Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » सरकारी अस्पतालों की फीस एक समान, गरीब मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ
NARAD POST BREAKING NEWS

सरकारी अस्पतालों की फीस एक समान, गरीब मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ

Now there will be equal charges in government hospitals - Dr. R. Rajesh Kumar, now there will be equal charges for prescription, bed and ambulance.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 30, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
सरकारी अस्पतालों
सरकारी अस्पतालों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

सरकारी अस्पतालों की फीस एक समान, गरीब मरीजों को मिलेगा बड़ा लाभ : सरकारी अस्पताल में अब बराबर शुल्क – डॉ आर राजेश कुमार, अब पर्ची, बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क होगा, धामी सरकार ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में आम जनता को बड़ी राहत दी है। प्रदेश के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में इलाज के लिए आने वाले मरीजों से अब एक समान यूजर चार्ज लिया जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पर्ची बनाने से लेकर बेड और एंबुलेंस का एक समान शुल्क किया जायेगा। प्रदेश में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, हरिद्वार, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में संचालित हैं। इसके अलावा निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर व पिथौरागढ़ के संबद्ध चिकित्सालय भी संचालित हैं। इन मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में मरीजों का पंजीकरण शुल्क, बेड, एंबुलेंस व अन्य पैथोलॉजी जांच की दरें अलग-अलग हैं। धामी सरकार ने राजकीय चिकित्सालयों की तर्ज पर मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में यूजर चार्ज की एक समान दरें लागू करने का निर्णय लिया है। इसका सीधा लाभ इलाज के लिए आये मरीजों को मिलेगा।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज में यूजर चार्जेज में एकरूपता लाने हेतू एक समान दर तय की गयी है। इससे पूर्व सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजर चार्जेज की दरें भिन्न-भिन्न थी, जो कि संबंधित संस्थानों की स्थापना के समय निर्धारित की गयी थी। स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि एक समान यूजर चार्जेज होने से संपूर्ण राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एकरूपता आने के साथ-साथ मरीजों को नवीन दरों का लाभ मिल सकेगा। उत्तराखण्ड राज्य के संपूर्ण जिला चिकित्सालयों में भी पूर्व से यही दरें निर्धारित की गयी है।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने राजकीय मेडिकल कॉलेजों एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों में यूजर चार्जेज के माध्यम से जो धनराशि प्राप्त होगी उसका उपयोग आम जनता की सुविधाओं हेतु व्यय किया जायेगा। जैसे………..

1. रैन बसेरों का निर्माण एवं रख रखाव ।
2. चिकित्सा क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान कार्य।
3. चिकित्सा शोध छात्रों को प्रोत्साहन ।
4. बाल रोग विभागान्तर्गत दुग्ध बूथ।
5. दिव्यांगजनों हेतु सुविधाओं का विस्तारीकरण।
6. पिंक शौचालयों का निर्माण।

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने बताया कि नई दरें लागू होने के बाद सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी पर्ची शुल्क 20 रुपये और आईपीडी पर्ची शुल्क 50 रुपये लिया जाएगा। मेडिकल कॉलेजों में जनरल वार्ड में प्रति बेड के 25 रुपये, प्राइवेट वार्ड में 300 रुपये और एसी वार्ड प्रति बेड के 01 हजार रुपये शुल्क लिया जाएगा। एंबुलेंस का किराया पांच किमी. तक 200 रुपये होगा। इसके बाद प्रति किमी. 20 रुपये लिया जाएगा।

रेडियोलॉजिस्ट व पैथोलॉजी जांच सीजीएचएस दरों पर

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एमआरआई, डायलिसिस की दरें केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस) दरों के समान होंगी।

यूजर चार्ज की ये होंगी दरें

शुल्क का विवरण दरें (प्रति मरीज)
ओपीडी पंजीकरण 20 रुपये
आईपीडी पंजीकरण 50 रुपये
जनरल वार्ड 25 रुपये
प्राइवेट वार्ड 300 रुपये
एसी वार्ड 1000 रुपये

#india AffordableHealthcare AffordableHospitalCare EqualFeesReform EqualHospitalCharges EqualMedicalCare GovernmentHealthcare GovernmentHospitalFees HealthAccessForAll HealthcareEquality HealthcareForPoor HealthcareRelief HealthForAll HealthServicesUpdate HospitalFeeChanges HospitalFeeReforms IndianHealthcare MedicalFeeStandardization narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PublicHealthReform PublicHospitalFees UniformHealthcareFees
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article38वें राष्ट्रीय खेलों में कर्नाटक ने एक्वेटिक में मारी पहले दिन की धाक!
Next Article लड़कियों में खून की मात्रा पर क्लास टीचर ने किया बड़ा खुलासा !
Narad Post

Related Posts

MigrainePain : माइग्रेन का दर्द बढ़ाती हैं ये 5 बुरी आदतें

September 12, 2026

UrineHoldingRisks : कितनी देर तक रोक सकते हैं पेशाब ? 1 घंटे, 2 घंटे या…

September 12, 2026

MorningHeartHealth : दिन के सबसे खतरनाक 10 मिनट से सावधान !

September 9, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

By Narad PostSeptember 24, 20260

StrayDogs ; आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’! :-  आवारा कुत्तों के प्रबंधन को…

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026

RanveerSingh : रणवीर सिंह ने उठाया 1000 लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा

September 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?