Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DoonLiteratureFestival : देहरादून में सजे साहित्य और संगीत के सितारे!

November 28, 2026

UttarakhandTransfer : पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले!

November 28, 2026

DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम!

November 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandVoterList : दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
Blog

UttarakhandVoterList : दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच

Narad PostBy Narad PostNovember 28, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandVoterList
UttarakhandVoterList : दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

 

– मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक.
– ⁠मतदाता सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए निरंतर चलेगा अभियान.

UttarakhandVoterList : दोहरे नाम वाले मतदाताओं की DSE के माध्यम से होगी जांच  :-  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR) के तहत प्रदेश में चल रहे अभियान की राजनैतिक दलों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को अवगत कराया कि SSR के तहत मतदाताओं की किसी भी प्रकार की त्रुटी को ठीक करने के लिए दावे / आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि तक निरंतर अभियान चलता रहेगा। उन्होंने राजनैतिक दलों से अपील करते हुए कहा कि मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटियों को ठीक करने के लिए बीएलए के माध्यम से भी फार्म-8 भरे जाएं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को यह भी अवगत कराया कि प्रदेश में ऐसे मतदाता जिनकी दो स्थानों पर नाम दर्ज है उन्हें डीएसई (डुप्लीकेट सिमिलर एंट्री) मॉड्यूल के माध्यम से चिन्हित कर नियमानुसार जाँच कर निस्तारित किया जाएगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनैतिक दलों को जानकारी देते हुए बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 12 नवंबर 2026 से अब तक फार्म-6 लगभग 50 हजार, फार्म-7 लगभग 8000 एवं 43 हजार फार्म-8 प्राप्त हो चुके हैं।

आयोग द्वारा जारी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के कार्यक्रमानुसार 12 नवंबर 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक दावे एवं आपत्तियों को दर्ज करने का समय निर्धारित किया गया है।

इसके साथ ही 28 दिसंबर 2026 तक दावे-आपत्तियों की सुनवाई भी की जाएगी। 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भारतीय जनता पार्टी से राजकुमार पुरोहित, अरविंद जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मनोज रावत, बीएसपी से सतेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी से सीपी सिंह एवं सीपीआई (एम) अनंत आकाश उपस्थित रहे।

#Form6 DSEModule DuplicateVoters ElectionCommission Form7 Form8 khojinarad naradpost SpecialSummaryRevision SSR2026 Uttarakhandvoterlist VoterListRevision
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDehradunFreeTraining : देहरादून में युवाओं को मिलेगा हॉस्पिटैलिटी, तकनीकी क्षेत्र और सप्लाई चैन में निःशुल्क प्रशिक्षण
Next Article NainitalMockDrill : नैनीताल में 14 जगहों पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल!
Narad Post

Related Posts

DoonLiteratureFestival : देहरादून में सजे साहित्य और संगीत के सितारे!

November 28, 2026

UttarakhandTransfer : पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले!

November 28, 2026

DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम!

November 28, 2026

NainitalMockDrill : नैनीताल में 14 जगहों पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल!

November 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

DoonLiteratureFestival : देहरादून में सजे साहित्य और संगीत के सितारे!

By Narad PostNovember 28, 20260

DoonLiteratureFestival : देहरादून में सजे साहित्य और संगीत के सितारे! :-  देहरादून में इन लिटरेचर…

UttarakhandTransfer : पांच IAS और पांच PCS अधिकारियों के तबादले!

November 28, 2026

DishaDhyaniProgram : भव्य होगा दिशा-ध्याणी कार्यक्रम!

November 28, 2026

NainitalMockDrill : नैनीताल में 14 जगहों पर आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल!

November 28, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?