Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

November 20, 2026

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

Chief Minister Pushkar Singh Dhami stated that Igas is part of Uttarakhand's rich folk culture.
Narad PostBy Narad PostNovember 20, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IgassFestival2026
IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखण्ड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इगास उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संजोने का संदेश देता है। इगास का पर्व उत्तराखण्ड के जनजीवन में विशेष स्थान रखता है और प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोकपरंपराएं केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं। इगास जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं। इन पर्वों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है तथा देश-दुनिया में उत्तराखण्ड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

AnilBaluni AnilBaluniResidence BudhiDiwali IgassCelebration IgassFestival2026 khojinarad naradpost pushkarsinghdhami UttarakhandCulture UttarakhandIgass
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू
Next Article UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका
Narad Post

Related Posts

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

November 20, 2026

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026

PUCRules2026 : PUC सर्टिफिकेट के नियम बदले, जानिए क्या है नया रूल ?

November 20, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल परिवारों के बीच फर्क जानिए

By Narad PostNovember 20, 20260

RichVsMiddleClass : अमीर और मिडिल क्लास परिवारों के बीच फर्क जानिए :-  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म…

UttarakhandVoterList : दस्तक देंगे BLO, 11 दिसंबर तक सुधार का आखिरी मौका

November 20, 2026

IgassFestival2026 : सांसद अनिल बलूनी के घर इगास धामी ने दी बधाई

November 20, 2026

MTBChallenge2026 : अल्टीमेट उत्तराखण्ड हिमालयन MTB चैलेंज शुरू

November 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?