Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

September 29, 2026

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » इंडियन युट्यूबर्स को लाइक्स और व्यूज का लालच दे रही ISI
देश

इंडियन युट्यूबर्स को लाइक्स और व्यूज का लालच दे रही ISI

During 'Operation Sindoor', YouTuber Jyoti Malhotra, then Jasbir Singh and now Haryana's YouTuber Wasim Akram's ISI.
Narad PostBy Narad PostOctober 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ISI is luring Indian YouTubers with likes and views.
इंडियन युट्यूबर्स को लाइक्स और व्यूज का लालच दे रही ISI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

इंडियन युट्यूबर्स को लाइक्स और व्यूज का लालच दे रही ISI :- भारत में अपनी नापाक हरकतों को आगे बढ़ाने के इरादे से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ बहुत तेजी से सक्रिय हो गई है। अब उसने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर मौजूद इंफ्लुएंसरों को अपने जाल में फंसाना तेज कर दिया है।

‘आपरेशन सिंदूर’ के दौरान यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा, उसके बाद जसबीर सिंह और अब हरियाणा के यूट्यूबर वसीम अकरम के आइएसआइ के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े जाने से भारतीय खुफिया एजेंसियों ने ये ट्रेंड पकड़ा है। खुफिया अधिकारियों के मुताबिक यह संख्या केवल बानगी भर है।

केला खाने के अचूक फायदे

अनुमान के मुताबिक आइएसआइ ने 300 से 400 इंफ्लुएंसरों पर अपना टारगेट फिक्स कर रखा है। इंफ्लुएंसरों के पकड़े जाने से ये भी स्पष्ट है कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ने अपने काम के तरीके में काफी बदलाव किया है।

आइएसआइ को हनी ट्रैप और ब्लैकमेल से ज्यादा कारगर और खतरनाक ये इंफ्लुएंसर नजर आने लगे हैं। इनके जरिये सूचनाएं हासिल करने के साथ-साथ प्रोपेगैंडा फैलाना भी आसान माना जाता है। इसके पीछे कारण ये है कि इन पर शक की गुंजाइश काफी कम रहती है। यही वजह रही कि आपरेशन सिंदूर के दौरान आइएसआइ को भारतीय सैन्य गतिविधियों और आर्मी कैंटों के बारे में रियल टाइम सूचनाएं मिल रही थीं।

इंटेलिजेंस ब्यूरो (आइबी) के अधिकारियों के मुताबिक दिलचस्प ये है कि इंफ्लुएंसर पैसे के लालच में नहीं, बल्कि लाइक्स और व्यूज के चक्कर में झांसे में आ जाते हैं। इसमें पैकेज डील का लालच दिया जाता है, जिसमें पैसा, मुफ्त यात्रा और लाइक्स व व्यूज की भरमार का पूरा सेट शामिल होता है।

जांच एजेंसियां तमाम इंफ्लुएंसरों पर करीबी नजर रख रही हैं और ये समझने की कोशिश कर रही हैं कि इन इंफ्लुएंसरों के जरिये कैसा कंटेंट पोस्ट कराया जा रहा है। जरूरी नहीं कि आइएसआइ इनसे भारत विरोधी कंटेंट ही तैयार कराए। इनका कंटेंट प्रो-पाकिस्तानी हो सकता है, जिसे पाकिस्तान में व्यापक पैमाने पर प्रसारित किया जा सकता हो ताकि इंफ्लुएंसरों को भर-भरकर लाइक्स और व्यूज मिलें।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

इंफ्लुएंसरों की पहचान के लिए पाकिस्तान में विशेष टीम भारतीय खुफिया एजेंसियों की जांच में पता चला कि पाकिस्तान में एक टीम केवल इसलिए ही बनाई गई है, कि वे अपने काम लायक इंफ्लुएंसरों की पहचान कर सकें।

इन लोगों की गहन छानबीन की जाती है और एक बार जब ये पक्का हो जाता है कि इनको बरगलाया जा सकता है, तब भारत में स्थित पाकिस्तान उच्चायोग को इस बारे में बताया जाता है। इसके बाद उच्चायोग के अधिकारियों की जिम्मेदारी होती है कि वे इन इंफ्लुएंसरों के संपर्क में रहें।

ऐसे होता है ब्लैकमेल का खेल

वीडियो के आधार पर इन लोगों को ब्लैकमेल किया जाता है और इनसे सूचनाएं निकलवाई जाती हैं, जिन्हें पाकिस्तान भेजना होता है। जब वे इस ¨बदु तक पहुंच जाते हैं, तो फिर वहां से लौटना नामुमकिन हो जाता है।

हालांकि, आइएसआइ इन इंफ्लुएंसरों से प्रोपेगैंडा वाले वीडियो ज्यादा बनवाती है। इनके जरिये आइएसआइ ये साबित करने की कोशिश करती है कि पाकिस्तान उतना भी बुरा नहीं है, जैसा कि दिखाया जाता है। इसके अलावा पाकिस्तान की गिरती अर्थव्यवस्था को ढंकने के लिए भी प्रोपेगैंडा वीडियो बनवाए जाते हैं।

#CyberAlert #CyberWar #DigitalDanger #DigitalManipulation #DigitalThreat #DigitalTrap #FakeEngagement #FakeEngagementTrap #FakeLikeTrap #FakeNumbers #FakePopularity #IndiaAlert #IndianCreators #IndianYouTubers #IndiaVsISI #ISI #ISIAlert #ISIPlot #ISIThreat #LikeAndViewTrap #LikeScam #LikeTrap #OnlineAddiction #OnlineInfluence #OnlineNews #OnlineTrap #SocialMediaAlert #SocialMediaInfluence #SocialMediaScam #SocialMediaThreat #TrendingAlert #ViewsScam #ViewTrap #YouTubeAlert #YouTubeBuzz #YouTubeFraud #YouTubeIndia #YouTubeLikes #YouTubeScandal #YouTubeTrend #YouTubeViews CyberFraud CyberSecurity DigitalIndia india news indianews khoji narad narad post narad post breaking news OnlineFraud OnlineSafety ScamAlert SocialMediaBuzz SocialMediaFraud इंडियन युट्यूबर्स को लाइक्स और व्यूज का लालच दे रही ISI
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleडीजी बंशीधर सहित सभी अफसरों ने दी पुष्पांजलि
Next Article जीएसटी ऑन उपनेता प्रतिपक्ष
Narad Post

Related Posts

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

September 29, 2026

MarriageFraud : ‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी,, दूल्हे के उड़े होश

September 28, 2026

TheGreatIndianKapilShow : द ग्रेट इंडियन कपिल शो 5 के प्रीमियर पर लगेगा हंसी का तड़का

September 26, 2026

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

By Narad PostSeptember 29, 20260

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव :- नीट जैसी बड़ी…

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

September 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?