Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

 UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़

March 11, 2026

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

PhoneStolenFirstStep : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम

March 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17 -चिनूक लौटे वापस
उत्तराखंड

खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17 -चिनूक लौटे वापस

Apart from the nine Army jawans, the missing people include eight from Dharali village, five from surrounding areas, one from Tehri district, 13 from Bihar, six from Uttar Pradesh, one from Rajasthan and 25 citizens of Nepal.
Narad PostBy Narad PostAugust 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17
खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17 -चिनूक लौटे वापस :- उत्तराखंड के आपदाग्रस्त धराली में लापता लोगों का पता लगाने के लिए तलाश एवं बचाव अभियान खराब मौसम के बीच बुधवार को नौवें दिन भी जारी रहा। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) से मिली जानकारी के अनुसार, खीरगाड़ नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने से खोज एवं बचाव दलों के आवागमन के लिए लकड़ी और लोहे के पाइप से बनाई गई अस्थायी लिंक पुलिया मंगलवार को बह गई थी जिसे पुनः तैयार किया गया है।

जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में ‘ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) विधि से खोजबीन के लिए बनाये गए गड्ढों में भरे पानी को भी निकाल दिया गया। यूएसडीएमए ने बताया कि धराली में सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) एवं कई अन्य केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों द्वारा लगातार तलाश, राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में खोजी कुत्तों के दल जहां-जहां भी संकेत दे रहे हैं, वहां खुदाई कर लापता लोगों को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल फोन की लोकेशन से भी लापता लोगों की तलाश की जाएगी। आपदा के बाद से ही नेपाल, बिहार तथा अन्य स्थानों के लोग अपने परिजनों की तलाश में धराली पहुंच रहे हैं। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि लापता लोगों का पता लगाने के लिए उनके मोबाइल फोन की लोकेशन देखी जाएगी। उन्होंने बताया कि मोबाइल टावरों में फोन नंबरों की लोकेशन से जुड़ी जानकारी दर्ज होती है और पांच अगस्त को व्यक्ति कहां-कहां मौजूद था, इसका पता लगाने के लिए उस दिन के मोबाइल लोकेशन डेटा की जांच की जाएगी। सुमन ने बताया कि प्रशासन अभी उन सभी लोगों की सूचना दर्ज कर रहा है जो अपने लोगों के लापता होने का दावा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि लोग अपने लापता परिजनों के मोबाइल नंबर उपलब्ध करा रहे हैं, और उनका मूवमेंट ट्रैक किया जाएगा तथा मोबाइल नंबर पर दर्ज पते से मिलान किया जाएगा और इसके बाद संबंधित जिले में इसकी जांच कराई जाएगी। यूएसडीएमए ने बताया कि आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी का जलप्रवाह रूकने से बनी झील को खोलने के प्रयास ‘यूजेवीएन लिमिटेड’ तथा सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे हैं।

झील में फंसे हुए लकड़ी के लट्ठों को काट कर हटाया गया है और जल निकासी के लिए श्रमिक हाथ से भी काम रहे हैं । उसके मुताबिक, एनडीआरएफ की दो आउटबोर्ड मोटर (ओबीएम) बोट भी झील को खोलने में सहायता के लिए हर्षिल पहुंच गयी है। पांच अगस्त को खीरगाड़ नदी में अचानक आयी भीषण बाढ़ से धराली में कई होटल, मकान और ‘होमस्टे’ जमींदोज हो गए थे। प्रशासन ने आपदा में एक की मृत्यु होने तथा 68 अन्य के लापता होने की पुष्टि की है।

लापता लोगों में सेना के नौ जवानों के अलावा धराली गांव के आठ, आसपास के क्षेत्रों के पांच, टिहरी जिले का एक, बिहार के 13, उत्तर प्रदेश के छह, राजस्थान का एक और नेपाल के 25 नागरिक शामिल हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खाद्य एवं राहत सामग्री तथा उपकरण पहुंचाने का काम किया जा रहा है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि हर्षिल में मौसम खराब होने के कारण सामान लेकर जा रहा एक एमआई-17 तथा एक चिनूक हेलीकॉप्टर रास्ते से ही चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर वापस लौट आए।

#AerialSearch #AerialSupport #AirForceRescue #AirRelief #AirRescue #AirRescueTeam #BadWeather #ChinookHelicopter #CrisisAlert #CrisisResponse #DisasterAlert #DisasterResponse #EmergencyAlert #EmergencyMission #FloodRescue #HelicopterMission #HelicopterOps #HelicopterSupport #MI17 #MissingPersons #MissionAborted #MountainRescue #MountainSearch #ReliefMission #ReliefOperation #ReliefTeam #RescueAction #RescueAlert #RescueEfforts #RescueInProgress #RescueMission #RescueOps #RescueTeam #RescueUpdate #SearchAndRescue #SearchMission #SearchOps #SearchUpdate #SevereWeather #StormAlert #StormRescue #WeatherDisruption #WeatherImpact #WeatherRescue Dehradun dharali aapda news DisasterManagement DisasterRelief EmergencyResponse HelicopterRescue khoji narad narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami RescueOperation uttarakhand uttarkashi aapda news WeatherAlert खराब मौसम के बीच लापता लोगों को खोजने में लगे MI-17 -चिनूक लौटे वापस
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदेश में 1.53 करोड़ आवारा कुत्ते
Next Article Dharali Rescue : उजड़े गाँव बसाने निकली एक्सपर्ट टीम
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026

CharDhamYatra2026 : यमुनोत्री पैदल मार्ग पर इस बार नई SOP, जरूर पढ़ें

February 28, 2026

SupremeCourt : हल्द्वानी रेलवे जमीन मामले में सुप्रीम आदेश

February 25, 2026

UttarakhandBuildingBylaws : उत्तराखण्ड में बिल्डिंग बायलाॅज में होगा संशोधन

February 25, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

 UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़

By Narad PostMarch 11, 20260

  UttarakhandBudget2026 : उत्तराखंड का जेंडर बजट 19,692 करोड़ :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…

DhamiSmileSecret : आपके चेहरे की मुस्कान का क्या राज है मुख्यमंत्री धामी जी ?

March 11, 2026

PhoneStolenFirstStep : फोन चोरी होने पर सबसे पहले करें ये काम

March 11, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?