Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

October 10, 2026

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » निजी बस यात्रियों के लिए बीमा योजना: CM का नया कदम
उत्तराखंड

निजी बस यात्रियों के लिए बीमा योजना: CM का नया कदम

Now the passengers of private bus operators will also get the benefit of this scheme.
Sponsored By: Ananya SahgalJanuary 16, 2025No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

निजी बस यात्रियों के लिए बीमा योजना CM का नया कदम : वाहन दुर्घटना के उपरांत मिले एकसमान राहत राशि – धामी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में निजी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को भी दुर्घटना बीमा/आर्थिक सुरक्षा का लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने सचिव परिवहन को आदेश दिए हैं कि सरकारी और निजी बसों के मुआवजे में एकरूपता लाने के लिए 10 दिन के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करें। वर्तमान में, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में सफर के दौरान दुर्घटना में मृत्यु पर मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और सड़क सुरक्षा कोष से कुल पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, निगम की ओर से भी पांच लाख रुपए की दुर्घटना प्रतिकर राशि दी जाती है।

अब निजी बस ऑपरेटर की सवारियों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे दुर्घटनाओं के दौरान निजी बसों के यात्रियों के परिजनों को कुल दस लाख रुपए की राहत राशि मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि का कष्ट सभी परिवारों के लिए असहनीय होता है। ऐसे में राहत राशि में किसी प्रकार की असमानता नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा नियमावली को शीघ्र अगली कैबिनेट में प्रस्तुत किया जाए। इसके साथ ही, सड़कों पर इन्फोर्समेंट बढ़ाने, बसों की फिटनेस सुनिश्चित करने, ड्राइवरों का ड्राइविंग टेस्ट और स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा शेष क्रैश बैरियर लगाने की प्रक्रिया तेज की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है और यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों को इस दिशा में समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं।

#CM #india Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news pushkarsinghdhami uttarakhand दुर्घटना बीमा नया फैसला निजी परिवहन निजी बस बस यात्रा बीमा कवरेज बीमा योजना मुख्यमंत्री यात्री कल्याण यात्री बीमा यात्री सुरक्षा यात्री सुविधा यूपी सरकार सड़क दुर्घटना सड़क सुरक्षा सरकारी घोषणा सीएम योगी सुरक्षा प्राथमिकता सुरक्षित यात्रा
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleउत्तराखंड में अवैध मदरसों की भरमार, 200 से अधिक का पर्दाफाश
Next Article SGRRU छात्र अनुराग की योगासन में राष्ट्रीय उपलब्धि
Narad Post

Related Posts

PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आइना !

October 9, 2026

PoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना

October 8, 2026

KedarnathNews : केदारनाथ में 5 महीने में निकला 50.30 मीट्रिक टन कचरा

October 8, 2026

KashiVishwanath : बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

October 7, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

By Narad PostOctober 10, 20260

ShardiyaNavratri2026 :  शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त  :-  ‘शारदीय नवरात्रि 2026’ की शुरुआत…

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026

WaterproofRavan : 38 लाख में तैयार हुआ वाटरप्रूफ रावण !

October 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?