Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

June 15, 2026

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CM धामी का बड़ा बयान: हेली सेवाओं में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा
उत्तराखंड

CM धामी का बड़ा बयान: हेली सेवाओं में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा

Chief Minister Pushkar Singh Dhami has urged all the helicopter service providers and operators providing their services in Uttarakhand.
Sponsored By: KABIR SINGHJune 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CM धामी का बड़ा बयान, हेली सेवाओं में सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड में अपनी सेवाएं दे रहे सभी हेलीकॉप्टर सर्विस प्रोवाइडर्स तथा ऑपरेटर्स, यूकाडा, एएआईबी एवं डीजीसीए के साथ प्रदेश की हेली सर्विस सेवाओं की समीक्षा की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड में सेवाएं दे रहे सभी हेली सर्विस प्रोवाइडर्स और ऑपरेटर्स को कड़े शब्दों में स्पष्ट किया है कि हेली सेवाओं के सुरक्षा मानकों से किसी भी तरह का समझौता नही किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हेली सेवा लेने वाले यात्रियों की अधिकाधिक आंकड़ों से आत्ममुग्ध हुए बिना सुरक्षा मानकों को शीर्ष प्राथमिकता दी जाए। मुख्यमंत्री ने गत वर्षों में हुए हेली दुर्घटनाओं की आडिट व निरन्तर समीक्षा के भी निर्देश दिए ताकि इनकी पुनरावृति ना हो। उन्होंने कहा कि राज्य के नोडल के रूप में यात्रियों की सुरक्षा हमारा सबसे बड़ा दायित्व है। मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर के नियमित फिटनेस जांच का सख्ती से पालन, हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग हेतु ठोस व प्रभावी एसओपी बनाने एवं उच्च हिमालयी क्षेत्रों में चलने वाले हेलीकॉप्टर के इंजन के सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के कड़े निर्देश दिए। मौसम के कारण हेली सेवाओं में बाधाओं, मौसम की सटीक जानकारी एवं सुरक्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने केदार वैली के साथ ही अन्य सभी चारधाम वैली में वैदर कैमरा लगाने के निर्देश दिए।

उन्होंने यूकाडा को भविष्य में केवल डबल इंजन हेलीकॉप्टर संचालित करने हेतु ठोस पॉलिसी तैयार करने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यूकाडा एवं सम्बन्धित स्टेकहॉल्डर्स को वैष्णो देवी में संचालित की जा रही हेली सर्विस मॉडल का अध्ययन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अत्यधिक अनुभवी पायलटों को ही राज्य में हेली सेवाओं में रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने हेली ऑपरेटर्स को यात्रियों के साथ संवेदनशील व्यवहार बनाऐ रखने की भी सख्त नसीहत दी ताकि दुनियाभर से आने वाले पर्यटक देवभूमि से सुखद अनुभव लेकर जाएं। उन्होंने हेली ऑपरेटर्स एवं प्रशासन को चारधाम मार्गों पर स्वच्छता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में हेली सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए राज्य में बहुत से हेलीपैड निर्माणाधीन हैं। इस वर्ष अभी तक 66,000 से अधिक यात्री हेली शटल सेवाओं की सुविधा का लाभ उठा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने बैठक में यूकाडा को राज्य हेतु अगले 10 वर्षाे के लिए हेली सेवाओं की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन एवं चारधाम राज्य होने के कारण हेली सेवाओं की मांग राज्य में अधिकाधिक बढ़ने वाली है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण भविष्य में हेली सेवाएं राज्य का आधार होंगी। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव सचिन कुर्वे, अपर सचिव सोनिका एवं राज्य में सेवाएं दे रहे सभी हैली एवं चाटर्ड सर्विस ऑपरेटर्स मौजूद रहे।

#DevbhoomiUttarakhand #india #IndiaUpdates #UttarakhandAlert #YatraAlert AirAccidentPrevention AirRulesIndia AirTravelIndia AviationAlert AviationIndia BreakingNews ChardhamSafety ChardhamYatra ChopperSafety CMDhami EmergencyResponse HelicopterSafety IndianPolitics narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PublicSafety pushkarsinghdhami SafeSky SafeTravelIndia SkySafety TodayNews TravelIndia uttarakhand UttarakhandHeli Yatra2025
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखण्ड जल विद्युत निगम की बैठक में हुए ऐतिहासिक फैसले, राज्य की ऊर्जा नीति में बदलाव संभव
Next Article इंस्टाग्राम रील्स की दीवानी पत्नी को पति ने लगाई लगाम
Narad Post

Related Posts

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

UttarakhandFamilyID : क्या है देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना ?

June 15, 2026

UttarakhandMonsoonAlert : मानसून की दस्तक और सतर्क हुआ पहाड़ !

June 13, 2026

DroupadiMurmu : 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

By Narad PostJune 15, 20260

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम :-  भारतीय सेना…

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 15, 2026

NoidaInternationalAirport : 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू 

June 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?