: फोन बंद होने पर भी WhatsApp भेजेगा मैसेज, आया नया फीचर!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

KapoorFamilyDispute: 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर सास-बहू आमने-सामने!

Sponsor: KABIR SINGHNovember 27, 2026

TamilNaduNews: तमिलनाडु में पुरुष कर्मचारियों को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश!

Sponsor: KABIR SINGHGNovember 27, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?