Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » OneDistrictOneFestival : रम्माण मेला ,बटर फेस्टिवल और विंटर कार्निवल को मिलेगी नई पहचान
उत्तराखंड

OneDistrictOneFestival : रम्माण मेला ,बटर फेस्टिवल और विंटर कार्निवल को मिलेगी नई पहचान

The Chief Secretary stated that every district should develop one of its specific festivals or fairs under the 'One District, One Festival' initiative.
Narad PostBy Narad PostAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
OneDistrictOneFestival
OneDistrictOneFestival : रम्माण मेला ,बटर फेस्टिवल और विंटर कार्निवल को मिलेगी नई पहचान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

OneDistrictOneFestival : रम्माण मेला ,बटर फेस्टिवल और विंटर कार्निवल को मिलेगी नई पहचान :-  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल तथा उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के सम्बन्ध में जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी जनपदों को अपने स्थानीय उत्पादों, संस्कृति, परंपराओं और विशिष्ट मेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रत्येक जनपद अपने किसी एक विशिष्ट पर्व अथवा मेले को वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल के रूप में विकसित करे। इसके लिए प्रत्येक जिले का वार्षिक इवेंट कैलेंडर तैयार किया जाए।

उन्होंने स्थानीय स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी सुनिश्चित की जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में उत्तराखण्ड के प्रवासी एवं नॉन-रेजिडेंट उत्तराखण्डियों को भी जोड़ा जाए, ताकि राज्य के स्थानीय उत्पादों और सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने चमोली के रम्माण मेले को बड़े स्तर पर आयोजित करने एवं उत्तरकाशी के बटर फेस्टिवल जैसे अनूठे आयोजनों को भी व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिए जाने पर जोर दिया। उन्होंने पौड़ी व चमोली में आयोजित होने वाले शरदोत्सव, हरिद्वार महोत्सव, नैनीताल विंटर कार्निवल और मसूरी विंटर कार्निवल को भी और अधिक आकर्षक एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया।

उन्होंने चम्पावत में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एंगलिंग मीट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा उत्तरायणी मेले में एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने जनपदवार निर्यात की संभावनाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने प्रत्येक जनपद के लिए बेसलाइन डेटा तैयार करने और उसके आधार पर निर्यात संवर्धन की कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्यात संवर्धन के लिए प्रमुख सचिव नियोजन की अध्यक्षता में एक स्थायी समिति गठित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस समिति में सचिव उद्योग, वन व आयुुष सहित अन्य हितधारकों को शामिल किया जाए।

उन्होंने स्थानीय उत्पादों की पहचान कर उनकी प्रोसेसिंग, पैकेजिंग, गुणवत्ता, ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विशेष ध्यान दिए जाने पर जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि विभिन्न जनपदों के सफल प्रयोगों और अनुभवों को आपस में साझा किया जाए, ताकि एक जनपद की अच्छी पहल को दूसरे जनपद में भी लागू किया जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, डॉ.आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव शैलेश बगौली, श्रीधर बाबू अद्दांकी, युगल किशोर पंत, डॉ. अहमद इकबाल एवं राजेंद्र कुमार सहित अपर सचिव अभिषेक रोहिला एवं जनपदों से जिलाधिकारी उपस्थित थे।

AnandBardhanChiefSecretary ButterFestivalUttarkashi HindiNewsUttarakhand InternationalAnglingMeetChampawat khojinarad MussoorieWinterCarnival NainitalWinterCarnival naradpost naradpostbreakingnews OneDistrictOneFestival OneDistrictOneProductExport RammanMelaChamoli SharadotsavPauriChamoli UttarakhandCulturalHeritage UttarakhandLocalProductsExport UttarakhandNewsHindi UttarakhandTourismNews UttarayaniMelaAdventure
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandRopewayProjects : 9 नवम्बर तक धरातल पर दिखें रोपवे परियोजनाएं: समीक्षा बैठक में भड़के CM धामी
Next Article KritiSanonRakhiAdControversy : रक्षाबंधन एड में कृति सेनन के लुक पर मचा बवाल
Narad Post

Related Posts

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

By Narad PostAugust 26, 20260

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?