Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

September 29, 2026

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » लड़की की आत्महत्या को गैगरेप बताने वालों पर सख्त एक्शन होगा – दून पुलिस
देहरादून

लड़की की आत्महत्या को गैगरेप बताने वालों पर सख्त एक्शन होगा – दून पुलिस

On Friday, a young woman committed suicide by hanging herself at Paradise Hotel in Jolly Grant.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 8, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
दून पुलिस
दून पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

लड़की की आत्महत्या को गैगरेप बताने वालों पर सख्त एक्शन होगा – दून पुलिस : फिलहाल आत्महत्या के लाइन पर जांच जारी, पुलिस ने साथी युवक को पूछताछ के लिए पकड़ा, शुक्रवार को जॉली ग्रांट स्थित पैराडाइज होटल में एक युवती द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या की गई थी, मैनेजर मनोज कुमार द्वारा फोन के माध्यम से बताया की रात्रि उनके होटल के रूम न0 107 में एक व्यक्ति प्रशांत कुमार पटेल पुत्र लाल चंद्र सिंह निवासी हतिघंन पूर्वा खास ददुनपुर इलाहाबाद उम्र 24 वर्ष हाल निवासी भानियावाला डोईवाला व एक युवती रुके थे, जिनके द्वारा होटल में अपनी पहचान संबंधित आईडी दी गयी थी, प्रातः दोनो होटल से चैक आउट कर चले गए थे, बाद में उक्त युवती द्वारा होटल में वापस आकर अवगत कराया गया कि उनका कोई सामान रूम में छूट गया है तथा उक्त सामान को लेने युवती वापस कमरे में चले गयी, जहाँ उसके द्वारा अपना रूम अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक रूम न खोलने पर होटल मैनेजर द्वारा अपने फोन के माध्यम से पुलिस चौकी जॉलीग्रांट को अवगत कराया गया, जिस पर पुलिस चौकी जॉली ग्रांट से पुलिस टीम मौके पर पहुँची, जहां पर होटल में कार्यरत कर्मचारियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे खोला गया। कमरे के अंदर मृतिका द्वारा चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर फांसी लगाकर आत्महत्या की गई थी।

मृतका के परिजनों के संबंध में जानकारी करने पर उसकी दो बुआओं के जॉलीग्रांट क्षेत्र के रहने की जानकारी प्राप्त हुई, जिन्हें घटना की जानकारी देते हुए अन्य परिजनों के साथ जॉलीग्रांट चौकी पर बुलाया गया। घटना के संबंध में रानीपोखरी क्षेत्र में रहने वाले मृतका के दादाजी व उनके साथ आये अधिवक्ताओं द्वारा मृतिका के पिताजी के वर्तमान में बेंगलुरु में होने तथा उनके शाम तक देहरादून पहुँचने की जानकारी देकर उनके आने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई करने के संबंध में अवगत कराया गया तथा पंचायत नामा व पोस्टमार्टम नही करने का अनुरोध किया गया।

पुलिस द्वारा होटल में लगी डीवीआर को कब्जे में लेते हुए सीसीटीवी फुटेजों की जांच की गई तो सीसीटीवी फुटेज में उक्त युवती अपने दोस्त के साथ दिनांक 6/02/25 के रात्रि में होटल में आते हुए तथा दिनाँक 07/02/25 की प्रातः दोनो वापस जाते हुए दिखाई दिए तथा घटना से थोड़ी देर पहले उक्त युवती के होटल में अकेले आने की फूटेज भी पुलिस को प्राप्त हुई है। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन से उक्त दोनों के अतिरिक्त किसी अन्य का उनके साथ होटल में आना नहीं पाया गया।

अब तक कि जांच में मृतिका द्वारा स्वयं आत्महत्या किया जाना पाया गया है, मृतका के होटल का कमरा अंदर से बंद था, जिसको स्थानीय होटल संचालक, 108 के कर्मचारी व पुलिस टीम के द्वारा तोड़कर खोला गया, शव को फंदे से उतारकर हिमालय जॉली ग्रांट हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है तथा मृतका के दोस्त प्रशांत कुमार पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों द्वारा अभी तक घटना के संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

घटना के संबंध में कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से मिथ्या व भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करते हुए लोगों को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए उन्हें चिन्हित किया जा रहा है, जिनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

#india BreakingNews CrimeControl CrimeNews Dehradun dehradunpolice DehradunUpdate DoonsPolice FakeNewsAlert FIRRegistered GangrapeRumor JusticeForVictim LawAndOrder LegalAction narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news PoliceAction SocialMediaMisuse StopRumors StrictAction TruthMatters uttarakhand viralnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री आवास में गूंजा मंत्रोचारण, क्या है इसका विशेष महत्व ?
Next Article महाकुंभ में सीएम धामी की आध्यात्मिक यात्रा, परिवार संग पहुंचे संगम
Narad Post

Related Posts

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026

MarriageFraud : ‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी,, दूल्हे के उड़े होश

September 28, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

By Narad PostSeptember 29, 20260

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव :- नीट जैसी बड़ी…

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

September 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?