CookedFoodRisks : इन बातों पर दें ध्यान, नहीं तो पका हुआ खाना भी सेहत को पहुंचाता है नुकसान :- आजकल कच्चा खाना और सब्जियों का ट्रेंड भी शुरू हो चुका है, लेकिन इस बात को कोई झुठला नहीं सकता कि खाने से फैलने वाली बीमारियां कच्चे खाने से ज्यादा होती हैं। कच्चा खाना पचाने में भी ज्यादा मुश्किल होती है।
ये एक आम धारणा है कि खाना ज्यादा पका लो तो उससे बीमारियां कम होंगी, लेकिन अगर आपसे ये कहा जाए कि पका हुआ खाना भी बीमारियां फैला सकता है और ये बहुत छोटी-छोटी गलतियों की वजह से हो सकता है तो आप क्या करेंगे ? देश के कई राज्यों में तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। इस भीषण गर्मी का असर अब सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि घर में रखे खाने पर भी दिखने लगा है।
कैसे दूषित हो सकता है पका हुआ खाना
FASSAI के मुताबिक बहुत सारे ऐसे तरीके हैं जिससे पका हुआ खाना दूषित हो सकता है और हमें उन सभी के बारे में सोचना चाहिए। जैसे- खाना ठीक से स्टोर नहीं किया गया है तो वो 2 घंटों के अंदर ही खराब होना शुरू हो जाएगा। अगर बचा हुआ खाना आपने अंदर नहीं रखा और उसे 5 डिग्री से कम तापमान में नहीं रखा तो वो खराब हो सकता है।
खाना अगर किसी कंटेमिनेटेड एरिया में बनाया गया है तो इससे भी खाने के दूषित होने का खतरा होता है।
खाना पकाने या सर्व करने वाले अगर ठीक तरह से खाने को नहीं रखते हैं और पर्सनल हाइजीन का पालन नहीं करते हैं तो भी खाना खराब हो जाता है।
कच्चे खाने के साथ अगर पका हुआ खाना रखा जाए तो भी इसके दूषित होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।।
फूड पॉइजनिंग और संक्रमण का बढ़ता खतरा
डॉक्टरों का कहना है कि खराब भोजन के सेवन से फूड पॉइजनिंग, उल्टी-दस्त और पेट में संक्रमण जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। गर्मियों में यह खतरा और भी अधिक हो जाता है।स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि पके हुए भोजन को ज्यादा देर कमरे के तापमान पर न छोड़ें और समय पर फ्रिज में स्टोर करें ताकि बैक्टीरिया की ग्रोथ रोकी जा सके।
भोजन को छोटे और उथले बर्तनों में रखने से वह जल्दी ठंडा होता है। साथ ही स्टील या कांच के एयरटाइट कंटेनर का उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है। रेफ्रिजरेटर का तापमान 4°C या उससे कम रखना चाहिए। साथ ही फ्रिज को ज्यादा भरने से बचना चाहिए ताकि ठंडी हवा का सही प्रवाह बना रहे।
