Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ShreyasIyerCaptain : श्रेयस की टी-20 टीम में कप्तानी वापसी
देश

ShreyasIyerCaptain : श्रेयस की टी-20 टीम में कप्तानी वापसी

Yashasvi replaces the injured Kohli in the team.
Narad PostBy Narad PostJune 8, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ShreyasIyerCaptain
ShreyasIyerCaptain : श्रेयस की टी-20 टीम में कप्तानी वापसी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ShreyasIyerCaptain : श्रेयस की टी-20 टीम में कप्तानी वापसी :-  आईपीएल में लगातार आक्रामक बल्लेबाजी और प्रभावशाली कप्तानी से सुर्खियां बटोरने वाले श्रेयस अय्यर को भारतीय टी-20 टीम की कमान सौंप दी गई है। वह विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह टीम का नेतृत्व करेंगे। बीसीसीआई ने  एशियन गेम्स के अलावा आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम की घोषणा करते हुए नए कप्तान और उपकप्तान के नाम भी बताए।

इस मौके पर श्रीलंका दौरे के बहु-दिवसीय मुकाबलों के लिए अलग-अलग भारतीय टीमों का ऐलान किया गया। आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए प्रभावित करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया है। इसी तरह आईपीएल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को दोनों टी-20 सीरीज के साथ एशियाई खेलों की टीम में भी जगह मिली है।

श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए अपना पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध खेला था। उसके बाद से वह इस प्रारूप की राष्ट्रीय टीम से बाहर थे। अब उनकी वापसी सीधे कप्तान के रूप में हुई है। चयनकर्ताओं ने माना कि आईपीएल में उनकी नेतृत्व क्षमता और लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें इस जिम्मेदारी का मजबूत दावेदार बनाया।

श्रेयस ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब दिलाया था और उसके बाद पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाकर अपनी कप्तानी का प्रभाव फिर साबित किया। बल्लेबाजी में भी उन्होंने लगातार दो सफल सत्र खेले, जिससे चयन समिति का भरोसा और बढ़ा। इसी आधार पर उन्हें सूर्यकुमार यादव का उत्तराधिकारी चुना गया।

चोटिल कोहली की जगह यशस्वी टीम में

अफगानिस्तान के विरुद्ध होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए पहले घोषित टीम में विराट कोहली शामिल थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा। मुख्य चयनकर्ता अगरकर ने बताया कि उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया गया है। कोहली को आईपीएल फाइनल के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। उस मैच में उन्होंने अहम पारी खेलकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को गुजरात टाइटंस पर जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।

कुलदीप-रिंकू को मौका नहीं

आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 दौरे के लिए घोषित टीम में रिंकू सिंह और कुलदीप यादव को जगह नहीं मिली। दोनों का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। रिंकू ने 14 मैचों में 148.98 के स्ट्राइक रेट से 295 रन बनाए। इसमें दो अर्धशतकीय पारी शामिल है। दूसरी ओर, कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 12 मैचों में सिर्फ 10 विकेट लिए, जबकि उनकी इकोनामी 10.29 रही। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड की टी-20 सीरीज से आराम दिया गया है। हालांकि, उन्हें एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

एशियन गेम्स में कोई रिस्क नहीं लेना चाहता बीसीसीआई

बीसीसीआइ के पदाधिकारी जापान के नगोया में होने वाले एशियन गेम्स में पाकिस्तान से हारने का कोई रिस्क नहीं लेना चाहते थे इसलिए उसकी लॉन्ग लिस्ट में बहुत सारा बदलाव करके वहां एक मजबूत टीम भेजी जा रही है। पाकिस्तान एशियन गेम्स में मजबूत टीम भेजकर वहां भारत को कड़ी टक्कर देने की कोशिश में था। अमूमन एशियन गेम्स में दूसरे दर्जे की टीम भेजी जाती रही है, लेकिन ओलंपिक में क्रिकेट के शामिल होने और पाकिस्तान को वहां फिर पटकने के मौके को देखते हुए वहां मजबूत टीम भेजने का फैसला हुआ है।

इसी कारण अय्यर के अलावा जसप्रीत बुमराह सहित मुख्य टीम के सदस्य वहां जाएंगे। भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से दो टी-20 मैचों की सीरीज, जबकि एक जुलाई से इंग्लैंड के विरुद्ध पांच टी-20 और 14 जुलाई से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इसके अलावा एशियन गेम्स 19 सितंबर से चार अक्टूबर के बीच खेले जाएंगे।

आयरलैंड और इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।

श्रीलंका दौरे के बहु-दिवसीय मैचों के लिए भारतीय टीम

ध्रुव जुरेल (कप्तान एवं विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, एन. जगदीशन, अमन मोकाडे, शेख राशिद और जीशान अंसारी।

AsianGames2026 BCCIAnnouncements CricketSelectionNews IndianCricketSquad IndianCricketTeam IndiaVsEnglandT20 IndiaVsIreland khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PrinceYadav ShreyasIyerCaptain ShreyasIyerT20 T20Squad2026 TrendingCricketNews VaibhavSuryavanshi ViratKohliInjury YashasviJaiswal
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleIITKanpurOlympiad : Olympiad Qualified स्पेशल एंट्रेंस एग्जाम 24 जून को
Next Article UttarakhandNews : अटैचमेंट होंगे समाप्त: डॉ. धन सिंह रावत
Narad Post

Related Posts

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

September 24, 2026

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026

RanveerSingh : रणवीर सिंह ने उठाया 1000 लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा

September 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

StrayDogs : आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’!

By Narad PostSeptember 24, 20260

StrayDogs ; आवारा कुत्तों का भी बनेगा ‘आधार कार्ड’! :-  आवारा कुत्तों के प्रबंधन को…

AllahabadHighCourt : 3 बच्चों की हत्या में मां को मिली फांसी कोर्ट ने किया बरी

September 24, 2026

RAWMovie : गुमनाम नायकों की कहानी ला रहे हैं धर्मा प्रोडक्शंस

September 24, 2026

RanveerSingh : रणवीर सिंह ने उठाया 1000 लड़कियों की पढ़ाई का जिम्मा

September 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?