Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

November 8, 2026

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर फोकस
उत्तराखंड

युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर फोकस

Chief Minister gave instructions during the meeting in the secretariat.
Narad PostBy Narad PostJuly 18, 2025Updated:July 18, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
कौशल विकास
कौशल विकास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर फोकस :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने मुख्य सचिव को सचिवों के साथ बैठक कर इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को इन्क्यूबेशन और ग्रोथ सेंटरों से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थानीय लोगों को प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कारपेंटर, मिस्त्री जैसे कार्यों के लिए बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए। उद्योगों की मांग और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कोर्स तैयार किए जाएं। प्रशिक्षण केंद्रों में अत्याधुनिक मशीनें, प्रयोगशालाएं (लैब्स) और स्मार्ट क्लासरूम की स्थापना की जाए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जनपद की पारंपरिक पहचान को ध्यान में रखते हुए लोगों को कौशल विकास और प्रशिक्षण से जोड़ा जाए। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण बढ़ाने के साथ ही सभी कुशल श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बाल श्रम मुक्ति के लिए लक्षित पुनर्वास से संबंधित कार्रवाई हेतु शीघ्र योजना बनायी जाए। राज्य के बड़े जनपदों में बाल श्रम मुक्ति के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि स्वरोजगार के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिये विशेष कौशल विकास केंद्रों की स्थापना की जाए तथा प्रदेश के दूरदराज इलाकों में स्किल ऑन व्हील्स वैन की शुरूआत की जाए। मुख्यमंत्री ने हेल्थकेयर और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में राज्य के युवाओं को विदेश में रोजगार से जोड़ने के लिए संबंधित देशों में स्थित भारत के दूतावासों से संपर्क किये जाने पर बल देते हुये ऐसे युवाओं को विदेशी भाषाओं के कोर्स कराने हेतु दून विश्वविद्यालय से नियमित समन्वय स्थापित किये जाने के भी निर्देश दिए। जनपदों में बनाए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित किये जाने की भी बात मुख्यमंत्री ने कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक वर्ष कितने युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ा गया इसके विवरण के साथ दीर्घकालिक योजना के बारे में कौशल विकास विभाग 10 दिनों के भीतर स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत करे।बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश के 27 आईटीआई में प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों को दो वर्षीय कोर्स के अंतर्गत एक वर्ष का प्रशिक्षण आईटीआई में तथा एक वर्ष का प्रशिक्षण उद्योगों में प्रदान करने हेतु भारत सरकार से सहमति प्राप्त हो गई है। पाँच अन्य आईटीआई के लिए शीघ्र ही सहमति प्राप्त किये जाने की प्रक्रिया गतिमान है।

#CareerSkills #DigitalLearning #DigitalSkills #EmploymentDrive #EmploymentMission #EmploymentOpportunities #EmpowerYouth #FutureReady #JobConnect #JobCreation #JobFair #JobHunt #JobPortal #JobReady #JobSkills #JobSupport #JobTraining #LearnAndEarn #LivelihoodOpportunities #NextGenWorkforce #ReskillUpskill #Skill4Life #SkillBasedEducation #SkillBuilding #SkillDevelopment #SkillIndia #SkillMission #SkillPathways #SkillRevolution #SkillUp #SmartSkills #TechTraining #TrainingPrograms #TrainingToEmployment #Upskilling #VocationalTraining #WorkforceDevelopment #WorkforceSkills #WorkReady #YouthEmployment #YouthInFocus #YouthJobs #YouthSkills #YouthWorkforce CareerDevelopment CareerGrowth Dehradun narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami StartupIndia uttarakhand YoungEntrepreneurs YouthEmpowerment YouthForChange युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर फोकस
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSSP देहरादून ने बांटी मिठाई पहनाई माला
Next Article हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में चला विशेष पौधारोपण अभियान
Narad Post

Related Posts

UttarakhandYouth : उत्तराखंड के युवा विदेश में करेंगे नौकरी

October 31, 2026

PithoragarhNews : CM धामी ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ की सौगात

October 26, 2026

CardamomAstrology : इलायची पर 24 लिखकर जेब का फायदा

October 16, 2026

UttarakhandNews : फिल्मों में प्रवासी देखेंगे उत्तराखण्ड का विकास

October 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

AmitabhBachchan : चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद!

By Narad PostNovember 8, 20260

AmitabhBachchan :  चश्मा-मोबाइल कहां रखा, अमिताभ बच्चन को नहीं रहता याद! :-  अमिताभ बच्चन कितने…

RamayanaPart1 : रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की तीसरे दिन जबरदस्त कमाई

November 8, 2026

GeminiAIControversy : AI चैटबॉट की बातचीत से बढ़ी चिंता, Google के खिलाफ केस

November 8, 2026

GSTOfficerCar : सड़क हादसे के बाद कार से निकले लाखों रुपये और गहने

November 8, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?