Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

April 15, 2026

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DunagiriSnowfall : दूनागिरि क्षेत्र में बर्फबारी से सेब बागानों को मिला नया जीवन
उत्तराखंड

DunagiriSnowfall : दूनागिरि क्षेत्र में बर्फबारी से सेब बागानों को मिला नया जीवन

Spread over 256 acres, Dunagiri State Park has polyhouses in about 90 acres of area.
Narad PostBy Narad PostJanuary 29, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DunagiriSnowfall
DunagiriSnowfall : दूनागिरि क्षेत्र में बर्फबारी से सेब बागानों को मिला नया जीवन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DunagiriSnowfall : दूनागिरि क्षेत्र में बर्फबारी से सेब बागानों को मिला नया जीवन :- दूनागिरि क्षेत्र में गिरी बर्फ से सेब बागानों के लिए संजीवनी साबित हुई है, अनुकूल मौसम से उत्साहित उद्यान विभाग ने 256 एकड़ में फैले दूनागिरि राजकीय उद्यान में सेब के रकबे को और विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है, इस क्रम में चार एकड़ क्षेत्र में हर्षिल क्षेत्र की उन्नत सेब प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
दूनागिरि की नर्सरी में क्लोनल रूट स्टॉक पद्धति से तैयार सेब की उन्नत किस्मों के करीब दो हजार पौधों को क्वारंटाइन में रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार के रोग या संक्रमण की आशंका न रहे। गढ़वाल मंडल के साथ-साथ अन्य हिमालयी राज्यों में इन प्रजातियों के सकारात्मक परिणाम सामने आने के बाद अब इन्हें कुमाऊं क्षेत्र में भी आजमाया जा रहा है।

256 एकड़ में फैले दूनागिरि राजकीय उद्यान में लगभग 90 एकड़ क्षेत्र में पॉलीहाउस, पौधालय और प्रसिद्ध दूनागिरि मूली के बीज उत्पादन का कार्य किया जाता है। शेष क्षेत्र में सेब का बागान विकसित किया गया है। वर्तमान में लगभग 75 एकड़ में सेब के बाग फैले हुए हैं।बागान में क्लोनल रूट स्टॉक से तैयार सेब की गेलगाला, सुपरचीफ, जेरेमाइन, एडमस्पर, ग्रिम स्मिथ सहित अन्य उन्नत प्रजातियों के करीब आठ हजार पेड़ लगाए गए हैं। इनमें से 500 पेड़ों से इस वर्ष फल उत्पादन शुरू हो गया है, जबकि शेष पेड़ों से आगामी सीजन में उत्पादन लिया जाएगा। वहीं इस सीजन में हर्षिल से लाए गए दो हजार नए पौधों के रोपण के लिए भूमि पूरी तरह तैयार कर ली गई है।

क्लोनल रूट स्टॉक से विकसित ये पौधे रोपण के पहले ही वर्ष फल देना शुरू कर देते हैं, हालांकि पौधों की बेहतर बढ़वार सुनिश्चित करने के लिए अधिकांश फल प्रारंभिक अवस्था में ही गिरा दिए जाएंगे।

गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रत्येक पेड़ पर तीन से चार फल ही रखे जाएंगे। पूर्ण व्यावसायिक उत्पादन तीन वर्ष बाद लिया जाएगा।दूनागिरि की ऊंचाई और जलवायु को ध्यान में रखते हुए यहां सिनिकोगाला प्रजाति को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इस प्रजाति के 1200 पौधे लगाए जा रहे हैं, जबकि शेष 800 पौधे किंगराट, जेरेमाइन, एडम और स्कारलेट-टू किस्मों के होंगे।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

बीज के बजाय टिश्यू कल्चर तकनीक के माध्यम से मातृ पौधों से क्लोन तैयार किए जाते हैं। सर्दियों में पौधों को जमीन के पास से काटा जाता है, जिससे नए अंकुर विकसित होते हैं। इन टहनियों को मिट्टी में दबाने पर उनमें जड़ें विकसित हो जाती हैं।

सर्दियों के दौरान इन रूट स्टॉक को मातृ पौधे से अलग कर नर्सरी में लगाया जाता है, जहां उन्नत सेब किस्मों की कलम जोड़कर पौधे तैयार किए जाते हैं।

दूनागिरि राजकीय उद्यान के उद्यान निरीक्षक की माने तो हर्षिल क्षेत्र की सेब प्रजातियां दूनागिरि की जलवायु के अनुकूल हैं। विशेष रूप से सिनिकोगाला के लिए यहां की मिट्टी, हवा और पानी बेहद उपयुक्त हैं।

विदेशी मूल की ये उन्नत किस्में अब हर्षिल के पौधालय में ही क्लोनल रूट स्टॉक तकनीक से विकसित की जा रही हैं, जिसमें एमएम-111 और एमएम-106 जैसे उन्नत रूट स्टॉक का उपयोग किया जा रहा है। नए रोपण के बाद बागान में सेब के पेड़ों की संख्या 10 हजार तक पहुंच जाएगी। विभाग का लक्ष्य दूनागिरि एप्पल गार्डन को एक मॉडल बागान के रूप में विकसित करना है।

256AcreOrchard AdvancedAppleSaplings AppleOrchardsRevival CloneRootstockApples DunagiriAppleGarden DunagiriNursery DunagiriSnowfall GarhwalAppleExpansion HarshilAppleVarieties khojinarad KumaonAppleFarming ModelAppleGarden naradpost naradpostbreakingnews SinicogalaApples SnowBlessingApples SnowRevivesApples UttarakhandAppleBoom
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNoEntryNonHindus : मंदिर समिति के सभी मंदिरों में गैर हिंदुओं को नो एंट्री
Next Article TraditionalNamak : स्वाद की पहचान है पहाड़ी नमक
Narad Post

Related Posts

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

April 15, 2026

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026

NEETUG2026 : NEET UG 2026 परीक्षा का जान लें एग्जाम पैटर्न

April 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट

By Narad PostApril 15, 20260

TungnathDoliYatra : इस दिन खुलेंगे भगवान तुंगनाथ के कपाट :-  पंचकेदारों में तृतीय केदार भगवान…

JyotishShastra : क्या है 36 गुणों का रहस्य?

April 15, 2026

BahucharaMataMandir : कहां स्थित है मुर्गे वाली माता का मंदिर?

April 15, 2026

NEETUG2026 : NEET UG 2026 परीक्षा का जान लें एग्जाम पैटर्न

April 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?