Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

November 14, 2026

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DehradunPoliceEncounter : एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर
उत्तराखंड

DehradunPoliceEncounter : एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर

Even today, the two miscreants had come to Dehradun with the intention of carrying out a criminal act.
Narad PostBy Narad PostNovember 2, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DehradunPoliceEncounter
DehradunPoliceEncounter : एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

पटेल नगर क्षेत्र में पुलिस तथा बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़.

मुठभेड़ में के 02 बदमाशों के पैर पर लगी गोली.

चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को रोकने का किया था प्रयास.

पुलिस को चैकिंग करता देख मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मौके से हो गए थे फरार.

पुलिस द्वारा पीछा करने पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर किया गया फायर.

बदमाशो द्वारा की गई फायरिंग में सरकारी वाहन हो गया था क्षतिग्रस्त.

पुलिस द्वारा किए गए जवाबी फायर में दोनों बदमाशों के पैर पर लगी गोली.

मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश शातिर किस्म के है अपराधी, जो पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं में जा चुके हैं जेल.

दोनों बदमाश हरिद्वार के है रहने वाले, जिनके द्वारा देहरादून तथा हरिद्वार में चोरी, नकबजनी सहित कई आपराधिक घटनाओं को दिया. था अंजाम”
आज भी दोनों बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में आये थे देहरादून.
मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाशों के विरुद्ध हरिद्वार तथा देहरादून में गैंगस्टर सहित विभिन्न आपराधिक घटनाओं के दर्जनों अभियोग है पंजीकृत.

DehradunPoliceEncounter :  एसएसपी दून की सख्ती के फिर दिखा असर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए है, साथ ही पूर्व में आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहे व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उनका नियमित रूप सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया है।

पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए संदिग्ध/आपराधिक घटनाओं में लिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 अक्टूबर की रात्रि में पटेलनगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की विगत दिनों पटेल नगर तथा विकास नगर क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं में शामिल अभियुक्त पुनः किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आए हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर घूम कर बंद घरों की रैकी कर रहे हैं।

सूचना पर पटेलनगर पुलिस द्वारा पटेल नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस द्वारा नया गांव क्षेत्र में रामगढ़ पेट्रोल पंप के पास सिंहनीवाला की ओर से आ रही एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस टीम को चैकिंग करता देख बाइक को तेजी से भगाते हुए चौकी नयागांव की ओर भाग गए, जिस पर पुलिस टीम द्वारा कंट्रोल रूम के माध्यम से संदिग्ध बाइक सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु जनपद के अन्य थानों को सूचित करते हुए उनका पीछा किया गया तो दोनों बाइक सवार भुड़पुर की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायर कर दिया, जिससे पुलिस के सरकारी वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, इस दौरान कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर गिरने से दोनों बदमाश मोटरसाइकिल को छोड़कर जंगल की ओर भाग गये, जिनका पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर दोनों बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर पुनः फायर कर दिया।

पुलिस द्वारा अपने बचाव में किए गए जवाबी फायर में दोनों बदमाश के पैर पर गोली लग गई। घायल बदमाशो की पहचान समीम पुत्र इलियास निवासी मदरसे के पास बड़ी मस्जिद रामपुर, थाना गंगनहर, हरिद्वार, उम्र 35 वर्ष तथा शहजाद पुत्र इकलाख निवासी पम्पे के सामने कब्रिस्तान के पास रामपुर, रुड़की, हरिद्वार, उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। मौके से पुलिस टीम को अभियुक्तों के कब्जे से 02 तमंचे 315 बोर, 04 जिंदा कारतूस, 06 खोखा कारतूस व 01 फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस द्वारा घायल बदमाशो को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

अभियुक्तो से पूछताछ में उनके द्वारा आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में देहरादून आना तथा पटेल नगर व उसके आस पास के क्षेत्र में घूमते हुए बंद घरों की रैकी करना बताया गया।

पुलिस टीम पर किए गए जानलेवा हमले के संबंध में दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पटेल नगर पर मु०अ०सं०- 827/26 धारा 109(1)बीएनएस व 25(1- B)(a) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

DehradunBreakingNews dehradunpolice DehradunPoliceEncounter HaridwarCriminals khojinarad naradpost PatelNagarEncounter PoliceActionUttarakhand sspdehradun UttarakhandCrimeNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandPanchayat : क्षेत्र पंचायतों को सशक्त बनाने की बड़ी घोषणाएं
Next Article SanjayGuptaDeath : बॉलीवुड में शोक की लहर, फिल्ममेकर संजय गुप्ता के निधन की खबर
Narad Post

Related Posts

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

November 14, 2026

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026

NewObesityDefinition : दुनियाभर में बदल गई मोटापे की परिभाषा

November 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

By Narad PostNovember 14, 20260

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल! :-   प्रवासी उत्तराखण्डी…

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026

NewObesityDefinition : दुनियाभर में बदल गई मोटापे की परिभाषा

November 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?