Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

November 19, 2026

PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, रनवे 3,000 मीटर बढ़ेगा

November 19, 2026

DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता

November 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » DM Savin Bansal : नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे डीएम सविन बंसल
देहरादून

DM Savin Bansal : नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे डीएम सविन बंसल

New strictness in traffic checking, drug testing will also be done at night.
Narad PostBy Narad PostNovember 28, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
DM Savin Bansal
DM Savin Bansal नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे डीएम सविन बंसल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

DM Savin Bansal : नशे पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे डीएम सविन बंसल :- मानस हेल्पलाइन-1933 और DDAC हेल्पलाइन-9625777399 पोस्टर।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला स्तरीय नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन समिति की बैठक में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विभागों द्वारा अब तक किए गए कार्यों और अवैध ड्रग्स कारोबार में लिप्त दोषियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की।

किशोर और नाबालिग बच्चों में नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए जिलाधिकारी ने चिंता जाहिर करते हुए देहरादून जिले में बच्चों के लिए समर्पित राज्य का पहला एक विशेष नशा मुक्ति केंद्र (रिहैबिलिटेशन सेंटर) का संचालन भी शुरू करने का निर्णय लिया। जिलाधिकारी सविन बंसल ने समाज कल्याण विभाग को शीघ्र इसकी गाइडलाइन के साथ प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है। इस सेंटर का उद्देश्य कम उम्र में नशे की गिरफ्त में आ चुके बच्चों को मुख्यधारा में वापस लाना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना है।

जिलाधिकारी के प्रयासों से देहरादून में रायवाला ओल्ड एज होम में 30 बैडेड नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य केंद्र का संचालन किया जा रहा है। इस सेंटर में अभी 04 ड्रग्स एडिक्ट भर्ती है। जिला प्रशासन ने एम्स से एमओयू करते हुए सातों दिन एम्स में 10 बेड इंटेंसिव थेरेपी के लिए रिजर्व भी किए है। नशे के संकट को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने अपना एंटी ड्रग्स हेल्पलाइन नंबर 9625777399 भी बनवाया है।

जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित दवा फैक्ट्री एवं मेडिकल स्टोर का निरंतर निरीक्षण करने और नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु सघन जांच अभियान चलाने के भी निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर पर 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी स्थापित कराए जाए। जिन मेडिकल स्टोर पर तब भी सीसीटीवी नही लगते है, ड्रग्स इंस्पेक्टर तत्काल उनका लाइसेंस निरस्त करें। जिलाधिकारी ने जनपद के उच्च शिक्षण संस्थानों में वृहद स्तर पर ड्रग्स टेस्टिंग कराने के भी निर्देश दिए।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
विद्यालयों के आसपास एवं नशा के संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर सीसीटीवी कैमरे लगाने, निजी एवं शासकीय सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी ड्रग्स कमेटी में स्कूल के एक छात्र और एक छात्रा को शामिल कर कमेटी को सक्रिय करने, नशीले पदार्थाे के अवैघ कारोबार की सूचना देने हेतु शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर बैनर/पोस्टर के माध्मय से मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, एनसीवी मानस पोटर्ल और डिस्ट्रिक्ट डी-एडिक्शन सेंटर हेल्पलाइन नंबर 9625777399 का पोस्टर सभी कार्यालयों में चस्पा कराते हुए इसका व्यापक प्रचार प्रसार कराने और हेल्पलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों पर तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए। ताकि नशे के अवैघ करोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को डिटेक्शन सेंटर का स्वयं भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए है। कहा कि जो डिटेक्शन सेंटर मौके पर मौजूद नही, उनका पंजीकरण तत्काल रद्व करें। मादक पदार्थाे की डिमांड एवं सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए एएनटीएफ, एसटीएफ, पुलिस, एनसीबी औषधि नियंत्रक सहित सभी प्रर्वतनकारी संस्थाओं को मिलकर काम करते हुए प्रवाभी कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

सड़कों पर यातायात नियमों की चेकिंग के दौरान खासतौर पर रात्रि में ड्रग्स टेस्टिंग भी की जाए। मादक पदार्थों के प्रचलन को रोकने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में वृहद स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाए। प्रत्येक नागरिक को मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं पोर्टल की जानकारी हो, ताकि कोई भी नागरिक नशे के अवैध कारोबार के बारे में आसानी से प्रशासन को सूचना दे सके।

सीओ पुलिस ने बताया कि देहरादून में पिछले एक माह में 19 जगहों पर ड्रग्स का अवैध कारोबार होने की शिकायत मिली थी, जिसमें गहनता से जांच की गई। ड्रग्स के अवैध कारोबार संलिप्त लोगों के विरुद्ध 12 केसों में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसडीएम ने बताया कि ग्राफिक एरा, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी, यूनिसन कॉलेज में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान 17 छात्र-छात्राओं की ड्रग्स टेस्टिंग भी कराई गई।

बैठक में एसडीएम सदर हरिगिरी, सीओ पुलिस अंकित कंडारी, एसीएफ वन विभाग अनिल सिंह रावत, जिला आबकारी अधिकारी वीके जोशी, एसीएमओ डा0 दिनेश चौहान, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल, ड्रग्स इंस्पेक्टर विनोद जगूड़ी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, आसरा ट्रस्ट से सुप्रिया शर्मा, डीडीएसी संचालक वैशाली देवनाथ, समिति के अन्य सदस्य सहित वर्चुअल माध्यम से तहसीलों से सभी एसडीएम मौजूद थे।

addiction recovery AIIMS support anti narcotics task force Anti-drug campaign awareness campaign awareness program CCTV installation CCTV surveillance child drug addiction community participation Dehradun dehradun administration detox center district coordination committee district level meeting Dm savin bansal drug awareness drug dealers crackdown drug detection center drug free dehradun drug testing in schools drug testing initiative enforcement agencies factory inspection health and safety helpline 9625777399 helpline number 1933 illegal drug trade illegal supply chain illegal trade crackdown khoji narad medicine regulation mental health awareness mental health care narad post narad post breaking news narcotics control NCB coordination NDPS act pharmacy monitoring police action public awareness poster public complaint system public information public safety campaign Pushkar Singh Dhami rehabilitation center rehabilitation guidelines school anti drug committee social responsibility social welfare department STF operation student participation substance abuse prevention uttarakhand youth awareness drive youth protection
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNew Rules : 1 दिसंबर से बदल रहे हैं ये नियम
Next Article Shri Ram Statue : श्रीराम की भव्य कांस्य प्रतिमा, 77 फीट ऊंचाई, जानिए क्या है खास
Narad Post

Related Posts

AgniPanchak2026 : सावधान ! अग्नि पंचक में ये काम न करें

November 18, 2026

GovernmentEmployees : किन कर्मचारियों पर लागू होता है रिटायरमेंट का नियम ?

November 17, 2026

FinancialPlanning : मालामाल कर देगे फाइनेंशियल प्लानिंग के 7 नियम

November 17, 2026

KodaguIncident : मां की खौफनाक करतूत आई सामने

November 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

By Narad PostNovember 19, 20260

UttarakhandReverseMigration :  पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री :-  मुख्यमंत्री…

PantnagarAirport : पंतनगर एयरपोर्ट का होगा विस्तार, रनवे 3,000 मीटर बढ़ेगा

November 19, 2026

DhamiGovernment : धामी सरकार का महिलाओं को बड़ा तोहफा, दिसंबर में मिलेगी आर्थिक सहायता

November 19, 2026

HelmetAwareness :हेलमेट पहनें, सुरक्षित रहें!

November 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?