Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » योगी जी देखिये भू माफ़िया से डरते है आपके अधिकारी
सामाजिक

योगी जी देखिये भू माफ़िया से डरते है आपके अधिकारी

Yogi government officials scared of land mafia!
Narad PostBy Narad PostOctober 1, 2024Updated:October 1, 2024No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
भू माफिया से अधिकारियों का डर
भू माफिया से अधिकारियों का डर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

देश भर में बुलडोज़र बाबा के नाम से लोकप्रिय हुए सीएम योगी के राज में लगता है जैसे प्रयागराज जैसे बड़े जिले के अधिकारियों ने पीड़ितों की फरियाद सुननी और इन्साफ करना बंद कर दिया है क्योंकि आप इस पूरे मामले को पढ़ेंगे तो हैरानी होगी , बारा तहसीलदार , पटवारी और जांच अधिकारी दस्तावेज नहीं देखते , न्यायसंगत कार्यवाही नहीं करते , अटकाने भटकाने और लटकाने के लिए सांसद उज्जवल रमण सिंह हों या पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी की भी बात नहीं सुनते हैं। यही वजह है कि स्थानीय भूमाफिया दबंगों के निजी प्रभाव में शंकरगढ़ का ये परिवार न्याय के लिए भटक रहा है और अधिकारी धृतराष्ट्र बने आश्वासन दे रहे हैं। पढ़िए उत्तर प्रदेश सरकार की उत्तम छवि से खिलवाड़ कर रहे बारा तहसील में पूर्व सैनिक का दर्द ।

बारा तहसील में न्याय मांग रहा पूर्व सैनिक

दरअसल शंकरगढ़ के बढ़ैया गाँव में एक पूर्व सैनिक रहते हैं जिनका नाम विश्वनाथ द्विवेदी है और इनकी उम्र 75 वर्ष है करीब रानीगंज बाजार के पगुआर में उनकी ज़मीन पर कुछ समय से अचानक स्थानीय दबंग भू माफिया और प्रधान गुलाब सिंह अपने निजी स्वार्थ के लिए कुछ साथियों के संग मिलकर पटवारी और बारा तहसील में सेटिंग गेटिंग कर कब्ज़ा करने में हेरफेर कर रहा हैं।

ऐसे में पीड़ित बुजुर्ग के पूर्व सैनिक पुत्र विजय द्विवेदी ने सभी मूल दस्तावेज़ों और साक्ष्य के साथ शंकरगढ़ थाना , बारा तहसील में तत्कालीन और मौजूदा तहसीलदार को आवेदन और शिकायत पत्र दिया ताकि उन्हें इन दबंग भू माफियाओं से जानमाल और संपत्ति से सुरक्षा मिल सके। लेकिन हालत ये है कि जो भी शिकायत तहसील या लेखपाल तक जांच के लिए पहुँचती है उसको दबंग गुलाब सिंह के प्रभाव में निजी हित के लिए पटवारी उलझा देता है और इन्साफ के लिए भटक रहे पीड़ित को सुनवाई के लिये दी जाती है तारीख़ पर तारीख़।

सांसद उज्जवल रमण से रीता जोशी तक सब बेअसर

पीड़ित परिवार ने अपनी ही पुश्तैनी ज़मीन पर जब निर्माण के लिए काम शुरू करना चाहा तो अचानक उन्हें ये जानकार हैरानी हुई कि उनकी ही ज़मीन को कोई और अपनी बताकर उन्हें फ़र्ज़ी कागज़ों में उलझा रहा है ऐसे में पीड़ित विजय द्विवेदी सीधे प्रयागराज के डीएम से मिले और न्याय की गुहार लगायी लेकिन हुआ वही ढाक के तीन पात उनकी सुनवाई तो होनी थी बारा तहसील में लिहाज़ा किसी तरह धक्के खा रहे पूर्व सैनिक और पीड़ित विजय द्विवेदी मौजूदा सांसद उज्वल रमन सिंह और पूर्व सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के पार पहुंचे , उनकी दलील और दस्तावेज़ों को देखकर दोनों बड़े नेताओं ने तहसीलदार को तत्काल उनके सीयूजी मोबाइल पर कॉल की लेकिन हालत ये है कि कई बार प्रयास करने पर भी तहसीलदार ने सरकारी मोबाइल नंबर ही नहीं उठाया हांलाकि डॉ जोशी ने जब निजी मोबाइल नंबर पर कॉल की तो उनकी बात हुई और दोनों ही लीडरों ने पीड़ित विजय द्विवेदी के मामले में न्यायोचित कार्यवाही करने और सही जांच के लिए कहा जिसपर तहसीलदार ने पीड़ित को व्यक्तिगत रूप से मिलने को कहा लेकिन जब पीड़ित तहसील पहुंचे तो उन्हें एक बार फिर कोरा आश्वासन देकर टाल दिया गया

अब मज़बूरी का आलम ये है कि प्रयागराज की बारा तहसील में बैठे दबंगों केहितैषी अफसरों से निराश पीड़ित विजय द्विवेदी अपने बुजुर्ग पिता के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार और मामले में शामिल अधिकारियों , दबंग भू माफिया के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने का फैसला किया है क्योंकि उन्हें लगता है कि बारा तहसील से उन्हें अब न्याय नहीं मिलेगा। ये खबर अपने आप में बेहद गंभीर भी है और कई सवाल खड़े करती है जिसका जवाब एक शकरगढ़ का पीड़ित द्विवेदी परिवार ही नहीं उत्तर प्रदेश के हज़ारों लाखों पीड़ित रोजाना ऐसे बेलगाम अधिकारीयों और दबंगों की मिलीभगत का शिकार होकर इन्साफ के लिए भटक रहे हैं और सरकार के न्याय और सुशासन की छवि पर दाग लगा रहे हैं।

 

amit shah jp nadda narad post narendra modi Uttar Pradesh
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमूत्र पियों – गरबा नाचो .. ये कैसा फरमान ?
Next Article लहसुन खाने के नुकसान
Narad Post

Related Posts

PlasticNotes : 10 , 20 रुपए के प्लास्टिक नोट होंगे जारी

July 30, 2026

UttarakhandPolitics : ‘मिशन बूथ मजबूत’ BJP का चुनावी ऐलान,  30 जुलाई तक हो तैयार हो जाएगी कार्यकारिणी

July 15, 2026

BhagwanpurTrafficJam : भगवानपुर में जाम पर भड़के विधायक, JCB से बंद रास्ते को खुलवाया

June 16, 2026

CMVijay : ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े ही क्यों पहनते हैं CM विजय ?

June 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

By Narad PostAugust 15, 20260

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित…

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?