Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

June 15, 2026

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » MadarsaBoard : उत्तराखंड सरकार ने ‘मदरसा बोर्ड’ में जड़ा ताला !
उत्तराखंड

MadarsaBoard : उत्तराखंड सरकार ने ‘मदरसा बोर्ड’ में जड़ा ताला !

What is the government's vision?
Narad PostBy Narad PostApril 22, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
MadarsaBoard
MadarsaBoard : उत्तराखंड सरकार ने ‘मदरसा बोर्ड’ में जड़ा ताला !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

MadarsaBoard : उत्तराखंड सरकार ने ‘मदरसा बोर्ड’ में जड़ा ताला ! :-  उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था और मदरसों के संचालन को लेकर राज्य सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐलान किया है कि राज्य में ‘मदरसा बोर्ड’ को पूरी तरह से भंग किया जाएगा।

हरिद्वार में संतों के बीच एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड के मदरसों में अब कोई अलग सिलेबस नहीं चलेगा.सरकार का यह फैसला राज्य में ‘समान शिक्षा व्यवस्था’ लागू करने की दिशा में एक ‘गेम चेंजर’ कदम माना जा रहा है, जिसने पूरे प्रदेश में एक नई राजनीतिक और सामाजिक बहस छेड़ दी है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 से उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा. इसके बाद हरिद्वार सहित राज्य के सभी जिलों में स्थित मदरसे ‘उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड’ से जुड़ जाएंगे और राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के नियमों के तहत काम करेंगे।

इसका सीधा अर्थ यह है कि मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों को भी अब वही किताबें और वही सिलेबस पढ़ना होगा, जो राज्य के अन्य सरकारी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में पढ़ाया जाता है. सरकार का उद्देश्य है कि मदरसों के बच्चे सिर्फ धार्मिक शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि वे आधुनिक दौर के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

‘नहीं माना तो बंद होंगे मदरसे’

इस ऐतिहासिक घोषणा के साथ ही सीएम धामी ने बेहद सख्त लहजे में अल्टीमेटम भी दे दिया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो मदरसे सरकार के इस फैसले का पालन नहीं करेंगे और नया निर्धारित पाठ्यक्रम लागू करने में आनाकानी करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. धामी ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले मदरसों को हमेशा के लिए बंद तक किया जा सकता है और राज्य सरकार इस मामले में कोई ढिलाई नहीं बरतेगी।

क्या है सरकार का विजन ?

वर्तमान में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड एक राज्य स्तरीय संस्था है, जो मदरसों को मान्यता देती है और उनके कामकाज की निगरानी करती है. अभी तक इन मदरसों में कुरान, हदीस, अरबी भाषा और इस्लामिक इतिहास जैसी धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ कुछ हद तक सामान्य शिक्षा (हिंदी, अंग्रेजी, गणित) दी जाती थी।

लेकिन धामी सरकार का मानना है कि अलग-अलग पाठ्यक्रम होने से छात्रों के बीच असमानता पैदा होती है. सभी शिक्षण संस्थानों को एक ही ढांचे में लाने से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा. सीएम ने कहा कि सरकार चाहती है कि हर छात्र मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़े ताकि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में मदरसे के बच्चे भी बेहतर करियर और भविष्य के समान अवसर हासिल कर सकें।

#haridwar #MinorityEducation #SchoolEducation BoardAbolition BreakingNews DhamiGovernment EducationReform July2026 khojinarad LatestUpdate MadarsaBoard naradpost naradpostbreakingnews StateNews TrendingNow UniformEducation uttarakhand viralnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleCharDham2026 : यात्रीगण कृपया ध्यान दें! Chardham Yatra पर जा रहे हैं, मार्ग पर नहीं बरती सावधानी तो उठानी पड़ेगी परेशानी
Next Article   UttarakhandNews : 191 स्कूलों में पेयजल संकट, गर्मी में बच्चे पानी को तरसेंगे 
Narad Post

Related Posts

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

June 15, 2026

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 15, 2026

NoidaInternationalAirport : 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू 

June 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम

By Narad PostJune 15, 20260

IndianArmyUniform2026 : सेना ने सख्त किये टैटू, मूंछ, और परफ्यूम के नियम :-  भारतीय सेना…

KainchiDhamFoundationDay : बाबा नीम करौली के जयकारे से गूंजा कैंची धाम

June 15, 2026

HaridwarKidnappingCase : गंगा किनारे से बच्ची को अगवा करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

June 15, 2026

NoidaInternationalAirport : 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू 

June 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?