Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandCamps : सुशासन की मिसाल बनेगा‘ “सरकार, जन–जन के द्वार’

January 16, 2026

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

January 15, 2026

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » इंस्टाग्राम रील्स की दीवानी पत्नी को पति ने लगाई लगाम
India

इंस्टाग्राम रील्स की दीवानी पत्नी को पति ने लगाई लगाम

A unique case of dispute between husband and wife has come to light from Hapur district of Uttar Pradesh.
Sponsored By: KABIR SINGHJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
इंस्टाग्राम रील्स
इंस्टाग्राम रील्स
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

इंस्टाग्राम रील्स की दीवानी पत्नी को पति ने लगाई लगाम : उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ से पति-पत्नी के विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, पत्नी इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने की शौकीन है, लेकिन पति ने जब इस पर रोक लगाई तो मामला थाने तक पहुंच गया। अपने पति के खिलाफ शिकायत लेकर पत्नी सीधे हापुड़ पुलिस के पास पहुंच गई और कार्रवाई की मांग करने लगी।प्रकरण सामने आने के बाद हापुड़ पुलिस के अधिकारियों ने पति-पत्नी को महिला थाने में काउंसलिंग के लिए भेज दिया। काउंसलिंग के दौरान पत्नी ने बताया कि उसके पति ने इंस्टाग्राम पर रील्स बनाने से रोक दिया था, जिसके चलते उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से दो फॉलोवर्स कम हो गए। इसके बाद दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।

पति बोला- घर का काम नहीं करती

इस मामले में पति द्वारा भी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई, जिसमें उसने बताया कि वह जनपद गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है और उसकी शादी जनपद हापुड़ के पिलखवा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली निशा पुत्री साहब सिंह से हुई थी। शिकायती पत्र में पति ने बताया कि उसकी पत्नी छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती है और बहुत ज्यादा सोशल मीडिया पर रील देखती है। इंस्टाग्राम पर अलग-अलग प्रकार के वीडियो बनाकर डालती है, जिसके चलते घर के बाकी काम नहीं करती और अगर उसके फॉलोवर कम हो जाते हैं, तो बहुत ज्यादा झगड़ा करती है, घर में क्लेश करती है।

फॉलोवर कम होने पर खाना नहीं खाती

पति के अनुसार, पत्नी पर इंस्टाग्राम की दीवानगी इस कदर सवार है कि यदि उसके फॉलोवर कम हो जाएं तो वह खाना तक नहीं खाती और अगर उसे कुछ बोला जाता है तो वह झूठे दहेज के केस में फंसने की धमकी देती है। पति ने बताया कि इसे लेकर पहले 2 फरवरी और 26 फरवरी को भी विवाद हो चुका है, लेकिन समझौता होने के बाद भी उसकी पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही।

फॉलोवर्स कम होने पर हुई लड़ाई

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि महिला थाने पर पति-पत्नी के संबंध में एक प्रकरण आया था, जिसमें पति ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी इंस्टाग्राम काफी चलाती है और रील्स बनाती है, जिसके कारण घर का कोई काम नहीं करती और घर का काम प्रभावित होता है। वहीं, पत्नी द्वारा आरोप लगाया गया कि जब वह घर के काम में व्यस्त हो जाती है तो उसकी इंस्टाग्राम पर रील्स अपलोड नहीं हो पाती हैं और उसके फॉलोवर्स कम हो जाते हैं। इसी को लेकर दोनों में वाद-विवाद था। डीएसपी शर्मा ने बताया कि महिला थाने पर दोनों की काउंसलिंग की गई, जिसके बाद दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती स्वीकार करते हुए आपस में सुलह किया और हंसी-खुशी जीवन बिताने का वादा किया।

#india BreakupStory CoupleConflict CoupleGoalsFailed DigitalAddiction DigitalDilemma DomesticDrama HusbandWifeDrama InstaAddict InstaDrama InstagramReels InstaObsession MarriageCrisis MarriageVsReels ModernMarriage narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news OnlineObsession ReelAddiction ReelLifeTrouble ReelOrReal ReelWar ReelWorld RelationshipTrouble SocialMediaAddiction SocialMediaFight SocialStruggle StopTheReels ToxicReels TrendingNow viralnews ViralStory WifeVsHusband
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleCM धामी का बड़ा बयान: हेली सेवाओं में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा
Next Article वन से कमाई की राह खोलेगी धामी सरकार, रोजगार का नया मॉडल तैयार
Narad Post

Related Posts

OolongTeaBenefits : ओलोंग चाय से आपको मिलेंगे कई फायदे

January 7, 2026

Afterdeathkarma : मरे हुए इंसान की निंदा करने से क्या होता है

January 6, 2026

SmartphoneAddiction : आपकी जान का दुश्मन बन रहा स्मार्टफोन !

December 20, 2025

PunjabNews : ‘खाली बैठने का फ़ोन फ्री मुक़ाबला ! अनोखा प्रयोग

December 4, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandCamps : सुशासन की मिसाल बनेगा‘ “सरकार, जन–जन के द्वार’

By Narad PostJanuary 16, 20260

UttarakhandCamps :  सुशासन की मिसाल बनेगा‘ “सरकार, जन–जन के द्वार’ :- कार्यक्रम से प्रदेशभर में…

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

January 15, 2026

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026

RahulGandhi : राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

January 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?