Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WeatherAlertUttarakhand : हो जाएँ सावधान : मौसम विभाग का एलर्ट

April 4, 2026

KrishnaYashodaPainting : कृष्ण और यशोदा की पेंटिंग, 167.2 करोड़ में बिकी

April 4, 2026

NoHonkingCity : भारत में कहां है ‘नो हॉर्निंग सिटी’ ? रोचक है जानकारी

April 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » New Rules : 1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये नियम
NARAD POST BREAKING NEWS

New Rules : 1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये नियम

Last chance for Unified Pension Scheme deadline.
Narad PostBy Narad PostNovember 28, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
New Rules
New Rules 1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये नियम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

New Rules :  1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये नियम :-  नवंबर अपने आखिरी पड़ाव पर है और दिसंबर दस्तक देने ही वाला है. हर महीने की तरह इस बार भी नए नियमों की एक लंबी लिस्ट तैयार है, जो आम आदमी से लेकर सीनियर सिटीजन और सरकारी कर्मचारियों तक—सबकी जेब, बजट और रोजमर्रा के खर्चों को प्रभावित करेगी।

एलपीजी गैस से लेकर पेंशन, टैक्स और फ्यूल प्राइस तक कई क्षेत्रों में बदलाव तय है. ऐसे में जरूरी है कि आप पहले ही इन अपडेट्स को समझ लें ताकि महीने की शुरुआत किसी झटके के साथ न हो. आइए जानते हैं दिसंबर से कौन-कौन से बदलाव लागू होने वाले हैं और इनका आप पर क्या असर होगा।

LPG सिलेंडर की कीमतों में संभावित बदलाव

हर महीने की तरह 1 दिसंबर को भी एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव हो सकता है. सरकार आमतौर पर कमर्शियल सिलेंडर के रेट में फेरबदल करती है, जबकि घरेलू रसोई गैस के दाम लंबे समय से स्थिर बने हुए हैं. नवंबर में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 6.50 रुपये की कटौती की गई थी. अब अगले महीने क्या बदलाव होंगे, यह देखना अहम होगा क्योंकि इसका सीधा असर आपके होटल, रेस्टोरेंट से लेकर घरेलू बजट तक पर पड़ सकता है।

तुलसी के पत्तों का पानी पीने के फायदे

यूनिफाइड पेंशन स्कीम की डेडलाइन का आखिरी मौका

सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट यह है कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) और नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में से किसी एक को चुनने की डेडलाइन 30 नवंबर तय की गई है. पहले यह समयसीमा 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ा दिया गया था. अगर कोई कर्मचारी अपने पेंशन विकल्प को बदलना चाहता है, तो उसे 30 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी, क्योंकि 1 दिसंबर के बाद संभावना है कि यह मौका उपलब्ध न रहे।

पेंशनधारकों के लिए लाइफ सर्टिफिकेट की बाध्यता

देश भर के करोड़ों पेंशनधारकों के लिए नवंबर काफी अहम है. पेंशन जारी रखने के लिए लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है. इसकी आखिरी तारीख भी 30 नवंबर ही है. अगर किसी वरिष्ठ नागरिक ने समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया, तो दिसंबर से उनकी पेंशन रुक सकती है. इसलिए समय रहते बैंक या डिजिटल माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे

टैक्स स्टेटमेंट जमा करने की अंतिम तिथि

टैक्सपेयर्स के लिए भी महीने के अंत तक महत्वपूर्ण काम पूरे करने जरूरी हैं. यदि अक्टूबर में आपका टीडीएस कटौती के तहत आता है, तो सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S में स्टेटमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 30 नवंबर है. इसके साथ ही जिन लोगों को सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट फाइल करनी होती है, वे भी 30 नवंबर की आखिरी तारीख को ध्यान में रखें, वरना आपको पेनाल्टी का सामना करना पड़ सकता है।

CNG, PNG और जेट फ्यूल के दामों में संभावित बदलाव

एलपीजी के साथ ही ऑयल कंपनियां हर महीने सीएनजी, पीएनजी और ATF यानी जेट फ्यूल के दामों में भी बदलाव करती हैं. दिसंबर की शुरुआत में इन ईंधनों के दामों में भी संशोधन हो सकता है. जेट फ्यूल की कीमतें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के हिसाब से अलग-अलग तय होती हैं और इनमें उतार-चढ़ाव का असर एयरलाइन उद्योग और टिकट की कीमतों तक पड़ सकता है।

1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये नियम Aadhaar card new design Aadhaar QR code changes CNG PNG price update Commercial LPG cylinder price December rule changes India.​ Digital Life Certificate DLC Fuel price revision December Government employee pension choice Gratuity rules 2025 India Jet fuel ATF rates khoji narad Life Certificate pension 2025 LPG price change December narad post narad post breaking news New Labour Code salary Oil companies price hike Pension life certificate submission Senior citizen pension stop Tax statement deadline November TDS Section 194 IA IB Unified Pension Scheme deadline UPS NPS opt-in
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhand News : आपदा प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञ होंगे एकजुट
Next Article DM Savin Bansal : नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे डीएम सविन बंसल
Narad Post

Related Posts

ExtramaritalAffairs : शादीशुदा लोग कर रहे अफेयर , दिल्ली, मुंबई ने चौंकाया

April 4, 2026

IASresignation : IAS कितने दिनों में वापस ले सकते हैं इस्तीफा ?

April 2, 2026

TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू

March 31, 2026

DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम

March 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
पर्यटन

WeatherAlertUttarakhand : हो जाएँ सावधान : मौसम विभाग का एलर्ट

By Narad PostApril 4, 20260

WeatherAlertUttarakhand : हो जाएँ सावधान : मौसम विभाग का एलर्ट :- भारत मौसम विज्ञान विभाग,…

KrishnaYashodaPainting : कृष्ण और यशोदा की पेंटिंग, 167.2 करोड़ में बिकी

April 4, 2026

NoHonkingCity : भारत में कहां है ‘नो हॉर्निंग सिटी’ ? रोचक है जानकारी

April 4, 2026

ExtramaritalAffairs : शादीशुदा लोग कर रहे अफेयर , दिल्ली, मुंबई ने चौंकाया

April 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?