Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

November 24, 2026

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WhatsAppWebSecurity : ऑफिस-कैफे में भूलकर भी न खोलें WhatsApp !
NARAD POST BREAKING NEWS

WhatsAppWebSecurity : ऑफिस-कैफे में भूलकर भी न खोलें WhatsApp !

Exercise caution in offices and cyber cafes.
Narad PostBy Narad PostNovember 24, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WhatsAppWebSecurity
WhatsAppWebSecurity : ऑफिस-कैफे में भूलकर भी न खोलें WhatsApp !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WhatsAppWebSecurity :  ऑफिस-कैफे में भूलकर भी न खोलें WhatsApp ! :-  अगर आप ऑफिस, साइबर कैफे या किसी सार्वजनिक कंप्यूटर पर WhatsApp Web का इस्तेमाल करते हैं, तो सावधान हो जाइए. केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत काम करने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) ने WhatsApp Web यूजर्स के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. इसमें चेतावनी दी गई है कि सार्वजनिक या साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web का अकाउंट लॉगिन छोड़ना साइबर अपराधियों को आपके निजी मैसेज और अकाउंट तक अनधिकृत पहुंच का मौका दे सकता है।

I4C की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (NCTAU) के मुताबिक, WhatsApp Web के सक्रिय और प्रमाणित (Authenticated) सेशन का गलत इस्तेमाल करके साइबर अपराधी किसी यूजर के अकाउंट तक पहुंच बना सकते हैं. इससे न केवल निजी बातचीत और कॉन्टैक्ट्स की जानकारी खतरे में पड़ सकती है, बल्कि यूजर की पहचान का इस्तेमाल करके ऑनलाइन धोखाधड़ी भी की जा सकती है।

हैकर्स पढ़ सकते हैं आपकी निजी चैट

सरकारी एडवाइजरी के मुताबिक, यदि किसी साइबर अपराधी को सक्रिय WhatsApp Web सेशन का अनधिकृत एक्सेस मिल जाता है, तो वह आपकी निजी चैट पढ़ सकता है. इसके अलावा कॉन्टैक्ट लिस्ट और ग्रुप बातचीत भी देख सकता है.इतना ही नहीं, अपराधी आपके नाम से दूसरे लोगों को मैसेज भेजकर खुद को असली अकाउंट होल्डर बता सकते हैं. इस तरीके का इस्तेमाल फिशिंग, सोशल इंजीनियरिंग और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी जैसे अपराधों के लिए किया जा सकता है. इससे आपके दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को भी नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।

सिर्फ टैब बंद करने से लॉगआउट नहीं होता

I4C ने एक बेहद महत्वपूर्ण बात पर ध्यान दिलाया है. अगर आप कंप्यूटर पर WhatsApp Web इस्तेमाल करने के बाद केवल ब्राउजर की विंडो या टैब बंद कर देते हैं, तो जरूरी नहीं कि आपका अकाउंट लॉगआउट हो गया हो.ऐसे में आपका सेशन सक्रिय रह सकता है और उसी कंप्यूटर का इस्तेमाल करने वाला दूसरा व्यक्ति आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है. इसलिए हर बार इस्तेमाल पूरा होने के बाद WhatsApp Web से मैन्युअल रूप से लॉगआउट करना जरूरी है।

ऑफिस और साइबर कैफे में बरतें सावधानी

सरकार ने खासतौर पर ऑफिस कंप्यूटर, साझा सिस्टम, सार्वजनिक कंप्यूटर और ऐसे डिवाइस पर सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिनका इस्तेमाल कई लोग करते हैं. एडवाइजरी में सरकारी, संगठनात्मक, वित्तीय और गोपनीय जानकारियों को कंप्यूटर पर WhatsApp Web के जरिए साझा करने से बचने की सलाह दी गई है. साइबर कैफे, सार्वजनिक कियोस्क, होटल के बिजनेस सेंटर और दूसरे व्यक्तियों के कंप्यूटर पर लॉगिन करने से भी बचना चाहिए।

WhatsApp Web को सुरक्षित रखने के 5 जरूरी तरीके

1. हर बार मैन्युअल लॉगआउट करें: काम खत्म होने के बाद WhatsApp Web से लॉगआउट करना न भूलें. केवल ब्राउजर बंद करना पर्याप्त नहीं है।

2. सार्वजनिक कंप्यूटर से बचें: साइबर कैफे, होटल या अनजान व्यक्ति के लैपटॉप पर अपना WhatsApp अकाउंट लॉगिन न करें।

3. Incognito Mode का इस्तेमाल करें: अगर किसी भरोसेमंद साझा कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाना जरूरी हो, तो Incognito या Private Browsing Mode का इस्तेमाल करें. इसके बावजूद मैन्युअल लॉगआउट जरूर करें।

4. अकाउंट की गतिविधियों पर नजर रखें: अगर आपके अकाउंट से ऐसा मैसेज भेजा जा रहा है, जो आपने नहीं भेजा, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और सक्रिय सेशन की जांच करें।

5. डिवाइस और ब्राउजर अपडेट रखें: अपने ऑपरेटिंग सिस्टम, ब्राउजर और सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को अपडेट रखें. अनजान फाइलों, संदिग्ध डाउनलोड और क्रैक्ड सॉफ्टवेयर से दूर रहें।

डिजिटल सुरक्षा को लेकर सरकार की चेतावनी

I4C की इस एडवाइजरी का मुख्य उद्देश्य WhatsApp Web के इस्तेमाल के दौरान होने वाले संभावित साइबर अपराधों से लोगों को बचाना है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती निर्भरता के बीच छोटी-सी लापरवाही भी निजी जानकारी और डिजिटल पहचान के लिए खतरा बन सकती है।

इसलिए यदि आप भी रोजाना ऑफिस या दूसरे कंप्यूटर पर WhatsApp Web चलाते हैं, तो एक बात हमेशा याद रखें—काम खत्म होते ही अकाउंट को मैन्युअल रूप से लॉगआउट करें. आपकी एक छोटी-सी सावधानी आपको बड़े साइबर फ्रॉड से बचा सकती है।

#CyberSecurityAlert #DigitalSecurity #WhatsAppPrivacy AccountHacking CyberCrimeIndia I4CAdvisory khojinarad naradpost OnlineFraud PublicComputerSafety WhatsAppWebScam WhatsAppWebSecurity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleYashpalArya : तालियां नहीं बजीं तो बुरा मान गए – यशपाल आर्य
Next Article FuneralPlanning : जीते-जी शवयात्रा की बुकिंग करवा रहे लोग !
Narad Post

Related Posts

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

November 24, 2026

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026

AIJobCuts : अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा छंटनी की लिस्ट !

November 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShamoonQasmi : मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी

By Narad PostNovember 24, 20260

ShamoonQasmi :  मौका मिला तो कलियर में कमल खिलाऊंगा- शमून कासमी :-  उत्तराखंड की कलियर…

IndianNewsWebsites : भारतीय न्यूज वेबसाइट्स का ट्रैफिक धड़ाम!

November 24, 2026

UttarakhandRiverPollution : नदियों को प्रदूषण से बचाने का बनेगा एक्शन प्लान

November 24, 2026

AIJobCuts : अब 72 घंटे में AI तैयार करेगा छंटनी की लिस्ट !

November 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?