Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ISBTCleanliness : CM धामी की सख्ती का असर – चमकी ISBT

December 6, 2025

  MountEverestClimb : 16 वर्षीय NCC कैडेट सचिन कुमार ने किया माउंट एवरेस्ट फतह

December 6, 2025

UttarakhandHerbalEconomy : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ‘हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन व मार्केटिंग पर दें जोर’

December 6, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन: तैयारियों में झलका भारत का गौरव
सामाजिक

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन: तैयारियों में झलका भारत का गौरव

Chief Secretary Radha Raturi during the organization of International Migrant Uttarakhand Conference on the folk culture of the state.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी
अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन तैयारियों में झलका भारत का गौरव : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उद्योग विभाग, पर्यटन विभाग, कौशल विकास विभाग तथा कृषि एवं उद्यान तथा अन्य सम्बंधित विभागों द्वारा सम्मेलन के दौरान आयोजित किए जाने वाले सत्रों की जानकारी दी गई। सम्मेलन में उद्योग विभाग द्वारा उत्तराखण्ड में विभिन्न क्षेत्रों (मैन्यूफैक्चरिंग, पावर तथा स्टार्ट अप ) में निवेश की संभावनाओं विषय, पर्यटन विभाग द्वारा हाॅस्पिटेलिटी एण्ड वेलनेस विषय, कौशल विकास विभाग द्वारा कौशल विकास, विदेश में रोजगार के अवसर तथा उच्च शिक्षा तथा कृषि विभाग द्वारा हाॅर्टीकल्चर, हर्बल मेडिसिन तथा ऐरोमेटिक पौधों पर सत्र आयोजित किए जाएगे।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन के आयोजन के दौरान राज्य की लोक संस्कृति, खानपान, स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पादों के बेहतरीन प्रदर्शन के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन को सम्मेलन के आयोजन के दौरान शहर एवं आयोजन स्थल की स्वच्छता, पार्किंग व्यवस्था, विदेश से आने वाले प्रवासी अतिथियों के स्वागत-सत्कार हेतु सम्पर्क अधिकारियों, परिवहन, प्रोटोकाॅल, रहने, ट्रैफिक की पुख्ता व्यवस्था हेतु निर्देश दिए हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि अभी तक 17 देशों से 60 प्रवासियों द्वारा सम्मेलन हेतु पंजीकरण करवाया गया है। जिसमें सर्वाधिक यूएई से 19, जापान से 10, न्यूजीलैण्ड से 3, सिंगापुर से 4, कनाडा से 2, चीन से 2, यूनाईटेड किंगडम से 2, इण्डोनेशिया से 2, अमेरिका से 2, वियतनाम से 2, ओमान से 2 जर्मनी से 1, आयरलैण्ड से 1, मलेशिया से 1, नाइजीरिया से 1 तथा थाईलैण्ड से 1 प्रवासी सम्मिलित हैं।

बैठक में जानकारी दी गई कि सम्मेलन के दौरान उद्यम और ऊर्जा सत्र में राज्य के विकास में प्रवासियों के योगदान, उत्तराखण्ड में नए अवसरों, रिन्यूएबल एनर्जी में निवेश के माध्यम से प्रवासियों का सशक्ततीकरण, पलायन को रोकने, उत्तराखण्ड में स्टार्ट अप के लिए ईको सिस्टम का विकास पर प्रवासियों के साथ विस्तृत चर्चा की जाएगी। पर्यटन एवं वेलनेस सत्र के दौरान होटलों के द्वारा सततशील एवं पर्यावरणीय अनुकूल आदतों, एस्ट्रो टूरिज्म, हेली सेवाओं के माध्यम से राज्य को जोड़ने, राज्य में पर्यावरणीय एवं वन्यजीव पर्यटन तथा आयुष एवं वेलनेस पर चर्चा की जाएगी।

उच्च शिक्षा एवं कौशल विकास सत्र के दौरान राज्य में गुणवत्तायुक्त शिक्षा, भविष्य में कौशल विकास, विदेश में रोजगार के अवसर, देवभूमि उद्यमिता योजना, स्टार्ट अप आदि पर चर्चा की जाएगी। इसी प्रकार कृषि, उद्यान एवं ग्रामीण सत्र के दौरान कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में स्टार्ट अप इकोसिस्टम, आजीविका अवसरों के सृजन के माध्यम से पलायन पर अंकुश तथा प्रवासियों के लिए कृषि एवं उद्यान क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर चर्चा की जाएगी। आज की बैठक में सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगौली, विनोद कुमार सुमन, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी सहित सभी सम्बन्धित विभागों के सचिव, अपर सचिव एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

#india BharatiyaSanskriti BharatKaGaurav CulturalExchange Dehradun GlobalDiaspora GlobalEvent2025 GlobalIndianSummit GlobalIndiaPride IncredibleIndia IndianCultureShowcase IndianHeritage IndianTradition IndiaOnGlobalStage IndiaWelcomesWorld narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PravasiBharat PravasiConference2025 PravasiForProgress ProudIndia UnityInDiversity uttarakhand VasudhaivaKutumbakam WorldMeetsIndia
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबरेली में 29वें उत्तरायणी मेले का आगाज़
Next Article नदी की गरिमा को सम्मान: गंगा आरती में शामिल देश-विदेश के श्रद्धालु
Narad Post

Related Posts

ISBTCleanliness : CM धामी की सख्ती का असर – चमकी ISBT

December 6, 2025

  MountEverestClimb : 16 वर्षीय NCC कैडेट सचिन कुमार ने किया माउंट एवरेस्ट फतह

December 6, 2025

UttarakhandHerbalEconomy : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ‘हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन व मार्केटिंग पर दें जोर’

December 6, 2025

TanakpurNandedTrain : टनकपुर से तख्त श्री नांदेड़ साहिब तक नई रेल सेवा शुरू

December 6, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

ISBTCleanliness : CM धामी की सख्ती का असर – चमकी ISBT

By Narad PostDecember 6, 20250

ISBTCleanliness : CM धामी की सख्ती का असर – चमकी ISBT  :-  मुख्यमंत्री बीते दिनों…

  MountEverestClimb : 16 वर्षीय NCC कैडेट सचिन कुमार ने किया माउंट एवरेस्ट फतह

December 6, 2025

UttarakhandHerbalEconomy : मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश, ‘हर्बल व जड़ी-बूटी सेक्टर में नवाचार, वैल्यू एडिशन व मार्केटिंग पर दें जोर’

December 6, 2025

PutinNuclearButton : वाकई न्यूक्लियर बटन साथ लेकर घूमते हैं पुतिन? क्या है ‘चेगेत’ और कैसे होता है ऑपरेट

December 6, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?