Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

August 17, 2026

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DiljitDosanjh : ‘मैं ये शरीर और दुनिया छोड़…’ Diljit Dosanjh की बात सुनकर चौंके फैंस
मुंबई

DiljitDosanjh : ‘मैं ये शरीर और दुनिया छोड़…’ Diljit Dosanjh की बात सुनकर चौंके फैंस

Stopped Mid-Concert to Talk About 'Death'—Fans Left Disturbed.
Narad PostBy Narad PostMay 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DiljitDosanjh
DiljitDosanjh : 'मैं ये शरीर और दुनिया छोड़...' Diljit Dosanjh की बात सुनकर चौंके फैंस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DiljitDosanjh : ‘मैं ये शरीर और दुनिया छोड़…’ Diljit Dosanjh की बात सुनकर चौंके फैंस :-  सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ अक्सर अपने संगीत और मस्ती से लोगों का दिल जीतते हैं, लेकिन इस बार उनके एक बयान ने फैंस को गहरी चिंता में डाल दिया है।

कनाडा के कैलगरी में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने अपनी ‘मौत’ और ‘शरीर छोड़ने’ को लेकर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर वहां मौजूद दर्शक दंग रह गए। आखिर दिलजीत ने ऐसा क्यों कहा और क्यों उनके चाहने वाले उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं, आइए जानते हैं।

कॉन्सर्ट में बीच में रुके और करने लगे ‘मौत’ की बात, फैंस हुए परेशान

मशहूर अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके प्रशंसकों को चिंता में डाल दिया है।

ये वीडियो कनाडा के कैलगरी में 30 अप्रैल को ‘स्कॉटियाबैंक सैडलडोम’ में हुए उनके ‘ऑरा वर्ल्ड टूर’ के कॉन्सर्ट का है।
परफॉर्म करते समय दिलजीत बीच में अचानक रुके और दर्शकों को संबोधित करते हुए जीवन, मृत्यु और वैराग्य पर कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान हैं।

“अब मौत का डर नहीं”

वीडियो में दिलजीत पंजाबी में अपने दिल की बात कहते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बेहद दार्शनिक अंदाज में कहा कि अब उन्हें मौत का कोई डर नहीं है।

दिलजीत ने बताया कि वह इस दुनिया से पूरी तरह वैराग्य महसूस करते हैं और एक समय उन्हें ऐसा लगा था जैसे वह पहले ही ये दुनिया छोड़ चुके हैं। हालांकि, उन्होंने ये भी जोड़ा कि आगे बढ़ने से पहले अभी उनकी कुछ जिम्मेदारियां बाकी हैं, जिन्हें उन्हें पूरा करना है।

दिलजीत ने की शरीर छोड़ने की बात

दिलजीत ने दर्शकों से कहा, “मुझे अब मौत का कोई डर नहीं है। पिछले साल दिसंबर में मैं इस शरीर से बाहर निकलने (आध्यात्मिक अलगाव) की कोशिश कर रहा था, लेकिन अब, इस शरीर को छोड़ने से पहले मुझे कुछ और काम पूरे करने हैं। डरने जैसी कोई बात नहीं है। ये सिर्फ पंजाब का मामला नहीं है। ये (मेरी पहचान) हमेशा रहेगी। मैं पहले ही ये दुनिया छोड़ चुका हूं। यही सच है।”

क्या दबाव में हैं दिलजीत ?

वीडियो देख फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई है। कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या गायक हालिया ट्रोलिंग या किसी बाहरी दबाव का सामना कर रहे हैं? उधर कई लोग इसे मानसिक स्वास्थ्य से जोड़कर देख रहे हैं।

फैंस का कहना है कि शोहरत के शिखर पर होने के बावजूद सार्वजनिक हस्तियां किन आंतरिक संघर्षों से गुजरती हैं, इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। फैंस लगातार दिलजीत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे है।

CelebrityMentalHealth DiljitCalgaryConcert DiljitDeathStatement DiljitDosanjh DiljitDosanjhLive DiljitDosanjhViralVideo DiljitFansConcern DiljitPhilosophy DilLuminatiTour GlobalMusicIcon khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PunjabiMusicIndustry PunjabiSinger SpiritualAwakening TrendingNews ViralNewsIndia
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKohinoorDiamond : क्या ‘कोहिनूर भारत वापस लौटने वाला है ?
Next Article ParkinsonsDisease : पार्किंसंस होने का सबसे ज्यादा खतरा किसे है?
Narad Post

Related Posts

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

August 17, 2026

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए – धामी

August 17, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम

By Narad PostAugust 17, 20260

GooglePhotosUpdate : Google ने बदला फोटो बैकअप का नियम :-  अगर आपके कंप्यूटर में हजारों…

WhatsAppScamAlert : AI पकड़ेगा संदिग्ध चैट, मिलेगा अलर्ट

August 17, 2026

SocialMediaTrend : अब आ गयी दिमागी नक्सल जनता पार्टी

August 17, 2026

UttarakhandNews : सरकार की उपलब्धियां घर घर पहुंचाए – धामी

August 17, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?