Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » Howmobiletowerworks : मोबाइल तक कैसे पहुंचता है टावर का सिग्नल ?
NARAD POST BREAKING NEWS

Howmobiletowerworks : मोबाइल तक कैसे पहुंचता है टावर का सिग्नल ?

The world of telecom technology rests on the interplay of invisible waves.
Narad PostBy Narad PostJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
Howmobiletowerworks
Howmobiletowerworks : मोबाइल तक कैसे पहुंचता है टावर का सिग्नल ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

Howmobiletowerworks  : मोबाइल तक कैसे पहुंचता है टावर का सिग्नल ? :-  स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आज के समय में जब आप घर बैठे दुनिया के किसी भी कोने में वीडियो कॉल करते हैं,तो बिना किसी तार के कॉल और इंटरनेट कैसे काम करते हैं? आइए जानते हैं मोबाइल टावर और टेलीकॉम नेटवर्क की इस अद्भुत तकनीक के पीछे की पूरी कार्यप्रणाली।

टेलीकॉम तकनीक की दुनिया अदृश्य तरंगों के खेल पर टिकी है. ये माइक्रोवेव और रेडियो तरंगें ही होती हैं जो बिना किसी रुकावट के अदृश्य रूप से हमारे और हमारे प्रियजनों के बीच का फासला मिटा देती हैं. यह पूरी प्रक्रिया एक जटिल लेकिन बेहद सटीक नेटवर्क के जरिए काम करती है, जो कुछ ही मिलीसेकंड में हमारे संदेशों और आवाजों को हजारों किलोमीटर दूर पहुंचा देती है.टेलीकॉम सेक्टर की यह अद्भुत इंजीनियरिंग सच में किसी चमत्कार से कम नहीं है.साथ ही यह प्रक्रिया कई चरणों में होती है. आइए अब जान लेते हैं वे चरण कौन से हैं।

1.वॉयस या डेटा का तरंगों में बदलना- जब आप अपने फोन से किसी को कॉल करते हैं या इंटरनेट पर कुछ सर्च करते हैं, तो आपका स्मार्टफोन सबसे पहले आपकी आवाज या डेटा को डिजिटल सिग्नल्स में बदल देता है. इसके बाद, फोन का ट्रांसमीटर इन सिग्नल्स को रेडियो तरंगों में परिवर्तित कर देता है ।

2. फोन से टावर तक का सफर- फोन में लगा एंटीना इन रेडियो तरंगों को हवा में एमिट करता है. आस-पास लगे मोबाइल टावर इन तरंगों को अपने रिसीवर के जरिए पकड़ लेते हैं. यह प्रक्रिया प्रकाश की गति से होती है, इसलिए इसमें बिल्कुल भी समय नहीं लगता।

3. मोबाइल स्विचिंग सेंटर- टावर तक पहुंचने के बाद, सिग्नल तारों (फाइबर ऑप्टिक केबल) के माध्यम से मोबाइल स्विचिंग सेंटर तक भेजे जाते हैं. इसे टेलीकॉम नेटवर्क का दिमाग कहा जाता है. मोबाइल स्विचिंग सेंटर का काम यह तय करना होता है कि कॉल या डेटा को आगे किस दिशा में भेजना है यानी, दूसरे व्यक्ति के फोन या दूसरे नेटवर्क तक।

4. रिसीवर तक पहुंचना- अगर आप किसी दूसरे शहर या देश में कॉल कर रहे हैं, तो मोबाइल स्विचिंग सेंटर फाइबर ऑप्टिक्स या सैटेलाइट के जरिए उस क्षेत्र के टावर तक सिग्नल भेजता है. इसके बाद, रिसीवर का टावर रेडियो तरंगों को उस व्यक्ति के फोन तक प्रसारित कर देता है. उसका फोन इन तरंगों को वापस आवाज या डेटा में बदल देता है।

5. स्पेक्ट्रम और फ्रिक्वेंसी का रोल- यह सारा ट्रैफिक स्पेक्ट्रम पर निर्भर करता है. सरकारें टेलीकॉम कंपनियों को रेडियो फ्रीक्वेंसी के बैंड (जैसे 700 मेगा हर्ट्ज 1800 मेगा हर्ट्ज, 3.5 गीगा हर्ट्ज) आवंटित करती हैं, जिन पर डेटा हवा में तैरता है।

6. 4जी और 5जी का अंतर- पुरानी पीढ़ियों की तुलना में आज की तकनीक काफी एडवांस हो चुकी है. 4जी तकनीक में पैकेट स्विचिंग के जरिए डेटा तेजी से भेजा जाता है, वहीं 5जी टेक्नोलॉजी में मिलीमीटर वेव्स का उपयोग होता है. साथ ही 5जी में मल्टिपल एंटीना तकनीक (मासिव मीमो) का यूज होता है, जिससे इंटरनेट की स्पीड कई गुना बढ़ जाती है और लेटेंसी (सिग्नल में लगने वाला समय) न के बराबर हो जाता है।

5gtechnologymimo differencebetween4gand5g fiberopticcabletelecom howcellphoneworks howinternetworks howmobilesignalworks howmobiletowerworks howsmartphoneconnectstotower howwirelesscommunicationworks khojinarad KhojiNaradBreakingNews mobilesignaltechnology mobileswitchingcenter radiowavesexplained telecomengineeringexplained telecomnetworkexplained whatistelecomspectrum
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAstrologyTips : सूर्योदय और सूर्यास्त के समय ना करें यह काम
Next Article CMVijay : ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े ही क्यों पहनते हैं CM विजय ?
Narad Post

Related Posts

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

By Narad PostAugust 26, 20260

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?