Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Mahasu Devta Temple : न्यायालय के तौर पर मान्यता है महासू देवता मंदिर की

November 10, 2025

Polygamy Law : असम में बहुविवाह पर रोक, मंत्रिमंडल ने विधेयक को दी मंजूरी, सजा का है प्रावधान

November 10, 2025

Developed Uttarakhand : ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ के मंत्र पर चल रहा राज्य : CM Dhami

November 10, 2025
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » खजाना भरेगी सरकार टैक्स चोरों पर होगा प्रहार
उत्तराखंड

खजाना भरेगी सरकार टैक्स चोरों पर होगा प्रहार

The government will fill the treasury and attack tax evaders
Sponsored By: Ananya SahgalMarch 24, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
खजाना भरेगी सरकार टैक्स चोरों पर होगा प्रहार
खजाना भरेगी सरकार टैक्स चोरों पर होगा प्रहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

खजाना भरेगी सरकार टैक्स चोरों पर होगा प्रहार: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में आगामी 10 साल की वित्तीय स्थिति की पूरी योजना तैयार की जाए। इस दीर्घकालिक योजना में आर्थिक और सामाजिक विकास, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक का उपयोग कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी 10 सालों की  राज्य के आय के संसाधन बढ़ाने के लिए आर्थिक विकास की रूपरेखा तैयार की जाए। राज्य की आर्थिकी से जुड़े पर्यटन, तीर्थाटन, ऊर्जा,कनेक्टिविटी, उद्योग, कृषि, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, समाजिक कल्याण और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सुनियोजित तरीके से कार्य किये जाएं। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रित किया जाए।

कर चोरी की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जाए

उन्होंने कहा कि 2047 तक प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सबको अपना योगदान देना होगा। राज्य में 2047 तक की वित्तीय स्थिति के लिए भी विस्तृत योजना बनाई जाए।  मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर बजट प्रबंधन के लिए नीति निर्माण में डेटा एनालिटिक्स और रिसर्च का उपयोग किया जाए। योजना बनाने में विशेषज्ञों और आम जन के सुझाव भी लिये जाएं। सरकारी प्रक्रियाओं में सरलीकरण के साथ डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में और तेजी से कार्य किये जाएं। राज्य में राजस्व प्राप्ति के लिए कर राजस्व, गैर कर राजस्व, औद्योगिक निवेश, डिजिटल कर संग्रह और सार्वजनिक-निजी भागीदारी को बढ़ावा दिया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय बजट 2024-25 में लक्ष्य के सापेक्ष 85 प्रतिशत राजस्व प्राप्ति हो चुकी है। जबकि राजस्व व्यय 90.50 प्रतिशत हो चुका है।

10 साल की वित्तीय स्थिति की योजना तैयार की जाए- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने बैठक में निर्देश दिये कि राज्य में जीएसटी कलक्शन बढ़ाने के लिए और प्रभावी प्रयास किये जाएं। कर चोरी की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाया जाए। छापामारी की कार्रवाई निरंतर की जाए। एआई और डेटा एनालिटिक्स के उपयोग पर अधिक ध्यान दिया जाए। जीएसटी फाइल करने के लिए सरल और पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य स्थापना के बाद से ट्रेड टैक्स/वैट/जीएसटी कलक्शन में  48 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। कलक्शन 233 करोड़ से बढ़कर 11289 करोड़ हुआ है। राज्य के कर स्रोतों में जीएसटी और वैट की भागीदारी 62 प्रतिशत, एक्साइज की 19 प्रतिशत ट्रांसपोर्ट की 05 प्रतिशत, स्टैंप की 08 प्रतिशत और खनन की 05 प्रतिशत भागीदारी है।

राज्य में आईटीसी फ्रॉड के 848 मामलों और 165 फेक फर्मों को चिन्हित किया गया है। राज्य में फेक जीएसटी रजिस्ट्रेशन को चिन्हित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया, जिसके तहत 51 जीएसटी रजिस्ट्रेशन गैर मौजूद पाये जाने पर उनका पंजीकरण निरस्त किया गया। बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु,  आर.मीनाक्षी सुंदरम, सचिव  शैलेश बगौली,  दिलीप जावलकर,  विनय शंकर पाण्डेय, अपर पुलिस महानिदेशक ए.पी. अंशुमन, राज्य कर आयुक्त डॉ. अहमद इकबाल, उपाध्यक्ष एमडीडीए  बंशीधर तिवारी एवं जीएसटी विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleक्या आपने देखा सुना है कुत्तों का मंदिर
Next Article मदरसों का हवाला कनेक्शन खोजेगी सरकार
Narad Post

Related Posts

Developed Uttarakhand : ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ के मंत्र पर चल रहा राज्य : CM Dhami

November 10, 2025

PM Modi Garhwali speech : पहाड़ी बोली, पहाड़ी टोपी; रजत जयंती पर उत्तराखंड से गहरा कनेक्ट कर गए PM Modi

November 10, 2025

Supreme Court : बीवी निकली नाबालिग – कोर्ट का फैसला

November 6, 2025

  Uttarakhand poultry policy : प्रदेश में कुक्कुट विकास नीति 2025 को मंजूरी

November 4, 2025
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Mahasu Devta Temple : न्यायालय के तौर पर मान्यता है महासू देवता मंदिर की

By Narad PostNovember 10, 20250

Mahasu Devta Temple : न्यायालय के तौर पर मान्यता है महासू देवता मंदिर की :- …

Polygamy Law : असम में बहुविवाह पर रोक, मंत्रिमंडल ने विधेयक को दी मंजूरी, सजा का है प्रावधान

November 10, 2025

Developed Uttarakhand : ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ के मंत्र पर चल रहा राज्य : CM Dhami

November 10, 2025

₹8260 Crore Projects : Pm Modi ने दी 8260 करोड़ की सौगात, सौंग बांध समेत अन्य विकास परियोजनाओं को लगेंगे पंख

November 10, 2025
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2025 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?