Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

June 23, 2026

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » बेवक्त मौत का कारण है नींद की ये आदत 
स्वास्थ्य

बेवक्त मौत का कारण है नींद की ये आदत 

We have all heard – “Gold is equal to gold.”
Sponsored By: KABIR SINGHMarch 7, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
नींद की ये आदत 
नींद की ये आदत 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

बेवक्त मौत का कारण है नींद की ये आदत : हम सभी ने सुना है – “सोना सोने समान होता है.” यहां सोना यानी वह कीमती धातु और सोना यानी नींद, जो अनमोल है. अगर सोना (धातु) खो जाए तो आर्थिक नुकसान होता है, लेकिन अगर नींद न आए तो सेहत का नुकसान, जो कहीं ज्यादा गंभीर है. विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर कोई व्यक्ति रोज़ाना 8 घंटे की अच्छी नींद लेता है, तो वह कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकता है.
हाल ही में अमेरिका स्थित वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन में पाया गया कि कम नींद लेने से असमय मृत्यु का जोखिम 29% तक बढ़ सकता है. इस शोध में यह स्पष्ट किया गया है कि वयस्कों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन 7 से 9 घंटे की नींद लेना आवश्यक है. नींद की कमी से डिमेंशिया, हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज़, मोटापा और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है.
रिसर्च में हुआ खुलासा
यह अध्ययन जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित हुआ, जिसमें 40 से 79 वर्ष की आयु के लगभग 47,000 (कम आय वाले) वयस्कों की नींद की आदतों का विश्लेषण किया गया. प्रतिभागियों ने अपनी औसत नींद की अवधि 5 साल के अंतराल पर साझा की. इसमें सात से नौ घंटे तक की नींद लेने वाले को “स्वस्थ” माना गया, अगर यह सात घंटे से कम थी तो “कम” और अगर यह नौ घंटे से ज्यादा थी तो “लंबी” माना गया.
नींद के पैटर्न को नौ श्रेणियों में बांटा गया. इनमें से “कम-लंबी” से मतलब प्रतिभागी के पांच साल की अवधि के दौरान रात में नौ से ज्यादा घंटे सोने से पहले के दौर से था. उस दौरान वो सात घंटे से कम सोता था. लगभग 66% प्रतिभागियों की नींद खराब थी – वे या तो सात घंटे से कम सोते थे या एक बार में नौ घंटे से ज़्यादा. सबसे आम नींद के पैटर्न “बेहद कम”, “शॉर्ट हेल्दी” और “हेल्दी शॉर्ट” थे. बेहद कम और हेल्दी शॉर्ट पैटर्न में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी.
नींद और मृत्यु दर के बीच संबंध
इस अध्ययन में प्रतिभागियों का लगभग 12 वर्षों तक विश्लेषण किया गया. इस दौरान 13,500 से ज्यादा प्रतिभागियों की मृत्यु हुई, जिनमें 4,100 हृदय रोग से और 3,000 कैंसर पीड़ित पाए गए. पाया गया कि जिन लोगों की नींद की आदतें “शॉर्ट-लॉन्ग” या “लॉन्ग-शार्ट” होती हैं, उनमें जल्दी मृत्यु का जोखिम विशेष रूप से अधिक होता है.
आयुर्वेद में अच्छी नींद के उपाय..
हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद में अच्छी नींद को लेकर कुछ उपाय सुझाए गए हैं. इनमें औषधियां, योग, आहार, और जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी गई है. आयुर्वेद पंचकर्म का भी परामर्श देता है, जिसमें शिरोबस्ती (सिर पर तेल बनाए रखना), शिरोभ्यंग (सिर की मालिश), शिरोपिच्छु (कान की नली में गर्म तेल लगाना) और पादाभ्यंग (पैरों की मालिश) शामिल हैं. इन सब उपायों को किसी जानकार चिकित्सक या आयुर्वेदाचार्य से समझ-बूझ कर ही अपनाना चाहिए, क्योंकि वो प्रकृति के लिहाज से ही उचित सलाह दे सकते हैं. तो अपनी नींद की क्वालिटी पर ध्यान दें. पर्याप्त और संतुलित नींद न केवल हमें स्वस्थ रखती है बल्कि जीवन को लंबा और बेहतर बनाती है.
#india BadSleepHabits DangerousSleepHabits DangerousSleepPatterns DeathBySleepHabits DeathDueToSleep HealthAlert HealthRisks LifeAndSleep narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News National News news RiskySleepHabits SleepAndDeath SleepAndHealth SleepAndLifeRisk SleepDisorders SleepHabits SleepHealth SleepingMistakes SleepProblems UnhealthySleep UntimelyDeath UntimelyDeathCause
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleपानी के लिए मर्द करते हैं कई शादियां !
Next Article मोबाइल से 72 घंटे की दूरी के पढ़िए फायदे 
Narad Post

Related Posts

USAHinduPriests : अमेरिका में कितना कमाते हैं पंडित जी?

June 20, 2026

DecliningFertilityRate : गिरती फर्टिलिटी रेट से मंडरा रहा संकट

June 13, 2026

JapaneseUnderwear : जापानी अंडरवियर, जिसमें लगा है फिंगरप्रिंट लॉक

June 8, 2026

GlobalDamCrisis : बांधों में पानी की जगह भर रही है गाद, 2060 तक महाविनाश की चेतावनी, 2 अरब आबादी भूखी-प्यासी मरेगी!

June 6, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

UniqueProtest :कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने सरकार को हिलाने के लिए निकाला ये अतरंगी जुगाड़

By Narad PostJune 23, 20260

UniqueProtest : कुएं में खटिया, दिमाग में बत्तियां! कर्ज के बोझ से दबे किसानों ने…

Morningheartattack : हार्ट अटैक सुबह क्यों आता है?

June 23, 2026

Brownricebenefits  : भूरे चावल को मामूली फायदा 

June 23, 2026

UttarakhandRank1 : नीति आयोग की रैंकिंग में देश में नंबर-1 बना उत्तराखंड

June 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?