Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

October 3, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » 1 जनवरी से भिखारियों को पैसे देने पर होगी जेल
क्राइम

1 जनवरी से भिखारियों को पैसे देने पर होगी जेल

It is common in the country for beggars to arrive as soon as the vehicles stop at the red light during the journey.
Narad PostBy Narad PostDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
भिखारियों
भिखारियों
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

सफर के दौरान रेड लाइट पर गाड़ियों के रुकते ही भिखारियों का पहुंच जाना देश में आम बात है. ऐसा करने पर अक्सर लोगों से उन्हें कुछ पैसे भी मिल जाते हैं. अगर आप भी राह चलते भिखारियों को पैसा दे देते हैं तो संभल जाइये. मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में अगर आप भिखारी को पैसे देंगे तो आपको जेल हो सकती है. हालांकि यह नियम अभी लागू नहीं हुआ है. 1 जनवरी, 2025 से भिखारियों को पैसे देने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी. केंद्र सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को भिखारी मुक्त बनाने की कोशिश की जा रही है.

1 जनवरी से दर्ज होगी FIR

जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि प्रशासन ने इंदौर में भीख मांगने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है. उन्होंने कहा, ‘भीख मांगने के खिलाफ हमारा जागरूकता अभियान इस महीने के अंत तक जारी रहेगा. अगर कोई व्यक्ति 1 जनवरी से भीख मांगता हुआ पाया जाता है, तो उसके खिलाफ FIR भी दर्ज की जाएगी.’ साथ ही 1 जनवरी से, जो भी व्यक्ति भिखारियों को पैसे देता हुआ पाया गया उसके खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी.

‘भीख देकर न बनें पाप के भागीदार’

अधिकारी ने कहा, ‘मैं इंदौर के सभी निवासियों से अपील करता हूं कि वे लोगों को भीख देकर पाप के भागीदार न बनें.’ भिखारियों के पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की एक पायलट परियोजना के तहत इंदौर की सड़कों को भिखारियों से मुक्त करने का प्रयास किया जा रहा है. इस परियोजना में 10 शहर दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और अहमदाबाद भी शामिल हैं.

‘लखपति हैं कुछ भिखारी’

अभियान के दौरान इंदौर प्रशासन ने कुछ चौंकाने वाले खुलासे भी किए हैं. परियोजना अधिकारी दिनेश मिश्रा ने बताया, ‘जब हम रिपोर्ट तैयार करते हैं, तो पाते हैं कि कुछ भिखारियों के पास पक्का मकान है, तो कुछ के बच्चे बैंक में काम करते हैं. एक बार हमें एक भिखारी के पास 29,000 रुपये मिले. एक अन्य भिखारी ने पैसे उधार दिए और ब्याज लिया. एक गिरोह राजस्थान से बच्चों को लेकर यहां भीख मांगने आया था. उन्हें एक होटल से छुड़ाया गया, जहां वे ठहरे हुए थे.’

एक संगठन आया आगे

मध्य प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि सरकार के प्रयासों में सहयोग के लिए इंदौर स्थित एक संगठन आगे आया है. उन्होंने कहा, ‘संगठन उन्हें छह महीने तक आश्रय देगा और उनके लिए काम खोजने की कोशिश करेगा. हम लोगों को भीख मांगने से मुक्त कराने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं.’

#crime beggars narad post narad post blog narad post breaking news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री ने कांडा महोत्सव का किया उद्घाटन
Next Article दुपट्टे पर सात वचन लिखवाकर किया विवाह
Narad Post

Related Posts

BankSMSFraud ; बैंक के नाम से फोन में आया SMS असली है या नकली

September 28, 2026

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

DeskJob : डेस्क जॉब करने वालों के लिए जरूरी हेल्थ अलर्ट

September 16, 2026

ChamoliNews : पुराने मानचित्रों से वन भूमि की स्थिति का मिलान – DM

September 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
बॉलीवुड

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो

By Narad PostOctober 3, 20260

KoffeeWithKaran : बंद हो रहा भारत का सबसे मशहूर टीवी शो :-  फिल्म निर्माता करण…

RajkummarRao : राजकुमार राव-श्रद्धा की जोड़ी लगाएगी डर का तड़का ?

October 3, 2026

BloodGroupDiabetes : ब्लड ग्रुप से जानिए डायबिटीज कनेक्शन

October 3, 2026

CancerMedicine : कैंसर की दवाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

October 3, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?