Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल

February 20, 2026

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

PowerBankFlight : फ्लाइट में अब पावर बैंक का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

February 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » राज्यपाल ने किया आचार संहिता का उल्लंघन – कांग्रेस
राजनीति

राज्यपाल ने किया आचार संहिता का उल्लंघन – कांग्रेस

Alleging violation of Model Code of Conduct
Narad PostBy Narad PostOctober 30, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
आचार संहिता
आचार संहिता
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा ने राज्यपाल ले.जन. (अ.प्रा.) गुरमीत सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेन्द्र भट्ट एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  करन माहरा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपे ज्ञापनों में पार्टी ने कहा कि हमारा संविधान राज्यपाल को एक संवैधानिक प्रहरी की भूमिका प्रदान करता है और एक स्वतंत्र संवैधानिक पद के धारक होने के नाते उनसे संघ और राज्य के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में निष्पक्षता से अपने कर्तव्यों के निर्वहन की अपेक्षा करता है।

किसी भी राज्य के महामहिम राज्यपाल एक ओर केंद्र सरकार के अभिकर्ता के रूप में कार्य करते हैं, तो दूसरी ओर राज्य के हितों और कल्याण की रक्षा का परम दायित्व भी उनके कंधों पर होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तराखंड के जनपद रुद्रप्रयाग की केदारनाथ विधानसभा में उपचुनाव गतिमान है तथा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है ऐसे में 28 अक्टूबर 2024 को महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह द्वारा बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम का एक दिवसीय दौरा किया गया जिस दौरान उनके द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन के उपरान्त तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की जहां पर स्थानीय अधिकारियों के साथ भी मंत्रणा की गई। यही नहीं अधिकारियों के साथ मंत्राण के दौरान महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए सरकार की सराहना की गई, जोकि आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

करन माहरा ने कहा कि संवैधानिक पद पर आसीन महामहिम राज्यपाल द्वारा उपचुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किए जाने पर कांग्रेस पार्टी अपनी कड़ी आपत्ति दर्ज करती है। जिस प्रकार से राज्यपाल ने केदारनाथ धाम का दौरा किया तथा अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मंत्रणा व सरकारी कामों पर चर्चा करते हुए शासन प्रशासन के कार्यों का जायजा लिया वह आदर्श चुनाव आचार संहिता की मर्यादा का उल्लंघन है। ऐसा आचरण कर राज्यपाल महोदय ने संविधान की मर्यादाओं और सीमाओं को लांघने का कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी यह भी मानती है कि संविधान के संरक्षक होने के नाते आदर्श चुनाव आचार सहिता के मद्देनजर उन्हें ऐसे कार्यक्रमों और आयोजनों में प्रतिभाग नहीं करना चाहिए था।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अन्य ज्ञापन में कहा कि 28 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेन्द्र भट्ट तथा भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम का एक दिवसीय दौरा किया गया जिस दौरान उनके द्वारा केदारनाथ धाम में दर्शन के उपरान्त तीर्थ पुरोहितों से मुलाकात की जहां पर स्थानीय तीर्थ पुरोहितों के साथ मंदिर परिसर में राज्य सरकार द्वारा कराये गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए तीर्थ पुरोहितों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की गई, जोकि आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है।

kedarnath assembly by-election kedarnath by election kedarnath by election 2024 kedarnath by election news kedarnath bypoll kedarnath congress candidate kedarnath latest news narad post uttarakhand by election
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleविराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल की दोस्ती, एक दिलचस्प कहानी
Next Article आसमान से सुनीता विलियम्स ने कहा “हैप्पी दिवाली”
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

UttarakhandBudgetSession : बजट सत्र 9 मार्च से भराड़ीसैंण विधानसभा में

February 20, 2026

FreeEducationAid : जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा सहायता – राजेन्द्र जोशी

February 19, 2026

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल

By Narad PostFebruary 20, 20260

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल :- …

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

PowerBankFlight : फ्लाइट में अब पावर बैंक का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

February 20, 2026

Himkreedaa : महाराज ने किया हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-का शुभारम्भ

February 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?