Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

July 10, 2026

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WorldRecordRunner : किस लक्ष्य के साथ मैराथन में शामिल हुई थीं मधुस्मिता?
National News

WorldRecordRunner : किस लक्ष्य के साथ मैराथन में शामिल हुई थीं मधुस्मिता?

Madhusmita has become an inspiration for Indian women.
Narad PostBy Narad PostMay 4, 2026Updated:May 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WorldRecordRunner
WorldRecordRunner : किस लक्ष्य के साथ मैराथन में शामिल हुई थीं मधुस्मिता?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WorldRecordRunner : किस लक्ष्य के साथ मैराथन में शामिल हुई थीं मधुस्मिता? :-  साड़ी भारतीय महिलाओं की पहचान है, जो उन्हें सशक्त बनाती है। इस बात को इंग्लैंड में रहने वाली भारतीय मूल की महिला ने एक बार फिर सच साबित कर दिखाया है।

46 वर्ष की मधुस्मिता जेना दास ने साड़ी पहनकर मैराथन दौड़ में भाग लिया और सबसे तेज दौड़कर एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। उनके इस रिकॉर्ड ने हजारों महिलाओं को प्रेरित किया है।आइए उनके रिकॉर्ड के बारे में विस्तार से जानते हैं।

12 मिनट के अंतर से तोड़ा पिछला रिकॉर्ड

स्टॉकपोर्ट की रहने वाली मधुस्मिता रविवार को मैनचेस्टर मैराथन का हिस्सा बनी थीं। उन्होंने इस दौड़ को 3 घंटे और 45 मिनट का समय लेकर पूरा कर दिखाया।

इस दौरान उन्होंने एक खूबसूरत-सी लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जिस पर फूलों वाला प्रिंट था। उन्होंने अपने इस प्रयास से पिछले रिकॉर्ड को 12 मिनट से भी अधिक के अंतर से तोड़ दिया।इस कमाल के चलते उनका नाम गिनीज बुक में शुमार हो गया है।

मैराथन वाले दिन मधुस्मिता पूरे जोश में थीं और वहां मौजूद लोगों ने बढ़-चढ़कर उनकी हौसला अफजाई की।वह दुनिया को यह संदेश देना चाहती थीं कि सभी जातीय पृष्ठभूमि की महिलाएं अपनी पसंद के अनुसार किसी भी पोशाक में दौड़ में भाग ले सकती हैं।

उस दिन मधुस्मिता को लोगों का खूब समर्थन मिला, जिसने उन्हें भावुक कर दिया। 2 बच्चों की मां होने के बावजूद भी उन्होंने अपने सपनों की उड़ान जारी रखी और दुनियाभर में नाम कमाया।

40 से ज्यादा मैराथन दौड़ चुकी हैं मधुस्मिता

मधुस्मिता एक विशेष शैक्षिक आवश्यकता वाली शिक्षिका हैं और अब तक कुल 42 मैराथन दौड़ चुकी हैं।उन्होंने भारत की क्रांति साल्वी द्वारा बनाए गए 3 घंटे, 57 मिनट और 7 सेकंड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा है, जो सितंबर 2018 में जर्मनी में कायम हुआ था।

मधुस्मिता ने बताया, “दक्षिण एशियाई मूल के अन्य लोग स्टॉकपोर्ट और मैनचेस्टर जैसी जगहों से मुझे संदेश भेज रहे हैं और कह रहे हैं कि वे अब दौड़ना शुरू करना चाहते हैं।”

भारतीय महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं मधुस्मिता

21 किलोमीटर दौड़ने के बाद मधुस्मिता खुद को समझा रही थीं कि चलती रहो और ज्यादा उत्साहित मत हो। हालांकि, 30 किलोमीटर के करीब पहुंचते-पहुंचते उन्हें लगा कि वह रिकॉर्ड के लिए चुनौती पेश कर सकती हैं।बस फिर क्या था, उन्होंने हिम्मत जुटाई और कमाल कर दिखाया।

मधुस्मिता ने बताया, “भारतीय पुरुषों ने मुझे बताया कि मेरा पॉडकास्ट सुनने के बाद उनकी पत्नियां दौड़ना चाहती थीं।”उन्होंने दौड़कर अपने स्कूल के बच्चों के लिए 2.90 लाख रुपये भी जुटाए।

#FitnessMotivation BreakingStereotypes EmpoweredWomen GuinnessWorldRecord IndianDiaspora IndianWomenAchievers InspirationalWomen khojinarad MadhusmitaJenaDas ManchesterMarathon MarathonRunner naradpost naradpostbreakingnews RunningInSaree SareeChallenge SareeMarathon SareePower WorldRecordRunner
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHealthyHabits : नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत से पहले छात्रों को अपनानी चाहिए ये 5 आदतें, होगा फायदा
Next Article HealthRisks ; बिना सलाह दवाई लेने से हो सकता है कैंसर
Narad Post

Related Posts

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

July 10, 2026

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026

DehradunMunicipalCorporation : देहरादून नगर निगम ने रिकॉर्ड 72 करोड़ वसूले हाउस टैक्स

July 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

By Narad PostJuly 10, 20260

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के…

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026

DehradunMunicipalCorporation : देहरादून नगर निगम ने रिकॉर्ड 72 करोड़ वसूले हाउस टैक्स

July 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?