Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AnukritiGusain : क्यों अचानक सुर्खियां बनी अनुकृति गुसाईं ?

August 27, 2026

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल: जानिए सफेद चावल से क्यों कई गुना ज्यादा ताकतवर है ‘रेड राइस’

August 27, 2026

CentralHopeTownKhatauni : मौजा सेंट्रल होप टाउन की खतौनी ऑनलाइन जारी

August 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CyberSTFDehradun : एसटीएफ की साइबर टीम ने दबोचा ₹3.20 करोड़ ठगने वाला साइबर ठग
उत्तराखंड

CyberSTFDehradun : एसटीएफ की साइबर टीम ने दबोचा ₹3.20 करोड़ ठगने वाला साइबर ठग

Based on technical analysis and manual inputs, the cyber crime police team traveled to Kolkata and arrested the accused.
Narad PostBy Narad PostAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
CyberSTFDehradun
CyberSTFDehradun : एसटीएफ की साइबर टीम ने दबोचा ₹3.20 करोड़ ठगने वाला साइबर ठग
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CyberSTFDehradun : एसटीएफ की साइबर टीम ने दबोचा ₹3.20 करोड़ ठगने वाला साइबर ठग :-  कंपनी के उच्चाधिकारी/मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर WhatsApp के माध्यम से की गई थी करोड़ों की साइबर ठगी।

प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट एवं अन्य भुगतानों के नाम पर कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंक खातों में कराई गई धनराशि ट्रांसफर।

तकनीकी विश्लेषण एवं मैनुअल इनपुट के आधार पर साइबर क्राइम पुलिस टीम ने कोलकाता पहुंचकर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 04 सिम कार्ड एवं 01 HP लैपटॉप बरामद।

लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं के एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, आधार कार्ड व पैन कार्ड की प्रतियां तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद।

प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप-पत्र किया जा चुका है दाखिल।

प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं साइबर अपराध नेटवर्क के संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी।

साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, देहरादून में ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया था। जांच में प्रकाश में आया कि साइबर अपराधियों द्वारा स्वयं को कंपनी के उच्चाधिकारी/मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में प्रस्तुत कर कंपनी के जनरल मैनेजर से WhatsApp के माध्यम से संपर्क किया गया।

इसके बाद प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट एवं अन्य आवश्यक भुगतानों के नाम पर कंपनी के जनरल मैनेजर को विश्वास में लेकर विभिन्न बैंक खातों में धनराशि ट्रांसफर कराई गई। इसी क्रम में Shyam Trading Company के बैंक खाते में भी धनराशि ट्रांसफर कराई गई। इस प्रकार फर्जी पहचान एवं डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर लगभग ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी की गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा साइबर क्राइम पुलिस टीम को तकनीकी विश्लेषण कर मैनुअल इनपुट विकसित करने के निर्देश दिए गए थे। टीम द्वारा लगातार अथक प्रयासों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा कोलकाता पहुंचकर अभियुक्त की तलाश की गई तथा उसे उसके निवास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

चन्द्र कांत मिश्रा निवासी– ग्रीन फील्ड सिटी, महेशतल्ला, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

बरामदगी

– 02 मोबाइल फोन मय 04 सिम कार्ड
– 01 HP कंपनी का लैपटॉप

प्रारंभिक जांच में लैपटॉप से विभिन्न कंपनियों/संस्थाओं से संबंधित एडिटेबल दस्तावेज, बैंक लोन आवेदन, विभिन्न व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं पैन कार्ड की प्रतियां तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज प्राप्त हुए हैं।

बरामद मोबाइल फोन एवं लैपटॉप का फॉरेंसिक परीक्षण कराया जा रहा है। अभियुक्त से ठगी में उसकी भूमिका, धनराशि के लेन-देन तथा अन्य सहयोगियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

प्रकरण में पूर्व में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध माननीय न्यायालय में आरोप-पत्र दाखिल किया जा चुका है। प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों एवं साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क के संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई जारी है।

AjaySinghSTFUttarakhand CyberCrimeNewsHindi CyberFraudKolkataConnection CyberSTFAction2026 CyberSTFDehradun Dehradun3CroreCyberFraud DehradunNewsHindi FakeMDWhatsappFraud khojinarad ManagingDirectorWhatsappScam naradpost naradpostbreakingnews OnlineBankingScamDehradun ShyamTradingCompanyFraud STFKolkataArrest UttarakhandCyberCrimePolice UttarakhandNewsHindi UttarakhandPoliceCyberCell
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleYashToxicBoxOffice : ‘टॉक्सिक’ की बंपर कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस
Next Article CentralHopeTownKhatauni : मौजा सेंट्रल होप टाउन की खतौनी ऑनलाइन जारी
Narad Post

Related Posts

AnukritiGusain : क्यों अचानक सुर्खियां बनी अनुकृति गुसाईं ?

August 27, 2026

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल: जानिए सफेद चावल से क्यों कई गुना ज्यादा ताकतवर है ‘रेड राइस’

August 27, 2026

CentralHopeTownKhatauni : मौजा सेंट्रल होप टाउन की खतौनी ऑनलाइन जारी

August 27, 2026

YashToxicBoxOffice : ‘टॉक्सिक’ की बंपर कमाई से हिला बॉक्स ऑफिस

August 27, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

AnukritiGusain : क्यों अचानक सुर्खियां बनी अनुकृति गुसाईं ?

By Narad PostAugust 27, 20260

AnukritiGusain : क्यों अचानक सुर्खियां बनी अनुकृति गुसाईं ?  :-   28 अगस्त , अचानक उत्तराखंड…

PahariLaalChawal : सेहत के लिए अमृत है पहाड़ी लाल चावल: जानिए सफेद चावल से क्यों कई गुना ज्यादा ताकतवर है ‘रेड राइस’

August 27, 2026

CentralHopeTownKhatauni : मौजा सेंट्रल होप टाउन की खतौनी ऑनलाइन जारी

August 27, 2026

CyberSTFDehradun : एसटीएफ की साइबर टीम ने दबोचा ₹3.20 करोड़ ठगने वाला साइबर ठग

August 27, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?