highcalorieveggies : ये सब्जियां बढ़ा सकती हैं आपका वजन :- वजन बढ़ने की समस्या होने पर ज्यादातर लोग तले-भुने और जंक फूड को ही जिम्मेदार मानते हैं, लेकिन यह पूरी सच्चाई नहीं है। रोजमर्रा की डाइट में शामिल कुछ सब्जियां भी अनजाने में वजन बढ़ाने का कारण बन सकती हैं। वेट लॉस के लिए केवल कम खाना काफी नहीं होता, बल्कि सही फूड का चुनाव और संतुलित मात्रा भी उतनी ही जरूरी है।
केला खाने के अचूक फायदे
कई सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं, लेकिन इनमें मौजूद ज्यादा कैलोरी, स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट वजन घटाने की प्रक्रिया को धीमा कर सकते हैं।
यही वजह है कि वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों को हर हेल्दी दिखने वाली चीज बिना सोचे-समझे नहीं खानी चाहिए। बेहतर यही है कि ऐसी सब्जियों को पूरी तरह छोड़ने के बजाय सीमित मात्रा में डाइट का हिस्सा बनाया जाए, ताकि शरीर को जरूरी पोषण भी मिले और वजन भी कंट्रोल में रहे।
आलू :- आलू लगभग हर भारतीय रसोई का हिस्सा है। इसका स्वाद और उपयोग इसे बेहद लोकप्रिय बनाता है, लेकिन इसमें मौजूद हाई स्टार्च और कैलोरी वजन तेजी से बढ़ा सकती है। रोज या ज्यादा मात्रा में आलू खाने से शरीर अतिरिक्त फैट स्टोर करने लगता है। इसलिए वेट लॉस डाइट में आलू को कभी-कभार और सीमित मात्रा में ही शामिल करें।
सरसों का तेल और लहसुन के फायदे
अरबी :- अरबी देखने में भले ही हल्की लगे, लेकिन यह कैलोरी से भरपूर सब्जी है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो अरबी का ज्यादा सेवन आपके प्रयासों पर पानी फेर सकता है। यही वजह है कि वेट लॉस डाइट में।
मटर :- मटर को अक्सर हेल्दी सब्जी माना जाता है, लेकिन इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। जरूरत से ज्यादा मटर खाने पर वजन बढ़ सकता है। अगर आप डाइट में मटर शामिल कर रहे हैं, तो इसकी मात्रा पर खास ध्यान दें।
कद्दू :- कद्दू को आमतौर पर हल्की और लो कैलोरी सब्जी माना जाता है, लेकिन इसमें मौजूद नैचुरल शुगर और कार्ब्स वजन घटाने वालों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। ज्यादा मात्रा में कद्दू खाने से वजन धीरे-धीरे बढ़ सकता है, इसलिए इसे डाइट में सीमित रखें।
चुकंदर :- चुकंदर पोषक तत्वों से भरपूर होता है, लेकिन इसमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट भी ज्यादा होते हैं। रोजाना जरूरत से ज्यादा चुकंदर खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है और फैट स्टोरेज शुरू हो सकती है, जिससे वजन बढ़ने लगता है।
