Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

February 16, 2026

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » लेडी टीचर की मौत का राज खुला, असली कारण जानकर हो जाएंगे हैरान
मध्य प्रदेश

लेडी टीचर की मौत का राज खुला, असली कारण जानकर हो जाएंगे हैरान

Throughout the world you must be reading and hearing about cyber incidents like digital arrest.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मौत
मौत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

लेडी टीचर की मौत का राज खुला, असली कारण जानकर हो जाएंगे हैरान : देश भर से आप डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर घटनाओं के बारे में पढ़ते सुनते होंगे लेकिन जागरूकता कितनी है ये भी हम जानते हैं। ताज़ा मामला मध्य प्रदेश का है जहाँ हैरान करने वाली घटना से देश सन्न है। यहाँ मऊगंज जिले में डिजिटल अरेस्ट से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक महिला शिक्षिका को कई दिनों से परेशान किया जा रहा था। साइबर अपराधियों ने पहले 25 हजार रुपए ऐंठे और इसके बाद भी गिरफ्तारी का डर दिखाकर लगातार पैसों की मांग करते रहे। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उसे रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

फ्रॉड करने वाले शख्स ने लगातार उसे कॉल किये जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फ्रॉड द्वारा वीडियो कॉल कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की धमकी देते हुए 50 हजार की मांग की गई। जिस पर महिला द्वारा 22 हजार रुपए फ्रॉड के खाते में ट्रांसफर भी किए गए। लेकिन फ्रॉड नहीं माने और लगातार उससे पैसों की मांग करते रहे, जिससे तंग आकर महिला अतिथि शिक्षक ने जहर निग़लकर सुसाइड जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। फिलहाल महिला के शव का पीएम रीवा के संजय गांधी अस्पताल में कराया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मऊगंज की रहने वाली रेशमा पांडेय पेशे से अतिथि शिक्षक है। बताया गया कि रविवार को उनके मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस और आर्मी का अधिकारी बताते हुए महिला के आधार कार्ड के माध्यम से उस पर एफआईआर दर्ज होने की बात करते हुए गिरफ्तार करने की धमकी दी और फिर महिला से 50 हजार की मांग की। बताया गया की वीडियो कॉल में सभी फ्रॉड हूबहू पुलिस अधिकारी और सेना के अधिकारी की तरह नजर आ रहे थे।

महिला के परिजनों ने उसके साथ हुई धोखाधड़ी की घटना से संबंधित वीडियो और फोटो भी उपलब्ध कराया हैं, जिसमें फ्रॉड करने वालों की तस्वीर साफ नजर आ रही है और वह पुलिस के साथ-साथ सेना के अधिकारी की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। बता दें कि डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं देश और प्रदेश में लगातार हो रही है, लेकिन इससे तंग आकर सुसाइड किए जाने का शायद यह प्रदेश का पहला मामला होगा जब किसी महिला ने सुसाइड कर लिया है। हमारी आपसे अपील है कि आप किसी भी शहर से हों कोई भी सूबा हो लेकिन ये समस्या हर जगह से सामने आती है ऐसे में आप तत्काल स्थानीय पुलिस की मदद लें और जागरूक होकर अपनी सुरक्षा करें।

CauseOfDeath DeathCause DeathMystery DeathUncovered FatalMystery HorrifyingCause MysteriousDeath narad post NARAD POST BREAKING narad post breaking news today Narad Post News ShockingDeath ShockingRevelation TeacherDeath TeacherDeathReason TeacherIncident TeacherLife TeacherMystery TeacherMysteryUnveiled TeacherNews UnbelievableCause UnsolvedDeath मौतका_राज लेडीटीचर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHMPV: कोरोना वायरस से कितना खतरनाक है? जानिए फर्क और लक्षण 8 पॉइंट्स में
Next Article नैनीताल SSP का कड़ा कदम: ऑपरेशन रोमियो में 147 मनचले हुए गिरफ्तार
Narad Post

Related Posts

Sanskrit Revival Commission : अंतरराष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री,संस्कृत उत्थान के लिए उच्च स्तरीय आयोग के गठन की घोषणा

December 2, 2025

Chamoli News : स्कूली बच्चों का यौन उत्पीड़न करने वाला टीचर अरेस्ट

December 2, 2025

SGRR University : एसजीआरआर में हुआ छात्र परिषद का शपथ ग्रहण

December 2, 2025

World AIDS Day : ज्ञान से जागरूकता, जागरूकता से सुरक्षा – एड्स दिवस का संकल्प

December 2, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज

By Narad PostFebruary 16, 20260

Census2027 : राज्य में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज :- उत्तराखंड में जनगणना 2027 के…

HRDA : कुम्भ नगरी को स्वच्छ सुंदर बना रहा HRDA – सोनिका 

February 16, 2026

DevbhoomiCulturalFestival : जून में होगा देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल: महाराज

February 16, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?