Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में बंधेगी राखी?

July 20, 2026

WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!

July 20, 2026

UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

July 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
देहरादून

UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

He stated that the project has been deemed technically suitable by the Central Electricity Authority (CEA).
Narad PostBy Narad PostJuly 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandPowerCrisis
UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत परियोजनाओं, पंप्ड स्टोरेज परियोजनाओं, बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) तथा पिटकुल की एडीबी (ADB) सहायतित पारेषण परियोजना सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने राज्य की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भारत सरकार द्वारा समय-समय पर केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने में दिए जा रहे सहयोग के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमानों के अनुसार एल-नीनो की संभावित परिस्थितियों, वर्षा में कमी तथा जलाशयों में कम जल के कारण आगामी महीनों में जल विद्युत उत्पादन प्रभावित हो सकता है।

वहीं चारधाम यात्रा एवं आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान विद्युत मांग में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री ने जुलाई 2026 की शेष अवधि के लिए 150 मेगावाट तथा अगस्त 2026 के लिए 200 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत केंद्रीय पूल से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर जल विद्युत परियोजनाओं के लिए विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।मुख्यमंत्री ने राज्य में लगभग 10 गीगावाट पंप्ड स्टोरेज क्षमता के विकास के लिए आगामी पांच वर्षों में ₹7,800 करोड़ की केंद्रीय वित्तीय सहायता अथवा VGF उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

साथ ही उन्होंने राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं और ग्रिड स्थिरता को देखते हुए BESS की स्वीकृत क्षमता 500 मेगावाट आवर से बढ़ाकर 665 मेगावाट आवर किए जाने तथा उसके अनुरूप वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराने का अनुरोध भी किया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में पिटकुल की ₹3,638.26 करोड़ (US $425.78 मिलियन) लागत वाली एडीबी सहायतित पारेषण परियोजना के विषय पर भी चर्चा की। उन्होंने अनुरोध किया कि इस परियोजना के लिए मूल 80:20 एडीबी ऋण एवं राज्यांश (ADB Loan : Counterpart Funding) की वित्तीय व्यवस्था को यथावत रखा जाए।

उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत ₹2,910.61 करोड़ (US $340.62 मिलियन) का एडीबी ऋण प्रस्तावित है, जिसे उत्तराखण्ड जैसे विशेष श्रेणी के हिमालयी राज्य के लिए निर्धारित वित्तीय व्यवस्था के अनुरूप स्वीकृत किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) द्वारा परियोजना को तकनीकी रूप से उपयुक्त माना गया है तथा विद्युत मंत्रालय ने भी एडीबी सहायता पर कोई आपत्ति नहीं जताई है।

हालांकि एडीबी हिस्सेदारी को 60% तक सीमित करने का सुझाव दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि वित्तीय पैटर्न में परिवर्तन किया जाता है तो उत्तराखंड को विशेष श्रेणी राज्य के रूप में मिलने वाले वित्तीय लाभ प्रभावित होंगे। इसलिए मूल 80:20 वित्तीय व्यवस्था को बरकरार रखते हुए परियोजना को स्वीकृति प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने में उत्तराखंड की जल विद्युत क्षमता महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार का सकारात्मक सहयोग राज्य के ऊर्जा क्षेत्र, आधारभूत संरचना तथा सतत विकास को नई गति प्रदान करेगा। केंद्रीय विद्युत मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों पर सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

#ADBProject #BESSProject #CentralPoolPower #ChardhamYatraPower #EnergySelfReliance #HydroPowerProject #ManoharLalKhattar #PowerMinistry #PushkarDhamiNews BreakingNewsUttarakhand KanwarYatra2026 khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandGovernment UttarakhandNews UttarakhandPowerCrisis
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात!
Next Article WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!
Narad Post

Related Posts

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में बंधेगी राखी?

July 20, 2026

WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!

July 20, 2026

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात!

July 20, 2026

VandeMataramBill : ‘वंदे मातरम’ बिल क्या है ? जानिए इससे क्या बदलेगा

July 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में बंधेगी राखी?

By Narad PostJuly 20, 20260

RakshaBandhan2026 : रक्षाबंधन पर साल का आखिरी चंद्र ग्रहण! जानिए क्या इस बार सूतक में…

WomensHealth : महिलाओं के लिए कितनी नींद है जरूरी? कम सोने से बिगड़ सकता है हार्मोन्स का पूरा संतुलन!

July 20, 2026

UttarakhandPowerCrisis : बिजली संकट से निपटने की बड़ी तैयारी! सीएम धामी ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

July 20, 2026

RedAlertUttarakhand : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी, रेड अलर्ट वाले जिलों में SDRF तैनात!

July 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?