Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

August 18, 2026

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

NHAI officials warned; emphasis on security and traffic management during Kanwar Yatra.
Narad PostBy Narad PostJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HaridwarKumbhMelaUpdates
HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश :-  मेलाधिकारी सोनिका ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(एनएचएआई) के अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट निर्देश दिए कि कुंभ क्षेत्र में संचालित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण किए जाएं।

उन्होंने परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को कार्यस्थलों पर संसाधनों की संख्या बढ़ाने तथा निर्माण सामग्री के परिवहन हेतु अतिरिक्त वाहनों की व्यवस्था कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। मेलाधिकारी ने हरिद्वार बाईपास-रिंग रोड, दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के हरिद्वार स्पर, हरिद्वार-नगीना मार्ग तथा हरिद्वार क्षेत्र के प्रमुख चौराहों के सुधार से संबंधित परियोजनाओं सहित कुंभ क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा संचालित अन्य कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यों के कारण हरिद्वार को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों पर यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है तथा सुचारु ट्रैफिक संचालन में व्यवधान आ रहा है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने एनएचएआई के परियोजना निदेशकों को व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हुए कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

मेलाधिकारी ने आगामी कांवड़ यात्रा एवं कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए जगजीतपुर और बहादराबाद क्षेत्र में चल रहे एनएच परियोजना कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के निर्माण कार्यो की वजह से कांवड़ यात्रा या कुंभ मेले के संचालन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि कार्यों में अब किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही न हो।

उन्होंने सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुधार कार्य कराने तथा सभी एहतियाती उपाय अपनाने को कहा। साथ ही परियोजनाओं के अंतर्गत सौंदर्यीकरण एवं हरित आवरण बढ़ाने, तथा पैदल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में एसएसपी (कुंभ) आयुष अग्रवाल, प्रभागीय वनाधिकारी हरिद्वार स्वप्निल अनिरुद्ध, एसपी ट्रैफिक निशा यादव, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती, सचिव एचआरडीए प्रत्यूष सिंह, उप मेलाधिकारी आकाश जोशी एवं मनजीत सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.के.सिंह,सीओ ट्रैफिक बिपेंदर सिंह,परियोजना निदेशक एनएचएआई रुड़की विशाल गोयल, संतोष सहित एनएचएआई के अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

DelhiDehradunExpressway HaridwarBypassRingRoad HaridwarHighwayConstruction HaridwarKumbhMelaUpdates HaridwarRoadSpeedUp HaridwarTrafficJamIssue KanwarYatraPreparation khojinarad KumbhAreaDevelopment KumbhMelaPreparations KumbhMelaTrafficPlan MelaOfficerSonikaMeeting naradpost naradpostbreakingnews NHAIProjectReviewHaridwar NHAIRoorkeeUpdate UttarakhandHighwayProjects UttarakhandNewsToday
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका
Next Article BarsanaParikrama : हाथों के बल बरसाना की परिक्रमा – ये है मासूम प्यार
Narad Post

Related Posts

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

August 18, 2026

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम

August 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami 

By Narad PostAugust 18, 20260

UttarakhandIndustrialDevelopment : प्रदेश को आर्थिक उड़ान देगा IMC खुरपिया – CM Dhami  :-  मुख्यमंत्री पुष्कर…

BanshidharTiwari : आईएसबीटी के कायाकल्प को मिलेगी रफ्तार : VC बंशीधर तिवारी

August 18, 2026

USDMA : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के आपदा मॉडल की सराहना

August 18, 2026

GopeshwarNews : आयुक्त ने 106 शिकायतों की सुनवाई कर 15 दिन में निस्तारण का दिया अल्टीमेटम

August 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?