Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Dhanteras2026 : धनतेरस पर कहां-कहां जलाएं 13 दीये? जानिए धार्मिक मान्यताएं

November 2, 2026

PushyaNakshatra2026 : 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग, सोना-चांदी खरीदने का मिलेगा मौका?

November 2, 2026

SanjayGuptaDeath : बॉलीवुड में शोक की लहर, फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर

November 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandPanchayat : क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने की बड़ी घोषणाएं
देहरादून

UttarakhandPanchayat : क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने की बड़ी घोषणाएं

The issues, suggestions, and demands of the public representatives are within the government's cognizance.
Narad PostBy Narad PostNovember 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandPanchayat
UttarakhandPanchayat : क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने की बड़ी घोषणाएं
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandPanchayat :  क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने की बड़ी घोषणाएं :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड प्रमुख संगठन सम्मेलन, 2026 में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ब्लॉक प्रमुखों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने और उनके प्रतिनिधियों की समस्याओं के समाधान के लिए चार महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

उन्होंने क्षेत्र पंचायत निधि को पुनः प्रारंभ करने की कार्यवाही करने, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय एवं भत्तों में वृद्धि के लिए कार्यवाही करने, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विकासखंड स्तरीय समिति में क्षेत्र पंचायत प्रमुख को भी सम्मिलित करने और ग्रामीण क्षेत्रों को नगरीय क्षेत्रों में सम्मिलित करने की प्रक्रिया में संबंधित ग्राम पंचायत से भी विचार-विमर्श करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख और पंचायत प्रतिनिधि सरकार तथा जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु का कार्य करते हैं। वे स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझते हैं। सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

जनप्रतिनिधियों की समस्याएं, सुझाव और मांगें सरकार के संज्ञान में हैं। संबंधित विभागों के साथ विचार-विमर्श कर इनके समाधान की दिशा में सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय निकायों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। छठे राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के अनुसार स्थानीय निकायों की राज्य के कर राजस्व में हिस्सेदारी 10.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। इसके लिए अनुपूरक बजट में ₹721 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

इससे ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों को विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि पंचायत भवनों से वंचित ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से भवन निर्माण कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकसित उत्तराखण्ड का लक्ष्य गांवों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाकर ही प्राप्त किया जा सकता है। राज्य सरकार सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर विशेष ध्यान दे रही है।

होमस्टे, ग्रामीण पर्यटन, कृषि, बागवानी, पशुपालन और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश में रिवर्स पलायन में 44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के हित में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम में मास्टर प्लान के अंतर्गत विकास कार्य किए जा रहे हैं।

केदारखंड और मानसखंड के प्रमुख मंदिरों के विकास के साथ ही कॉरिडोर परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। शीतकालीन यात्रा को प्रोत्साहित कर पर्यटन गतिविधियों के विस्तार तथा स्थानीय लोगों के लिए वर्षभर आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

AreaPanchayat BlockPramukh GramPanchayatDevelopment khojinarad naradpost pushkarsinghdhami RuralDevelopmentIndia UttarakhandGovernment UttarakhandNews UttarakhandPanchayat
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandNews : गोरखा समाज उत्तराखण्ड का गौरव – मुख्यमंत्री
Next Article DehradunPoliceEncounter : एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर
Narad Post

Related Posts

Dhanteras2026 : धनतेरस पर कहां-कहां जलाएं 13 दीये? जानिए धार्मिक मान्यताएं

November 2, 2026

PushyaNakshatra2026 : 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग, सोना-चांदी खरीदने का मिलेगा मौका?

November 2, 2026

SanjayGuptaDeath : बॉलीवुड में शोक की लहर, फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर

November 2, 2026

DehradunPoliceEncounter : एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

November 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

Dhanteras2026 : धनतेरस पर कहां-कहां जलाएं 13 दीये? जानिए धार्मिक मान्यताएं

By Narad PostNovember 2, 20260

Dhanteras2026 :  धनतेरस पर कहां-कहां जलाएं 13 दीये? जानिए धार्मिक मान्यताएं :-  कार्तिक मास कृष्ण…

PushyaNakshatra2026 : 1 और 2 नवंबर को पुष्य नक्षत्र का संयोग, सोना-चांदी खरीदने का मिलेगा मौका?

November 2, 2026

SanjayGuptaDeath : बॉलीवुड में शोक की लहर, फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर

November 2, 2026

DehradunPoliceEncounter : एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

November 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?