Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

LakhpatiDidi : ‘लखपति दीदी’ की पहचान बनी संतोषी सोलंकी

January 23, 2026

DMSavinBansal : बडे बकायेदारों से वसूली तेज करने के सख्त निर्देश – डीएम

January 23, 2026

UCCDayUttarakhand : यूसीसी दिवस मनाएगी उत्तराखंड सरकार

January 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बरेली में 29वें उत्तरायणी मेले का आगाज़
उत्तराखंड

बरेली में 29वें उत्तरायणी मेले का आगाज़

Chief Minister Pushkar Singh Dhami inaugurated the fair while participating in the 29th Uttarayani Fair at Bareilly Police Lines.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बरेली में 29वें उत्तरायणी मेले का आगाज़, मुख्यमंत्री ने जगाई सांस्कृतिक रोशनी : उत्तरायणी मेले का सांस्कृतिक, व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व बताया, कहा- उत्तराखंड में व्यापक पैमाने पर हो रहे हैं संस्कृति और विरासत के संरक्षण कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बरेली पुलिस लाइन में 29 वें उत्तरायणी मेले में प्रतिभाग करते हुए मेले का शुभारंभ किया।उन्होंने कहा कि उत्तरायणी मेले का प्राचीन समय से ही व्यापक सांस्कृतिक,व्यापारिक और ऐतिहासिक महत्व रहा है। प्राचीन समय में जब संचार और आवागमन के साधन सीमित थे तो उस समय मेल- मिलाप, व्यापार, सूचना के आदान-प्रदान हेतु मेलों का बड़ा महत्व था।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज भारत सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दौर से गुजर रहा है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण, उज्जैन महाकाल मंदिर कॉरिडोर निर्माण, राम मंदिर निर्माण तथा विश्व पटल पर योग और भारत की प्राचीन विरासत का गुणगान इस बात के सुस्पष्ट प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में भी संस्कृति और विरासत के संरक्षण और संवर्धन में बहुत बड़े कार्य हो रहे हैं। केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ धाम का मास्टर प्लान तथा मानसखंड मंदिरमाला के अंतर्गत पौराणिक धार्मिक स्थलों और मंदिरों का नवनिर्माण और सौंदर्यकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हर वर्ष तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आने वाले समय में इसमें और भी बढ़ोतरी की संभावना है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए हम उत्तराखंड में बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर बनाने का हमने संकल्प लिया है।
पूर्णागिरी में शारदा कॉरिडोर निर्माण पर भी तेजी से काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में मातृशक्ति के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित हो रही है। लखपति दीदी योजना के माध्यम से हमने एक लाख महिलाओं को लखपति बनाया है। सवा लाख महिलाओं को और लखपति बनाने का लक्ष्य रखा है जिसके लिए उनको नि:शुल्क ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। कहा कि उत्तराखंड की मातृशक्ति द्वारा तैयार किए जाने वाले उत्पादों को हमने देश-विदेश में एक विशेष ब्रांड हाउस ऑफ़ हिमालयाज उत्तराखंड के नाम से विक्रय करने का निर्णय लिया है। इससे महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बहुत से उत्पादों को भी टक्कर दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने देवभूमि को देवभूमि बनाए रखने के लिए अनेक सख्त कानून बनाए हैं। किसी भी तरह के अपराध की रोकथाम, लैंड जेहाद, थूक जेहाद जैसे अनैतिक कृत्य पर लगाम लगाने के लिए सख्त वैधानिक प्रावधान किए हैं। धर्मांतरण रोकने के लिए धर्मांतरण कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले से ही वसूली के वैधानिक प्रावधान इत्यादि प्रावधान किए हैं। हम शीघ्र ही समान नागरिक संहिता का कानून देने जा रहे हैं जो गंगा की भांति पूरे देश को लाभान्वित करेगा। मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनमानस और उत्तरायणी मेला समिति को मकर संक्रांति, घुघुती त्यौहार और उत्तरायणी मेले की शुभकामनाएं देते हुए आगामी 28 जनवरी से उत्तराखंड में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलो में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।इस दौरान सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, स्थानीय विधायक संजीव अग्रवाल, महापौर उमेश गौतम आदि उपस्थित थे।

#india Bharatiya Janata Party BJP Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news pushkarsinghdhami Uttar Pradesh uttarakhand आधुनिकता_की_झलक उत्तराखंड_त्योहार उत्तराखंड_महोत्सव उत्तरायणी_2025 उत्तरायणी_मेला परंपरा_और_आधुनिकता परंपरा_और_संस्कृति परंपरा_का_सम्मान बरेली बरेली_के_रंग बरेली_मेला भारत_की_शान भारतीय_परंपरा मुख्यमंत्री #सांस्कृतिक_रोशनी मुख्यमंत्री_के_हाथों_उद्घाटन लोक_कलाएं लोक_संस्कृति संस्कृति_का_संगम सांस्कृतिक_पर्व
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबिना एनओसी के निर्माण पर अधिकारियों की सख्ती, एयरपोर्ट क्षेत्र में मची हलचल
Next Article अन्तर्राष्ट्रीय प्रवासी सम्मेलन: तैयारियों में झलका भारत का गौरव
Narad Post

Related Posts

UttarakhandRainSnowAlert : उत्तराखण्ड में बारिश एवं बर्फबारी के आसार

January 22, 2026

Uttarakhand : अश्वमेध यज्ञ स्थलों में अनुष्ठान पर मंथन : सतपाल महाराज 

January 22, 2026

AromaticPlants : सगन्ध पौधों की खेती से संवरेगी किसानों की आर्थिकी और मुख्य सचिव ने दिए डूर स्टेप सहायता के निर्देश

January 16, 2026

UttarakhandVoterList : उत्तराखंड में SIR फरवरी में संभावित

January 16, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
India

LakhpatiDidi : ‘लखपति दीदी’ की पहचान बनी संतोषी सोलंकी

By Narad PostJanuary 23, 20260

LakhpatiDidi : ‘लखपति दीदी’ की पहचान बनी संतोषी सोलंकी :-  प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर…

DMSavinBansal : बडे बकायेदारों से वसूली तेज करने के सख्त निर्देश – डीएम

January 23, 2026

UCCDayUttarakhand : यूसीसी दिवस मनाएगी उत्तराखंड सरकार

January 23, 2026

UttarakhandNews : मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी

January 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?