Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर

July 4, 2026

DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल

July 4, 2026

MonsoonHealthTips : मानसून में आमतौर पर होने वाली बीमारियां

July 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MussoorieRopeway : मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना पकड़ेगी रफ़्तार
देहरादून

MussoorieRopeway : मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना पकड़ेगी रफ़्तार

Officials stated that the route of the proposed ropeway will pass through the Library Chowk area.
Narad PostBy Narad PostJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MussoorieRopeway
MussoorieRopeway : मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना पकड़ेगी रफ़्तार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MussoorieRopeway : मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना पकड़ेगी रफ़्तार :-  पर्यटन नगरी मसूरी में लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या और बढ़ते यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से प्रस्तावित मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, जिला प्रशासन, नगर पालिका मसूरी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित रोपवे टर्मिनल स्टेशनों  और संबंधित भूमि का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान परियोजना की तकनीकी व्यवहार्यता, पर्यावरणीय संतुलन और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अगुवाई में अधिकारियों की टीम ने मसूरी के लाइब्रेरी चौक में संबंधित अधिकारियों से प्रस्तावित रोपवे परियोजना की विस्तृत जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित रोपवे का मार्ग लाइब्रेरी चौक क्षेत्र से होकर गुजरेगा, जिसके मद्देनजर परियोजना से संबंधित आवश्यक भूमि और अन्य व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।

सचिव आवास ने मौके पर उपलब्ध भूमि की संभावनाओं का आकलन करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान परियोजना के तकनीकी पहलुओं और भविष्य की आवश्यकताओं पर भी चर्चा हुई।

इसके बाद सचिव आवास के नेतृत्व में टीम ने पिक्चर पैलेस (चिक चॉकलेट) तथा GMVN (मॉल रोड) के निकट प्रस्तावित रोपवे टर्मिनल स्टेशन के संभावित स्थानों का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने यात्रियों की आवाजाही, पहुंच मार्ग, सुरक्षा, तकनीकी व्यवहार्यता तथा यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।निरीक्षण के अगले चरण में अधिकारियों ने INI डिस्पेंसरी एवं भनौत एस्टेट क्षेत्र की प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इसके बाद नहाटा एस्टेट (लाल टिब्बा) में प्रस्तावित अपर रोपवे टर्मिनल स्टेशन के आसपास स्थित क्षेत्र का भी निरीक्षण किया गया।

सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्टेशन के लिए अधिक सुरक्षित एवं उपयुक्त वैकल्पिक स्थान का चयन करते हुए जियो-टेक्निकल अध्ययन के आधार पर नया प्रस्ताव तैयार किया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीक अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या उत्पन्न न हो। मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना के क्रियान्वयन से पर्यटन सीजन में लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।

इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को सुरक्षित, तेज, सुविधाजनक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना के पूरा होने से पर्यटन गतिविधियों को भी नई गति मिलने की संभावना है।

सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार उत्तराखंड में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मसूरी मेट्रो रोपवे परियोजना पर्यटन नगरी में बढ़ते यातायात दबाव का दीर्घकालिक समाधान उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

निरीक्षण दल में उत्तराखंड मेट्रो रेल कारपोरेशन के MD  ब्रिजेश कुमार मिश्रा, SDM मसूरी राहुल आनंद, JGM (सिविल) जय नंदन सिन्हा, नगर पालिका मसूरी के अधिशासी अधिकारी  गौरव भसीन, रेंज अधिकारी महेंद्र नेगी, प्रबंधक सिविल अभिषेक त्यागी, सेक्शन इंजीनियर सौरभ पटवाल, अशोक डोभाल, वरिष्ठ सर्वेयर कुंदन सिंह अधिकारी तथा हरिओम सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

#BollywoodTourism #LalTibbaMussoorie #LatestNewsUttarakhand #LibraryChowk #MallRoadMussoorie #MussoorieMetroRopeway #MussoorieNewProject #MussoorieRopeway #MussoorieTourism #MussoorieTrafficUpdate #MussoorieTravel #UttarakhandMetro KhojiNaradBreakingNews naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandDevelopment UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleShivlingClappingMystery : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाई जाती है ?
Next Article VoterListDigitization : 70 लाख 98 हजार 501 मतदाताओं के फार्म हुए डिजिटाइज
Narad Post

Related Posts

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर

July 4, 2026

DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल

July 4, 2026

MonsoonHealthTips : मानसून में आमतौर पर होने वाली बीमारियां

July 4, 2026

VoterListDigitization : 70 लाख 98 हजार 501 मतदाताओं के फार्म हुए डिजिटाइज

July 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
सोशल मीडिया

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर

By Narad PostJuly 4, 20260

WhatsAppNewFeature : यूजरनेम होगा ऑप्शनल, व्हाट्सएप ने साफ की नई फीचर की पूरी तस्वीर :- …

DelhiDehradunExpressway : उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल

July 4, 2026

MonsoonHealthTips : मानसून में आमतौर पर होने वाली बीमारियां

July 4, 2026

VoterListDigitization : 70 लाख 98 हजार 501 मतदाताओं के फार्म हुए डिजिटाइज

July 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?