Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में बंधेगी राखी?

July 20, 2026

WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!

July 20, 2026

UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

July 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात!
देहरादून

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात!

Instructions to exercise special vigilance in sensitive areas.
Narad PostBy Narad PostJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
RedAlertUttarakhand
RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात!
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात! :-  पहाड़ों में  लगातार सक्रिय मानसून तथा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कुछ जिलों के लिए 20 जुलाई को रेड तथा ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन से प्रदेशभर में स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने सभी विभागों एवं जनपदों को पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने राज्य आपात कालीन परिचालन केन्द्र (SEOC) पहुंचकर प्रदेशभर बारिश से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान मौसम पूर्वानुमान, संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति, सड़क संपर्क, नदियों के जलस्तर, राहत एवं बचाव संसाधनों की उपलब्धता तथा विभिन्न विभागों की तैयारियों का विस्तृत आकलन किया गया।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास ने बताया कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 जुलाई को देहरादून, टिहरी गढ़वाल एवं हरिद्वार जनपदों में रेड अलर्ट, उत्तरकाशी, नैनीताल, चम्पावत, पौड़ी एवं ऊधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

रेड अलर्ट वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं अत्यधिक से बहुत भारी वर्षा, भूस्खलन, जलभराव, अचानक बाढ़ जैसी परिस्थितियां तथा नदी-नालों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि की संभावना जताई गई है।

सचिव आपदा प्रबंधन ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा जारी प्रत्येक चेतावनी पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिला एवं तहसील स्तर के आपदा नियंत्रण कक्षों को पूरी तरह सक्रिय रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव दल बिना विलंब मौके पर पहुंचें।

उन्होंने कहा कि नदियों, बरसाती नालों, गाड़-गदेरों तथा भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी रखी जाए। जोखिम वाले स्थानों पर रहने वाले परिवारों को आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

निर्माणाधीन परियोजनाओं, सड़क निर्माण कार्यों तथा अन्य संवेदनशील स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए खराब मौसम के दौरान आवश्यकतानुसार कार्य स्थगित करने के निर्देश भी दिए गए।

सचिव ने लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, बीआरओ तथा अन्य कार्यदायी संस्थाओं को ग्रामीण एवं राष्ट्रीय राजमार्गों सहित सभी महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी, पोकलेन मशीनें, डंपर, आवश्यक उपकरण एवं प्रशिक्षित मानवबल की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने को कहा, ताकि मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने जल संस्थान, ऊर्जा, स्वास्थ्य, पुलिस, एसडीआरएफ, अग्निशमन तथा अन्य संबंधित विभागों को भी पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि पेयजल, विद्युत, संचार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी व्यवधान की स्थिति में त्वरित बहाली की जाए।

बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) एवं डीआईजी राजकुमार नेगी, डॉ. शांतनु सरकार, डॉ. मोहित पूनिया, सभी जनपदों के ओसी आपदा तथा जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी (DDMO) वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को गंभीरता से लें तथा खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

विशेषकर नदी-नालों, गाड़-गदेरों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों एवं जलभराव वाले स्थानों से दूर रहें। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, जिला आपदा नियंत्रण कक्ष अथवा आपातकालीन सेवाओं से संपर्क करें तथा केवल शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें।

#DehradunRain #HaridwarAlert #RedAlertUttarakhand #SEOC #UKWeatherNews BreakingNews DisasterManagement HeavyRainfall khojinarad LandslideWarning monsoonalert naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami uttarakhandmonsoon UttarakhandNews UttarakhandRainAlert weatherupdate
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleVandeMataramBill : ‘वंदे मातरम’ बिल क्या है ? जानिए इससे क्या बदलेगा
Next Article UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
Narad Post

Related Posts

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में बंधेगी राखी?

July 20, 2026

WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!

July 20, 2026

UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

July 20, 2026

VandeMataramBill : ‘वंदे मातरम’ बिल क्या है ? जानिए इससे क्या बदलेगा

July 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में बंधेगी राखी?

By Narad PostJuly 20, 20260

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में…

WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!

July 20, 2026

UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

July 20, 2026

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात!

July 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?