Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ में सम्मानित हुए पूर्व सैनिक
उत्तराखंड

‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ में सम्मानित हुए पूर्व सैनिक

Governor and Chief Minister honored medal winning soldiers and ex-servicemen.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 15, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
सैनिक
सैनिक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ में सम्मानित हुए पूर्व सैनिक : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने  पदक विजेता सैनिकों और पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित, पूर्व सैनिक अपने अनुभवों से समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करें- राज्यपाल,

28 जनवरी को PM करेंगें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ – धामी

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र बल भूतपूर्व सैनिक दिवस (वेटरन्स डे) के अवसर पर राजभवन में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने वीरता पदक विजेताओं और सराहनीय कार्य करने वाले पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में अर्धसैनिक बल के जवानों और अधिकारियों को राज्यपाल प्रशंसा पत्र भी प्रदान किए गए।(सूची संलग्न) कार्यक्रम में कुमांऊ स्कॉउट्स, 4वीं बटालियन असम रेजिमेंट और 14वीं राजपूताना राइफल्स को भी उनके सराहनीय योगदान के लिए यूनिट प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया गया।

‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कृतज्ञता व्यक्त करने प्रयास –  राज्यपाल

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भूतपूर्व सैनिकों का अनुभव और उनकी नेतृत्व क्षमता राष्ट्र की अमूल्य संपत्ति उनका जीवन अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय उदाहरण है, जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों से आग्रह किया कि वे अपने अनुभवों से समाज और देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहयोग करें। 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में वे अपना योगदान दें।

प्रदेश में इस माह लागू होगी समान नागरिक सहिंता- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड वीरभूमि के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के हमारे वीर सैनिकों का योगदान अतुलनीय रहा है। इतिहास इस बात का साक्षी है कि हमारे वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नववर्ष में 2025 के प्रथम माह में राज्य में समान नागरिक सहिंता लागू कर दी जायेगी इसके साथ ही इसी माह 28 जनवरी से राज्य में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया जायेगा। जिसका शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी करेंगें, उन्होंने कहा कि इस आयोजन में देशभर के लगभग 10 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से इस आयोजन में आने वाले खिलाड़ियों एवं इससे जुड़े लोगों का हृदय से स्वागत करने की भी अपील की । उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में आयोजित  हुए जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले महानुभावों को मिले सम्मान एवं आत्मीयता से देशभर में राज्य की समृद्ध परंपराओं को पहचान मिली है, हमारी अतिथि देवो भवः की परंपरा को आगे बढ़ाने में भी इससे मदद मिलेगी।

#india Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News nesw pushkarsinghdhami uttarakhand एक शाम सैनिकों के नाम गौरवशाली सैनिक देश के वीर देशभक्ति पूर्व सैनिक सम्मान राष्ट्र के नायक वीर जवान शौर्य सम्मान समारोह सैनिकों का सम्मान
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपौड़ी अस्पताल की खामियों पर मुख्यमंत्री की कड़ी नजर
Next Article SSP प्रहलाद मीणा और कमांडेंट प्रीति प्रियदर्शिनी को मिला सीनियर सलेक्शन ग्रेड
Narad Post

Related Posts

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर 

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
ऋषिकेश

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

 राफ्टिंग पर अस्थायी रोक: हाल के दिनों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा…

नैनीताल में स्टंटबाजी

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करेगा यूपीसीएल

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025

मॉक ड्रिल में रिस्पांस टाइम बेहतर 

Sponsor: Ananya SahgalJuly 1, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?