Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका
देहरादून

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

The Chief Electoral Officer stated that a special week-long campaign would be conducted across the entire state.
Narad PostBy Narad PostNovember 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandVoterList
UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandVoterList :  दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका :-  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर 20 से 27 नवंबर तक चलने वाले घर-घर सत्यापन अभियान के संबंध में समीक्षा की. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में स्पष्ट किया कि अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में एक सप्ताह का विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान प्रत्येक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने बूथ की मतदाता सूची की गहनता से जांच करेंगे और उसमें पाई जाने वाली त्रुटियों को चिन्हित कर संबंधित मतदाताओं के माध्यम से आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विधानसभा मतदाता सूची में नाम शामिल कराने, दर्ज विवरण में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक कराने और अपात्र प्रविष्टि को हटाने के लिए 12 नवम्बर से 11 दिसंबर तक निर्धारित प्रारूपों में दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं. इसके लिए नाम सम्मिलित कराने के लिए फार्म-6 नाम हटाने के लिए फार्म-7 तथा मतदाता सूची में दर्ज विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 का उपयोग किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि विशेष अभियान के दौरान मतदाता सूची में एक ही मतदाता का नाम एक ही बूथ पर अथवा एक से अधिक मतदान केंद्रों में दर्ज होने की स्थिति में ऐसी अतिरिक्त प्रविष्टियों को चिन्हित किया जाएगा. नियमानुसार फार्म-7 के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया अपनाते हुए अतिरिक्त प्रविष्टियों को हटाने की कार्रवाई की जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 17 एवं 18 के प्रावधानों के अनुसार कोई भी व्यक्ति एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्रों में अथवा किसी निर्वाचन क्षेत्र में एक से अधिक बार मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का पात्र नहीं है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे वर्तमान मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी अर्ह सदस्यों का नाम, पता, आयु एवं अन्य विवरण भली-भांति जांच लें. यदि किसी प्रकार की त्रुटि या अशुद्धि पाई जाती है तो निर्धारित अवधि के भीतर फार्म-8 भरकर अपने संबंधित बीएलओ के पास जमा करें. इसी प्रकार यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो वह फार्म-6 के माध्यम से अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकता है।

#Form6 BLODoorToDoorVerification ChiefElectoralOfficerUttarakhand Form7 Form8 khojinarad LastDateVoterCorrection naradpost Uttarakhandvoterlist VoterListCorrection
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई
Narad Post

Related Posts

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026

DubaiGoldWalkway : दुबई में बनेगी शुद्ध सोने की सड़क

November 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

By Narad PostNovember 20, 20260

UttarakhandVoterList :  दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका :-  मुख्य निर्वाचन…

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?