Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

January 15, 2026

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026

RahulGandhi : राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

January 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » प्रदेश में फेक न्यूज फैलाने वालों की अब खैर नहीं!
लखनऊ

प्रदेश में फेक न्यूज फैलाने वालों की अब खैर नहीं!

Now there is no mercy for those who spread fake news: Big step by the state government.
Narad PostBy Narad PostJanuary 2, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
फेक न्यूज
फेक न्यूज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

प्रदेश में फेक न्यूज फैलाने वालों की अब खैर नहीं! : महाकुंभ 2025 में फेक न्यूज के खिलाफ अभियान चलाने, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने और पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित करने के लिए “डिजिटल वॉरियर्स” को तैनात किया गया है. इसके लिए युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और कॉलेज के छात्रों को जोड़ा गया है. इस अभिनव पहल की सफलता को देखते हुए अब पुलिस महानिदेशक ने इसे पूरे प्रदेश में लागू करने के लिए समस्त विभागाध्यक्षों और कार्यालय अध्यक्षों को निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा वर्ष 2018 में एक सार्थक पहल करते हुए व्हाट्सएप पर सक्रिय समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को डिजिटल वालंटियर के रूप मे जोड़ा गया था. वर्ष 2023 में यूपी पुलिस के समस्त पुलिसकर्मियों को जोड़कर “व्हाट्सएप कम्युनिटी ग्रुप” भी बनाए गए हैं जिनकी सहायता से भ्रामक खबरों का खंडन और पुलिस के सराहनीय कार्यों का प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है. वर्तमान में लगभग 10 लाख व्यक्ति डिजिटल वालंटियर्स के रूप में और लगभग दो लाख पुलिसकर्मी कम्युनिटी ग्रुप के माध्यम से जुड़े हुए हैं।

इन डिजिटल वालंटियर्स के रूप में गांव, मोहल्ले और स्थानीय कस्बे के लोगों को जोड़ा गया था जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त हुए हैं. पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार द्वारा इसी दिशा में नवीन पहल की गई है. इसके तहत फेक न्यूज के खंडन, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता और पुलिस के सराहनीय कार्यों को सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर व्यापक रूप से प्रसारित किया जाएगा. इसके लिए युवा पीढ़ी के सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स कॉलेज और विश्वविद्यालय के छात्रों को यूपी पुलिस का “डिजिटल वॉरियर” बनाए जाने के संबंध में प्रदेश के समस्त विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष को महत्त्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं।

कॉलेज/विश्वविद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित करने से इनमें आलोचनात्मक सोच को विकसित किया जा सकता है, जिससे वह किसी भी जानकारी का विश्लेषण और सत्यापन करके यूपी पुलिस के “डिजिटल वॉरियर” बनकर, साइबर क्राइम और फेक न्यूज़ को रिपोर्ट कर सकेंगे. इसके साथ ही यह छात्र अपने सामाजिक दायरे में फेक न्यूज एवं साइबर अपराध के प्रति अपने परिवारजनों एवं मित्रों को भी जागरूक कर सकेंगे. इन डिजिटल वॉरियर और स्कूल के छात्रों को फेक न्यूज और साइबर क्राइम की पहचान करने और इसके दुष्प्रभावों के प्रति प्रशिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालयों/डिग्री कॉलेजों, स्कूलों में अथवा पुलिस लाइन्स में कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।

इन कार्यशालाओं में साइबर क्राइम विशेषज्ञों/फैक्ट चेकर्स, साइबर ट्रेनर और जनपदीय साइबर थाना/साइबर सेल को शामिल किया जाएगा जो तकनीकी ज्ञान और व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे. साइबर क्लब के माध्यम से कार्यशालाएं और रचनात्मक सत्र जैसे पोस्टर बनाना, स्लोगन/लघु कहानियां लिखना, सोशल मीडिया हेतु क्रिएटिव और वीडियो कंटेंट बनाना इत्यादि गतिविधियां कराई जाएंगी. कमिश्नर, जनपद स्तर, मुख्यालय स्तर से कार्यवाही होगी।

2025 mahakumbh in prayagraj cm yogi mahakumbh 2025 kumbh 2025 kumbh mela 2025 kumbh mela 2025 prayagraj kumbh mela prayagraj 2025 maha kumbh 2025 maha kumbh mela 2025 maha kumbh mela at prayagraj in 2025 mahakumbh 2025 mahakumbh 2025 ki taiyari mahakumbh 2025 prayagraj mahakumbh mela 2025 narad post narad post breaking news narendra modi prayagraj prayagraj kumbh 2025 prayagraj kumbh mela 2025 prayagraj maha kumbh mela 2025 prayagraj mahakumbh 2025 up police Uttar Pradesh yogi on mahakumbh 2025 प्रदेश में फेक न्यूज फैलाने वालों की अब खैर नहीं! प्रयागराज महाकुंभ-2025 महाकुंभ 2025
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleब्लाइंड डेट पर जाना लड़कियों के लिए क्यों है खतरनाक?
Next Article अपनी कोर्ट में समय देकर भू-कानून सम्बन्धी वादों का करें निपटारा : डीएम 
Narad Post

Related Posts

junkfooddanger : junk Food की आदत मतलब मौत को दावत !

January 2, 2026

PoojaTumKahanHo : ‘पूजा तुम कहां हो…’, 17 साल के प्यार की तलाश में अरुण ने भर दी दीवारें

December 11, 2025

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क !

By Narad PostJanuary 15, 20260

DelhiColdWave : AIIMS के डॉक्टर्स ने कड़क सर्दी पर किया सतर्क ! :-  राष्ट्रीय राजधानी…

ChineseManja : चाइनीज मांझा किस चीज से बनता है? टच करता नहीं और गला काट देता है, मकर संक्रांति पर बढ़ते खतरे की पूरी सच्चाई

January 15, 2026

RahulGandhi : राहुल गांधी हिंदू नहीं, उन्हें राम मंदिर में न घुसने दिया जाए, बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद

January 15, 2026

BrahmMuhurt : किस समय पर जीभ पर होता है मां सरस्वती का वास?

January 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?