Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » EyeHealth : ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आँखों को आराम
स्वास्थ्य

EyeHealth : ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आँखों को आराम

This exercise will provide relief to your eyes.
Narad PostBy Narad PostMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
EyeHealth
EyeHealth : ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आँखों को आराम
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

EyeHealth :’ ये एक एक्सरसाइज दिलाएगी आँखों को आराम :-  आजकल घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखों से पानी आना, जलन होना और नजर धुंधली लगना एक आम समस्या बन गई है. कई लोग इसे मामूली थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन लगातार आंखों में तनाव रहने से परेशानी धीरे-धीरे बढ़ सकती है. खासकर गर्मियों के मौसम में तेज धूप, धूल और शरीर में पानी की कमी भी आंखों को कमजोर और सेंसिटिव बना देती है।

ऐसे में आंखों को आराम देना बेहद जरूरी हो जाता है. अच्छी बात यह है कि एक आसान सी एक्सरसाइज आपकी आंखों की थकान कम करने, पानी आने की समस्या घटाने और नजर को रिलैक्स करने में मदद कर सकती है. अगर आपकी आंखों में भी धुंधलापन या फिर पानी आने जैसी समस्या है तो ये आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम आपको आंखों की एक्सरसाइज बताने जा रहे हैं जो आराम दिला सकती है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार दुनिया में कम से कम 2.2 बिलियन लोग किसी न किसी तरह की नजर की समस्या से प्रभावित हैं. वहीं कई रिसर्च और Vision Council के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में लगभग 75% वयस्कों को किसी न किसी प्रकार के विजन करेक्शन (चश्मा, कॉन्टैक्ट लेंस आदि) की जरूरत पड़ती है, और करीब 64% लोग चश्मा पहनते हैं।

आंखों को आराम दिलाएगी ये एक्सरसाइज

पामिंग एक्सरसाइज- आंखों को आराम दिलाने के लिए पामिंग एक्सरसाइज एक अच्छा ऑप्शन है. इसे करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों हाथों को आपस में रगड़ें, ताकि हल्की गर्माहट पैदा हो जाए।

अब आंखें बंद करके हथेलियों को धीरे-से आंखों पर रखें. ध्यान रखें कि आंखों पर ज्यादा दबाव न पड़े. 1 से 2 मिनट तक गहरी सांस लेते हुए इसी स्थिति में रहें. इससे आंखों की थकान कम होती है और स्क्रीन देखने से होने वाला तनाव घटने लगता है।

आई रोलिंग एक्सरसाइज- आई रोलिंग एक्सरसाइज भी काफी असरदार मानी जाती है. इसके करने से आंखों की जकड़न कम होती है और फोकस बेहतर होता है।

इसके लिए आपको आराम से बैठना है और धीरे-धीरे पहले क्लॉकवाइज दिशा में घुमाएं, फिर एंटी-क्लॉकवाइज दिशा में रोल करना है. इस प्रोसेस को 8 से 10 बार रिपीट करें. रोजाना ऐसा करने से आंखों में जकड़न कम होती है और फोकस बेहतर होने लगता है।

ब्लिंकिंग एक्सरसाइज- लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप देखने से लोग कम पलक झपकाते हैं, जिससे आंखों में सूखापन और पानी आने की समस्या होना आम है।

इससे राहत पाने के लिए ब्लिकिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं. इसमें आपको 10 सेकंड तक तेजी से पलकें झपकानी हैं और आंखें बंद करके कुछ सेकंड आराम दें. इसे 4 से 5 बार रिपीट करें. इससे आंखों में नमी बनी रहती है और जलन व थकान से राहत मिलती है।

#HealthHacks #ScreenTime BlinkingTips DigitalDetox EyeExercise EyeHealth EyeRolling EyeStrain HealthTips HealthyVision khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NaturalHealing PalmingExercise Selfcare VisionCare Wellness
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleGadiyaGhatTemple : इस मंदिर में नदी के पानी से जलता है दीपक !
Next Article RamayanaMovie : 4000 करोड़ी Ramayana के बाद बॉक्स ऑफिस पर चलेगा ‘ब्रह्मास्त्र’ या मचेगी ‘धूम’?
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

By Narad PostJuly 9, 20260

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय…

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?