Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका
उत्तराखंड

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

The lake formed in Harsil during last year's disaster and the erosion caused by the river pose a constant threat of a major disaster.
Narad PostBy Narad PostJuly 2, 2026Updated:July 2, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HarsilFloodAlert2026
HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका :- उत्तरकाशी के हर्षिल क्षेत्र में भागीरथी नदी का लगातार बढ़ता जलस्तर और तेज कटाव ग्रामीणों के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गया है। पिछले कई दिनों से दहशत के साये में जी रहे लोग संभावित आपदा की आशंका से रातभर जागने को मजबूर हैं।भागीरथी नदी के बढ़ते जलस्तर से खतरे में आए हर्षिल के ग्रामीणों का कहना है कि पिछली पांच रातों से वे सो नहीं पाए हैं।

गत वर्ष की आपदा के दौरान हर्षिल में बनी झील और नदी से हो रहे कटाव के कारण हर समय बड़ी आपदा का खतरा बना है। जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचे हर्षिल क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ पहुंची वयोवृद्ध महिला पूर्व प्रधान बसंती नेगी ने डीएम से कहा कि हमारी सुरक्षा के जल्द ही पुख्ता इंतजाम किए जाए।

मंगलवार को हर्षिल क्षेत्र के आठ गांव के प्रधान और पूर्व जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी प्रशांत आर्य से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की आपदा के बाद से हर्षिल पर झील और बढ़ते नदी के जलस्तर का खतरा बना है लेकिन समय पर सुरक्षात्मक कार्य नहीं होने से आज पूरे हर्षिल सहित निचले क्षेत्रों में बड़ी आपदा का खतरा बन गया है।

उन्होंने कहा कि बीते शुक्रवार रात में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जीएमवीएन का टिनशेड बह गया था।

उसके बाद शनिवार को दोबारा जलस्तर बढ़ने पर कई पेड़ टूट कर नदी में गिरे। अब स्थिति यह है कि जीएमवीएन सहित पुलिस थाना, लोनिवि गेस्ट हाउस और सेब के बगीचों सहित आवासीय भवनों और होटल होमस्टे का खतरा बना हुआ है।

शुक्रवार रात को नदी का जलस्तर बढ़ते ही लोगों को वहां पर चौकीदारी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने वहां पर करीब चार सौ वायरक्रेट दीवार लगाने की मांग की। इस मौके पर सुचिता रौतेला, अभिषेक रौतेला, मधु राणा, बसंती नेगी, दिनेश रावत, रंजीता डोगरा, संतोषी राणा, सुनील राणा, आलोक नेगी आदि मौजूद रहे।

बीती शनिवार रात को हर्षिल में भागीरथी नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया जिस कारण लोगों को रतजगा होना पड़ा। पेड़ टूटने से नदी के बीच फंस गया जिस कारण कुछ देर तक नदी का प्रवाह रूक गया, हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई थी, लेकिन पानी का तेज प्रवाह लगातार आवासीय बस्ती में कटाव कर रहा है।

रविवार को आपदा प्रबंधन सहित सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

ग्राम प्रधान सुचिता रौतेला ने बताया कि हर्षिल के समीप बनी झील हर दिन आपदा का संकट बनी हुई है। पहले बीती शुक्रवार देर रात नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण जीएमवीएन गेस्ट हाउस का टीनशेड बह गया था। शनिवार रात को भी दोबारा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण हर्षिल में भय का माहौल बन गया।

इस दौरान कई पेड़ टूटकर नदी में गिर गए। ग्रामीणों का कहना है कि यही स्थिति रही तो आगामी बरसात में हर्षिल के अस्तित्व पर खतरा पैदा हो गया है। कहा कि अब पानी बहुत तेजी से जीएमवीएन गेस्ट हाउस सहित पुलिस थाना और अन्य भवनों की ओर तेजी से बह रहा है। दूसरी ओर डीएम के निर्देश पर शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हर्षिल में स्थलीय निरीक्षण किया।

BhagirathiRiverErosion BhagirathiRiverWaterLevel DistrictMagistrateUttarkashi GMVNHarsilFlood HarsilFloodAlert2026 HarsilHomestayDanger HarsilLakeCrisis HarsilNewsLive khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PahadMeAapdaNews SaveHarsilVillage UttarakhandFloods2026 UttarakhandHeavyRainAlert UttarakhandMonsoonUpdate UttarkashiCloudburstDanger UttarkashiDisasterManagement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका
Next Article HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
Narad Post

Related Posts

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026

UttarakhandMedicalNews : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

July 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

By Narad PostJuly 2, 20260

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के…

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?