Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

2027UttarakhandElection : किसानों को जल्द मिलेगी गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की खुशखबरी?

November 26, 2026

GhaziabadCrime : वो देती रही पति-बेटे और भांजे को धीमा जहर

November 26, 2026

160CroreGoldDonation : 160 करोड़ का सोना दान करेगा बिजनेसमैन

November 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CMChampionshipTrophy : ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ की बढ़ी इनाम राशि
देहरादून

CMChampionshipTrophy : ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ की बढ़ी इनाम राशि

The Chief Minister has granted approval for the establishment of a ‘Chief Minister’s Sports Club’ in every Gram Panchayat of the state.
Narad PostBy Narad PostNovember 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
CMChampionshipTrophy
CMChampionshipTrophy : ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ की बढ़ी इनाम राशि
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CMChampionshipTrophy :  ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ की बढ़ी इनाम राशि :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत विभिन्न स्तरों पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं के विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में वृद्धि किए जाने का अनुमोदन किया है। इसके तहत न्याय पंचायत स्तर पर प्रथम पुरस्कार ₹300 से बढ़ाकर ₹400, द्वितीय पुरस्कार ₹200 से बढ़ाकर ₹300 तथा तृतीय पुरस्कार ₹150 से बढ़ाकर ₹200 किया जाएगा।

विधानसभा स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹500, ₹400 एवं ₹300 से बढ़ाकर ₹700, ₹500 एवं ₹400 की गई है। इसी प्रकार संसदीय क्षेत्र स्तर पर पुरस्कार राशि ₹800, ₹600 एवं ₹400 से बढ़ाकर क्रमशः ₹1,000, ₹800 एवं ₹600 तथा राज्य स्तर पर ₹1,500, ₹1,000 एवं ₹700 से बढ़ाकर क्रमशः ₹2,000, ₹1,500 एवं ₹1,000 की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा ‘मुख्यमंत्री चौम्पियनशिप ट्रॉफी’ के अंतर्गत ओवरऑल विजेता जनपद को प्रदान किए जाने वाले मुख्यमंत्री कप की पुरस्कार राशि ₹5 लाख से बढ़ाकर ₹10 लाख किए जाने का भी अनुमोदन दिया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में वर्तमान में शामिल 32 खेलों की संख्या बढ़ाकर 50 किए जाने तथा आयोजन के लिए कुल धनराशि में यथोचित वृद्धि किए जाने को मंजूरी दी गई है। इसमें विशेष रूप से प्रदेश के पारंपरिक खेलों को शामिल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ‘मुख्यमंत्री खेल क्लब’ का गठन किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड के जवानों की भांति मानदेय दिए जाने के संबंध में समिति गठित कर आवश्यक कार्यवाही किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा आमवाला स्थित युवा केंद्र से लगी रिक्त भूमि पर मिनी स्टेडियम एवं अग्निवीर प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण के लिए संबंधित भूमि को युवा कल्याण विभाग के नाम हस्तांतरित किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री द्वारा चम्पावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए ₹109.88 लाख (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

#CMChampionshipTrophy AgniveerTrainingCentre ChiefMinisterSportsClub khojinarad MiniStadium naradpost PRDJawans PrizeMoneyHike pushkarsinghdhami TraditionalSports UttarakhandGovernment UttarakhandSports
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleSilkyaraTunnelRescue : सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू की सफलता का जश्न मनाएगा उत्तराखंड
Next Article 160CroreGoldDonation : 160 करोड़ का सोना दान करेगा बिजनेसमैन
Narad Post

Related Posts

2027UttarakhandElection : किसानों को जल्द मिलेगी गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की खुशखबरी?

November 26, 2026

GhaziabadCrime : वो देती रही पति-बेटे और भांजे को धीमा जहर

November 26, 2026

160CroreGoldDonation : 160 करोड़ का सोना दान करेगा बिजनेसमैन

November 26, 2026

SilkyaraTunnelRescue : सिल्क्यारा टनल रेस्क्यू की सफलता का जश्न मनाएगा उत्तराखंड

November 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

2027UttarakhandElection : किसानों को जल्द मिलेगी गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की खुशखबरी?

By Narad PostNovember 26, 20260

2027UttarakhandElection : किसानों को जल्द मिलेगी गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की खुशखबरी? :-  यूँ तो मुख्यमंत्री…

GhaziabadCrime : वो देती रही पति-बेटे और भांजे को धीमा जहर

November 26, 2026

160CroreGoldDonation : 160 करोड़ का सोना दान करेगा बिजनेसमैन

November 26, 2026

CMChampionshipTrophy : ‘मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी’ की बढ़ी इनाम राशि

November 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?