Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » अनुशासन से कोई समझौता नहीं – एसएसपी 
उत्तराखंड

अनुशासन से कोई समझौता नहीं – एसएसपी 

The first parade of the year was organized at Police Line Dehradun.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
एसएसपी 
एसएसपी 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अनुशासन से कोई समझौता नहीं – एसएसपी : पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित की गई वर्ष की प्रथम परेड, परेड में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/ थाना प्रभारियों के अतिरिक्त विभिन्न थानों/कार्यालयों/ शाखाओं/ पुलिस लाइन में नियुक्त 500 पुलिस कर्मियों ने किया प्रतिभाग।
एसएसपी देहरादून द्वारा परेड का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियो को कर्मचारियों के हितार्थ दिये आवश्यक निर्देश।
अश्वरोही दल में शामिल महिला पुलिस कर्मियों से वार्ता कर बढाया उनका मनोबल।
पुलिस कर्मियों के हितार्थ सीपीसी कैन्टीन के विस्तारिकरण तथा पीएसी कर्मियों के रहने के लिये हटमेंट निर्माण का प्रस्ताव बनाने के दिये निर्देश।
जिला मैस के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों के साथ भोजन ग्रहण कर बढाया उनका मनोबल, भोजन की गुणवत्ता उच्चकोटी की रखने के दिये निर्देश।
पुलिस लाइन में प्रचलित निर्माण कार्यों का लिया जायजा, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उच्चकोटी की रखने के लिये नियमित रूप से उनका पर्यवेक्षण करने के दिये निर्देश।
पुलिस लाइन तथा पीएसी में नियुक्त पुलिस कर्मियों से वार्ता कर ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं की ली जानकारी, निस्तारण के लिये उपस्थित अधिकारियों को किया निर्देशित।
 2025 के प्रथम शुक्रवार की परेड का पुलिस लाइन देहरादून में आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के समस्त थानों/कार्यालयों/आरटीसी/पुलिस लाइन में नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। परेड के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा परेड का निरीक्षण कर फिजिकल फिटनेस के लिये नियमित रूप से पुलिस कर्मियों की परेड कराने के निर्देश दिये गये।
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/01/एसएसपी-.mp4
 इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा अश्वरोही दस्ते का निरीक्षण करते हुए दस्ते में हाल में शामिल हुए नये अश्वों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही अश्वरोही दस्ते में शामिल की गयी महिला पुलिस कर्मियों से उनके अनुभव के विषय में वार्ता कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस लाइन स्थित अस्तबल का निरीक्षण करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा अश्वों के बेहतर रखरखाव तथा खान पान के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
सीपीसी कैन्टीन के निरीक्षण के दौरान जनपद देहरादून में नियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ-साथ पुलिस मुख्यालय व पुलिस विभाग की अन्य शाखाओं में नियुक्त पुलिस कर्मियो द्वारा कैन्टीन का उपयोग करने के दृष्टिगत कैन्टीन के विस्तारिकरण के लिये प्रपोजल तैयार कर उपलब्ध कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देश दिये गये। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की बैरिकों व भोजनालय के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उनके रखरखाव, साफ-सफाई की व्यवस्था तथा भोजन की गुणवत्ता उच्चकोटी की रखने हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/01/एसएसपी-2.mp4
पुलिस लाइन परिसर में पीएसी कैम्प के निरीक्षण के दौरान बढती हुई ठण्ड के दृष्टिगत टेंटो में रह रहे पीएसी कर्मचारियों के रहने हेतु हटमेंट के निर्माण करने का प्रस्ताव बनाकर भेजने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। साथ ही पीएसी के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखने का आश्वासन दिया गया।
पुलिस लाइन में चल रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित अधिकारियों से उनकी प्रगति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी तथा निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को उच्च कोटी की रखने के लिये पुलिस अधीक्षक पुलिस लाइन को समय-समय पर सम्बन्धित जे0ई0 व ठेकेदार से निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए उनका जायजा लेने के निर्देश दिये गये।
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/01/एसएसपी-3.mp4
पुलिस लाइन के निरीक्षण के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा मुल्जिम ड्यूटी में नियुक्त पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए उनसे ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा उक्त समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गये। इस दौरान जनपद की समस्त गार्दों के रजिस्टरों का अवलोकन करते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी गार्द कमाण्डरों को सुरक्षा के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये।
परेड में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों/ थाना प्रभारियों के अतिरिक्त विभिन्न थानों/कार्यालयों/ शाखाओं/ पुलिस लाइन में नियुक्त 500 पुलिस कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
#india Dehradun DGP Uttarakhand Doon Police latest news NARAD POST BREAKING narad post breaking news Narad Post News narad psot narendra modi news police line dehradun police Parade Pushkar Singh Dhami SSP Dehradun trending news uttarakhand uttarakhand police viral news
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड के मंत्री ने नाबार्ड प्रमुख को राज्य भ्रमण का निमंत्रण दिया
Next Article अखिल गढ़वाल सभा का नया नेतृत्व CM से मिला, भविष्य की योजनाओं पर हुई चर्चा
Narad Post

Related Posts

DehradunRainAlert : आज इन जिलों में भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी

June 18, 2026

 YellowAlertUttarakhand : देहरादून समेत इन जिलों में आज अंधड़-ओलावृष्टि का येलो अलर्ट

June 16, 2026

DehradunElectrocution : देहरादून में 11 हजार वोल्ट का करंट, बिजली का खंभा लगाते समय लाइन से चिपके 5 कर्मचारी, 1 की मौत 4 झुलसे

June 16, 2026

DroupadiMurmu : 481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास

June 13, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?