Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’

October 12, 2026

ShardiyaNavratri : नवरात्रि में जौ बोने की क्या है वजह ?

October 12, 2026

WorldNews : मौत की सजा का होगा सीधा प्रसारण !

October 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NamoBharatExpress : दिल्ली से हरिद्वार तक नमो भारत से सफर! मेरठ कॉरिडोर का हो सकता है विस्तार, रूट का होगा सर्वे
दिल्ली

NamoBharatExpress : दिल्ली से हरिद्वार तक नमो भारत से सफर! मेरठ कॉरिडोर का हो सकता है विस्तार, रूट का होगा सर्वे

An agreement has been reached to commence work on the expansion project proposed by the NCRTC.
Narad PostBy Narad PostJune 17, 2026Updated:June 17, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NamoBharatExpress
NamoBharatExpress : दिल्ली से हरिद्वार तक नमो भारत से सफर! मेरठ कॉरिडोर का हो सकता है विस्तार, रूट का होगा सर्वे
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NamoBharatExpress : दिल्ली से हरिद्वार तक नमो भारत से सफर! मेरठ कॉरिडोर का हो सकता है विस्तार, रूट का होगा सर्वे :-  उत्तराखंड की विश्वविख्यात धार्मिक नगरी हरिद्वार-ऋषिकेश तक नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन से सफर संभव हो सकता है। इसको लेकर रूट पर सर्वे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है।

अभी दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत एक्सप्रेस से लोग सफर कर रहे हैं। नमो भारत ट्रेन का संचालन करने वाली नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (NCRTC) के इस विस्तार प्रोजेक्ट पर विचार कर रही है।

इसके निर्माण से दिल्ली से हरिद्वार तक का सफर काफी तेज हो जाएगा। हरिद्वार-ऋषिकेश तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली-देहरादून रैपिड रेल नेटवर्क के विकास से पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड तक दिल्ली से कनेक्टिविटी काफी मजबूत हो जाएगी। तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और सामान्य यात्रियों को एक बेहतर विकल्प मिलेगा।

एनसीआरटीसी की ओर से प्रस्तावित विस्तार प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने पर सहमति बनी है। एनसीआरटीसी के एमडी शलभ गोयल की ओर से इस संबंध में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन को पत्र लिखा गया है।

इसमें प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई है। साथ ही, मुख्य सचिव से शुरुआती स्टडीज के लिए जरूरी फंड की मंजूरी मांगी गई है। प्रस्ताव में रूट का सर्वे, अल्टरनेटिव एनालिसिस रिपोर्ट तैयार करना और डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) का ड्राफ्ट बनाने की बात कही गई है। प्रोजेक्ट पर आगे काम के लिए इन मुद्दों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

एनसीआरटीसी ने प्लानिंग प्रोसेस के तहत सर्वे और जरूरी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 7.02 करोड़ रुपये की मांग की है। रिपोर्ट के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्य सचिव ने प्रदेश के परिवहन विभाग को इस प्रोजेक्ट के लिए एक औपचारिक प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।

प्रस्ताव तैयार होने के बाद, इसे मंजूरी के लिए राज्य कैबिनेट के सामने रखे जाने की उम्मीद है। परिवहन विभाग ने नमो भारत ट्रेन के प्रस्तावित विस्तार और इसके लिए जरूरी फंड के बारे में वित्त विभाग के साथ बातचीत भी शुरू कर दी है।

DelhiDehradunRRTS DelhiHaridwarTravel DelhiToHaridwarRapidRail DPRRapidRailHaridwar HaridwarRishikeshConnectivity khojinarad NamoBharatExpress NamoBharatExtension NamoBharatTrainRoute naradpost naradpostbreakingnews NCRTCMeerutCorridor NCRTCProjectSurvey PilgrimTourismIndia RapidRailTransitSystem UttarakhandRapidRail UttarakhandTransportCabinet WesternUPConnectivity
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBKTC10CroreDonation : BKTC को मिला 10 करोड़ रुपये का सहयोग
Next Article WhatsAppWebCall : अब ब्राउजर से करें 32 लोगों के साथ ग्रुप कॉल
Narad Post

Related Posts

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’

October 12, 2026

ShardiyaNavratri : नवरात्रि में जौ बोने की क्या है वजह ?

October 12, 2026

WorldNews : मौत की सजा का होगा सीधा प्रसारण !

October 12, 2026

UttarakhandWeather : बदलने लगा है उत्तराखंड में मौसम

October 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’

By Narad PostOctober 12, 20260

RelationshipTips : ऐसी लडकियां होती हैं ‘पतिव्रता’ :-  क्या जन्म तारीख से किसी महिला के…

ShardiyaNavratri : नवरात्रि में जौ बोने की क्या है वजह ?

October 12, 2026

WorldNews : मौत की सजा का होगा सीधा प्रसारण !

October 12, 2026

UttarakhandWeather : बदलने लगा है उत्तराखंड में मौसम

October 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?