Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

November 20, 2026

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » चार धाम मार्गों पर जाम से बचाएंगे डिजिटल बोर्ड
राजनीति

चार धाम मार्गों पर जाम से बचाएंगे डिजिटल बोर्ड

Digital boards will save you from traffic jams on the four Dham routes
Sponsored By: Ananya SahgalApril 14, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
चार धाम मार्गों पर जाम से बचाएंगे डिजिटल बोर्ड
चार धाम मार्गों पर जाम से बचाएंगे डिजिटल बोर्ड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

चार धाम मार्गों पर जाम से बचाएंगे डिजिटल बोर्ड: इस बार चारधाम यात्रा के लिए चारों धाम के दुकानदारों, घोड़ा-खच्चर, कंडी संचालकों समेत सभी सेवा प्रदाता को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआईडी) टैग मिलेंगे वहीं, यात्रा मार्ग पर जाम की जानकारी डिजिटल बोर्ड के माध्यम से दी जाएगी, जिससे यात्री परेशान न हो, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने  तैयारियों की समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने यात्रा मार्गों पर स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व 15वें वित्त आयोग की स्वच्छता के लिए टाइड फंड से भी बजट उपलब्ध होगा, उन्होंने चारों धामों में दुकानदार एवं घोड़ा, कंडी संचालक सहित सभी प्रकार के सेवा प्रदाता के आरएफआईडी टैग बनाने के निर्देश दिए।

जाम की जानकारी डिजिटल बोर्ड से मिलेगी

मुख्य सचिव ने कहा कि यात्रा मार्गों में दुर्घटनाओं, भू-स्खलन आदि के कारण लगने वाले जाम की जानकारी यात्रियों को रास्ते में ही मिल जाए, इसका मेकेनिज्म तैयार किया जाए, उन्होंने कहा कि इसके लिए यात्रा मार्गों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएं।जो यह जानकारी देंगे कि किस स्थान पर कौन सी घटना घटी है, जिससे जाम लगा है, उन्होंने इसके लिए सचिव लोक निर्माण विभाग को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा, कहा जब तक यह व्यवस्था धरातल पर उतरती है, तब तक बल्क एसएमएस और बल्क वॉट्सएप मैसेज के माध्यम से यह जानकारी उपलब्ध दी जाए, उन्होंने संभावित भू-स्खलन क्षेत्रों का उपचार शीघ्र करने के भी निर्देश दिए।

यात्रा मार्गों को दुरुस्त करें

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिव युगल किशोर पंत से देहरादून से केदारनाथ, सचिव डॉ. आर राजेश कुमार से बदरीनाथ यात्रा मार्ग, सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम से गंगोत्री धाम और डॉ. नीरज खैरवाल से यमुनोत्री धाम की तैयारियों के संबंध में फीडबैक लिया, उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सचिवों से प्राप्त सुझावों का अनुपालन करते अथवा कमियों को दुरूस्त किया जाए, यूपीसीएल को भी धामों में लो-वॉल्टेज की समस्या को दुरुस्त करने को कहा।

पंजीकरण स्थलों में स्वास्थ्य जांच केंद्र बढ़ाएं

मुख्य सचिव ने केदारनाथ में बन रहे अस्पताल को यात्रा से पहले सुचारू करने के साथ ही पंजीकरण केंद्रों हरिद्वार, ऋषिकेश व विकासनगर में ही स्वास्थ्य जांच केंद्रों को बढ़ाने के भी निर्देश दिए, उन्होंने मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था पर बल देते हुए अधिकाधिक पार्किंग स्थलों को चिन्हित करने, पार्किंग स्थलों के आस-पास रहने, खाने एवं स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा, श्रद्धालुओं के यात्रा मार्गों पर पाैधरोपण करने के लिए स्मृति वन के लिए स्थान चिन्हित करने को भी कहा।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबढ़ती महंगाई के खिलाफ सड़कों पर कांग्रेस
Next Article चार धाम मार्गों पर जाम से बचाएंगे डिजिटल बोर्ड
Narad Post

Related Posts

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026

UttarakhandReverseMigration : पैतृक गांवों के विकास में योगदान दे रहे प्रवासी – मुख्यमंत्री

November 19, 2026

UttarakhandProjects : उत्तराखंड में परियोजनाओं की सख्त डेडलाइन

November 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

By Narad PostNovember 20, 20260

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल क्लास परिवारों के बीच फर्क जानिए :-  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?