Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AmarnathYatra2026 : अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा की जबरदस्त तैयारी
India

AmarnathYatra2026 : अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा की जबरदस्त तैयारी

Narad PostBy Narad PostJune 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AmarnathYatra2026
AmarnathYatra2026 : अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा की जबरदस्त तैयारी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AmarnathYatra2026 : अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा की जबरदस्त तैयारी :- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक में यात्रा मार्ग पर अभेद्य बहुस्तरीय सुरक्षा ग्रिड स्थापित करने के निर्देश दिए।

गृह मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से यात्रा मार्ग पर मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पारंपरिक सुरक्षा तंत्र को और सशक्त बनाने के लिए ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक निगरानी प्रणालियों और अन्य तकनीकों के व्यापक उपयोग पर जोर दिया।

57 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगी। हर साल लाखों श्रद्धालु कश्मीर हिमालय में स्थित पवित्र गुफा में प्राकृतिक हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

अमित शाह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यात्रा के दौरान कैंप स्थलों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए। उन्होंने पंजीकरण, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं और आपदा प्रबंधन जैसी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

गृह मंत्री ने निर्देश दिया कि यात्रा से जुड़े स्थानीय लोगों और पशुओं का पंजीकरण किया जाए तथा उन्हें QR कोड आधारित पहचान पत्र जारी किए जाएं। साथ ही यात्रा में उपयोग होने वाले घोड़ों और खच्चरों की स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित करने को कहा।

उन्होंने मौसम की स्थिति और पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं के जत्थों की आवाजाही को नियंत्रित करने का भी सुझाव दिया। अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा मार्ग के अलावा जम्मू-कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर भी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालु यात्रा के साथ-साथ पर्यटन गतिविधियों का भी सुरक्षित आनंद ले सकें।

बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो प्रमुख तपन डेका, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात समेत CRPF, BSF, CISF, ITBP और SSB के महानिदेशक उपस्थित रहे।

सुरक्षा कारणों से प्रशासन ने अमरनाथ यात्रा के दोनों मार्गों—पहलगाम और बालटाल—को 1 जुलाई से यात्रा समाप्ति तक ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित किया है। इसके चलते इस वर्ष यात्रा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी।

श्रद्धालुओं को पवित्र गुफा तक पहुंचने के लिए पैदल यात्रा करनी होगी या फिर घोड़े, खच्चर और पालकी सेवाओं का उपयोग करना होगा। सरकार का कहना है कि इस बार सुरक्षा, निगरानी और आपदा प्रबंधन की व्यापक व्यवस्था के जरिए श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा अनुभव उपलब्ध कराया जाएगा।

 

khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNEETExamUpdates : NTA की बड़ी घोषणा, अब 195 मिनट की होगी परीक्षा
Next Article BiggBoss20 : सलमान के शो में धमाल मचाएंगे ये सितारे, मस्ती और ड्रामा का भरपूर डोज
Narad Post

Related Posts

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?